• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

बद्रीनाथ पुलिस की बड़ी सफलता: तप्त कुंड के पास तीर्थयात्रियों से चोरी करने वाली पॉकेटमार “बेबी” गिरफ्तार, हजारों की नकदी और 10 पर्स बरामद

by पहाड़वासी
May 29, 2025
in उत्तराखंड
Reading Time: 3 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

बदरीनाथ: बद्रीनाथ धाम यात्रा चरम पर है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इसी भीड़ का फायदा उठाकर कुछ असामाजिक तत्व चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे थे, जिससे तीर्थयात्रियों को परेशानी हो रही थी। तीर्थ क्षेत्र में मिल रही पॉकेटमारी की शिकायतों के बाद बद्रीनाथ पुलिस अलर्ट मोड पर थी और लगातार संदिग्धों पर नजर रख रही थी। इन घटनाओं को पुलिस अधीक्षक चमोली, श्री सर्वेश पंवार महोदय ने अत्यंत गंभीरता से लिया। उन्होंने थानाध्यक्ष श्री बद्रीनाथ को तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी कर घटना का अनावरण करने हेतु निर्देशित किया।

एसपी चमोली के निर्देशों के अनुपालन में, उप निरीक्षक श्री मनोज भट्ट के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। इस टीम ने चोरी की घटनाओं वाले स्थानों और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज की गहनता से जांच शुरू की। फुटेज खंगालने के दौरान पुलिस को एक महिला संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाई गई।

पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध महिला की पहचान कर उसे बद्रीनाथ स्थित बामणी गांव के पास बद्रिका कॉटेज क्षेत्र से दबोच लिया। प्रारंभिक पूछताछ में महिला ने चोरी की घटनाओं से साफ इनकार कर दिया, लेकिन जब पुलिस ने उसे निर्णायक सीसीटीवी फुटेज दिखाए, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह बेरोजगार है व अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए वह भीड़भाड़ वाली जगहों पर अकेले ही जेबकतरों और चोरी की वारदात को अंजाम देती थी। खासकर, तप्त कुंड में नहाने गए श्रद्धालुओं के पर्स, मोबाइल और कीमती सामान पर वह बड़ी ही चालाकी से हाथ साफ किया करती थी। गिरफ्तार महिला की पहचान बेबी पत्नी राजेंद्र निवासी गली नंबर 4, माता मंदिर के पास, राजा गार्डन, जगजीतपुर, थाना कनखल, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है।

पुलिस ने अभियुक्ता बेबी के कब्जे से चोरी के 10 विभिन्न पर्स और कुल ₹ 25,037 की नकदी बरामद की है। इस संबंध में थाना बद्रीनाथ में मुकदमा अपराध संख्या 03/25 धारा 303(2),317(2) बीएनएस के तहत पंजीकृत किया गया है। अभियुक्ता को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गौरतलब है कि बद्रीनाथ पुलिस धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह से सतर्क है और ऐसे टप्पेबाजों व चोरों पर लगातार कड़ी नजर बनाए हुए है। इससे पूर्व भी 6 मई को बदरीनाथ पुलिस ने अंतर्राज्यीय ‘पुष्पा गैंग’ के 8 टप्पेबाजों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की थी। पुलिस की इस कार्रवाई से तीर्थयात्रियों ने राहत की सांस ली है।

पुलिस टीम

1- उ0नि0 मनोज भट्ट
2- अ0उ0नि0 पंकज कुकरेती
3- कांस्टेबल नरेश
4- कांस्टेबल आदर्श रमोला
5- महिला कांस्टेबल सपना

SOG टीम

1- हेड कांस्टेबल किरण
2- हेड कांस्टेबल दीप प्रकाश
3- कांस्टेबल राजेंद्र

CCTV टीम

1- हेड कांस्टेबल तरुण
2- होमगार्ड सुखदेव

Previous Post

नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर गर्भवती करने के मामले में चमोली पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Next Post

अंकिता भंडारी हत्याकांड में आज कोर्ट सुनाएगा फैसला,97 गवाह हुए पेश, 2 साल 8 महीने चली सुनवाई,अंकिता के परिवार को इंसाफ का इंतजार

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

केदारनाथ यात्रा तैयारियों का डीएम और एसपी ने लिया जायजा,धाम में व्यवस्थाओं को दिया जा रहा अंतिम रूप,बर्फ हटाने का कार्य जारी, बड़ी संख्या में श्रमिक तैनात,सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम
उत्तराखंड

केदारनाथ यात्रा तैयारियों का डीएम और एसपी ने लिया जायजा,धाम में व्यवस्थाओं को दिया जा रहा अंतिम रूप,बर्फ हटाने का कार्य जारी, बड़ी संख्या में श्रमिक तैनात,सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम

April 13, 2026
घनसाली में दर्दनाक हादसा,150 मीटर खाई में गिरी गाड़ी,चालक व घोड़े की मौत
उत्तराखंड

घनसाली में दर्दनाक हादसा,150 मीटर खाई में गिरी गाड़ी,चालक व घोड़े की मौत

April 12, 2026
बेसहारा बच्चों को सहारा!! चाइल्ड हेल्पलाइन व बाल कल्याण समिति ने दो बहनों को भेजा चिल्ड्रन विलेज
उत्तराखंड

बेसहारा बच्चों को सहारा!! चाइल्ड हेल्पलाइन व बाल कल्याण समिति ने दो बहनों को भेजा चिल्ड्रन विलेज

April 11, 2026
बजरंग सेतु के कांच पर असामाजिक तत्वों ने पहुंचाई क्षति
उत्तराखंड

बजरंग सेतु के कांच पर असामाजिक तत्वों ने पहुंचाई क्षति

April 10, 2026
Next Post
अंकिता भंडारी हत्याकांड में आज कोर्ट सुनाएगा फैसला,97 गवाह हुए पेश, 2 साल 8 महीने चली सुनवाई,अंकिता के परिवार को इंसाफ का इंतजार

अंकिता भंडारी हत्याकांड में आज कोर्ट सुनाएगा फैसला,97 गवाह हुए पेश, 2 साल 8 महीने चली सुनवाई,अंकिता के परिवार को इंसाफ का इंतजार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (184)
  • उत्तराखंड (3,936)
  • कुमाऊं (92)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (216)
  • दुर्घटना (209)
  • देश-विदेश (111)
  • धार्मिक (101)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (828)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (215)
  • स्वास्थ्य (74)

Recent.

केदारनाथ यात्रा तैयारियों का डीएम और एसपी ने लिया जायजा,धाम में व्यवस्थाओं को दिया जा रहा अंतिम रूप,बर्फ हटाने का कार्य जारी, बड़ी संख्या में श्रमिक तैनात,सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम

केदारनाथ यात्रा तैयारियों का डीएम और एसपी ने लिया जायजा,धाम में व्यवस्थाओं को दिया जा रहा अंतिम रूप,बर्फ हटाने का कार्य जारी, बड़ी संख्या में श्रमिक तैनात,सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम

April 13, 2026
घनसाली में दर्दनाक हादसा,150 मीटर खाई में गिरी गाड़ी,चालक व घोड़े की मौत

घनसाली में दर्दनाक हादसा,150 मीटर खाई में गिरी गाड़ी,चालक व घोड़े की मौत

April 12, 2026
बेसहारा बच्चों को सहारा!! चाइल्ड हेल्पलाइन व बाल कल्याण समिति ने दो बहनों को भेजा चिल्ड्रन विलेज

बेसहारा बच्चों को सहारा!! चाइल्ड हेल्पलाइन व बाल कल्याण समिति ने दो बहनों को भेजा चिल्ड्रन विलेज

April 11, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page