• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

46 उपनिरीक्षक बने सशस्त्र सीमा बल के अभिन्न अंग

by पहाड़वासी
June 16, 2025
in उत्तराखंड
Reading Time: 4 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

48 सप्ताह के कठोर प्रशिक्षण के बाद सोमवार को दीक्षांत समारोह आयोजित

श्रीनगर गढ़वाल :48 सप्ताह के कठोर प्रशिक्षण के बाद सोमवार को 46 उपनिरीक्षक सशस्त्र सीमा बल के अभिन्न अंग बन गए। एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र में 26वां उपनिरीक्षक (सीधी भर्ती) कोर्स के दीक्षांत परेड में प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों ने पद और कर्तव्यों के प्रति शपथ ली। प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों ने शानदार दीक्षांत परेड करते हुए समारोह के बतौर मुख्य अतिथि सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक अमृत मोहन प्रसाद को सलामी दी। इससे पूर्व प्रशिक्षण अधिकारी अरुण ब्याला ने प्रशिक्षुओं को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह को सम्बोधित करते हुए महानिदेशक अमृत मोहन प्रसाद ने नवदीक्षित उपनिरीक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि ये युवा अधिकारी बल के मूल मंत्र राष्ट्र सुरक्षायः कृत संकल्पोस्ति को आत्मसात कर, पूरी निष्ठा से राष्ट्र सेवा करेंगे और देश की सीमाओं को सुरक्षित रखने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों से आशा जताते हुए कहा कि जनहितैषी बल के सदस्य के रूप में सेवा सुरक्षा और बंधुत्व के मूल मंत्र को सीमाओं की सुरक्षा और प्रबंधन में उसी उत्साह को कायम रखें। एसएसबी के उपमहानिरीक्षक सुभाष नेगी ने कहा कि प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों को 48 सप्ताह के गहन प्रशिक्षण की अवधि में शारीरिक व मानसिक तौर क्षमता प्रदान करने के साथ-साथ इनकी सोच में सकारात्मता की तरंगे प्रवाहित करने का सम्पूर्ण प्रयास किया गया है,जिससे बल की निरंतर बढ़ती हुई जिम्मेदारियों में यह सभी सशक्त एवं सफल सैनिक के दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन कर सकें। कहा कि प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों को सीमा बल के सभी कर्तव्यों चाहे वो नेपाल-भूटान सीमा पर हो या चाहे निम्न तीव्रता संघर्ष, प्रतिविद्रोहिता नक्सल विरोधी, आंतरिक सुरक्षा या कानून व्यवस्था सभी को बाहरी प्रशिक्षण में अनुकरण करके सिखाया गया है।

इन राज्यों के बने उप निरीक्षक – 26वां उपनिरीक्षक बैच में उत्तर प्रदेश से 13, हरियाणा से 10, राजस्थान से 8, उत्तराखंड से 4, बिहार से 4, दिल्ली से 2, हिमाचल प्रदेश से 2, मणिपुर, पंजाब एवं जम्मू-कश्मीर से एक-एक प्रशिक्षु शामिल रहे। इनमें से 40 प्रशिक्षु स्नातक एवं 6 प्रशिक्षु स्नातकोत्तर डिग्री धारक हैं।

उत्तराखंड के सुनील सिंह को मिला ओवरऑल बेस्ट पुरस्कार श्रीनगर। 48 सप्ताह के प्रशिक्षण के अंतर्गत आयोजित विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के सुनील सिंह सामंत को ओवरऑल बेस्ट पुरस्कार से नवाजा गया। आंतरिक प्रशिक्षण, सर्वोत्तम फायरर, बेस्ट ड्रिल एवं टर्नआउट में उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के सुनील सिंह सामंत, बाह्य प्रशिक्षण में हरियाणा के ललित, खेल एवं शारीरिक दक्षता में राजस्थान के भानु प्रताप सिंह, बाधाओं एवं हमले से बचाव में मणिपुर के सैल्यू नेली, उत्तराखंड हल्द्वानी के सर्वोत्तम खेल प्रतिभा में पंकज जोशी को सम्मानित किया गया। फोटो परिचय 17श्री 3 सशस्त्र सीमा बल श्रीनगर के सोमवार को आयोजित दीक्षांत समारोह में मौजूद उपनिरीक्षक एवं अधिकारी।

Previous Post

हैलीकॉप्टर दुर्घटना में आर्यन एवियेशन प्रा.लि. के प्रबन्धक एवं एकांटेबल मैनेजर के विरुद्ध हुआ नामजद मुकदमा दर्ज

Next Post

30 बीमार गौवंशों का पशुपालन विभाग ने किया उपचार

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

सीएम धामी का सख्त एक्शन जारी,जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे छह इंजीनियर,एक दिन पहले ही फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले में की थी कड़ी कार्रवाई
उत्तराखंड

सीएम धामी का सख्त एक्शन जारी,जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे छह इंजीनियर,एक दिन पहले ही फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले में की थी कड़ी कार्रवाई

September 21, 2026
वाहन की टक्कर से घायल नंदी बेकाबू, बाईपास पर मची अफरा-तफरी,
उत्तराखंड

वाहन की टक्कर से घायल नंदी बेकाबू, बाईपास पर मची अफरा-तफरी,

September 21, 2026
राठ के 250कुंतल जैविक आलू का श्रीनगर में वितरण समलौण कार्यक्रम में गणेश गोदियाल बोले— अपनी माटी की पहचान जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास
उत्तराखंड

राठ के 250कुंतल जैविक आलू का श्रीनगर में वितरण समलौण कार्यक्रम में गणेश गोदियाल बोले— अपनी माटी की पहचान जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास

September 21, 2026
उप प्रधान संघ ने विद्यालयों के जर्जर भवन, पेयजल और सुरक्षा को लेकर उठाये सवाल, 15दिन का दिया समय
उत्तराखंड

उप प्रधान संघ ने विद्यालयों के जर्जर भवन, पेयजल और सुरक्षा को लेकर उठाये सवाल, 15दिन का दिया समय

September 21, 2026
Next Post
30 बीमार गौवंशों का पशुपालन विभाग ने किया उपचार

30 बीमार गौवंशों का पशुपालन विभाग ने किया उपचार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (220)
  • उत्तराखंड (4,315)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (388)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (123)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (103)
  • रुद्रप्रयाग (881)
  • शिक्षा (116)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (86)

Recent.

सीएम धामी का सख्त एक्शन जारी,जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे छह इंजीनियर,एक दिन पहले ही फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले में की थी कड़ी कार्रवाई

सीएम धामी का सख्त एक्शन जारी,जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे छह इंजीनियर,एक दिन पहले ही फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले में की थी कड़ी कार्रवाई

September 21, 2026
वाहन की टक्कर से घायल नंदी बेकाबू, बाईपास पर मची अफरा-तफरी,

वाहन की टक्कर से घायल नंदी बेकाबू, बाईपास पर मची अफरा-तफरी,

September 21, 2026
राठ के 250कुंतल जैविक आलू का श्रीनगर में वितरण समलौण कार्यक्रम में गणेश गोदियाल बोले— अपनी माटी की पहचान जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास

राठ के 250कुंतल जैविक आलू का श्रीनगर में वितरण समलौण कार्यक्रम में गणेश गोदियाल बोले— अपनी माटी की पहचान जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास

September 21, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page