• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

बैकुंठ चतुर्दशी मेले क़ी तीसरी संध्या पर विभिन्न कार्यक्रमों का दर्शकों ने देर रात्रि तक लिया आनंद

by पहाड़वासी
November 8, 2025
in उत्तराखंड
Reading Time: 5 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

श्रीनगर, गढ़वाल। आवास विकास मैदान में बैकुंठ चतुर्दशी मेले की तीसरी संध्या पर गुरुवार रात्रि को गैंडा वध नाट्य प्रस्तुति, नटराज डांस ग्रुप श्रीनगर व गढ़वाली कवि सम्मेलन ने दर्शकों और श्रोताओं के पैर देर रात्रि तक पांडाल में जमाये रखे।कार्यक्रम का शुभारंभ गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर के कुलपति प्रो श्रीप्रकाश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष पौड़ी रचना बुटोला ने संयुक्त रूप से करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल हमारी संस्कृति को जीवित रखते हैं बल्कि नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का कार्य भी करते हैं। बच्छणस्यूं मंडान समूह द्वारा मंचन किये गए गैंडा वध नाट्य कार्यक्रम में पांडवों ने अपने पिता पांडू के श्राद्ध के लिए गैंडे की खाल प्राप्त करने की कथा का सजीव चित्रण प्रस्तुत किया, जिसने दर्शकों को पौराणिक युग की झलक दिखा दी।

नाट्य प्रस्तुति का निर्देशन अंकित रावत और जसपाल गुसाईं ने किया। इसमें अर्जुन की भूमिका लखपत राणा, नागार्जुन की भूमिका ऋतिक, और भीम की भूमिका आशुतोष रौथाण ने निभाई। कलाकारों के अभिनय और संवाद शैली ने दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। संध्या में नटराज डांस ग्रुप श्रीनगर द्वारा दी गई आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।मौके पर मेयर आरती भंडारी नगर आयुक्त नूपुर वर्मा, पार्षद,एसएनए रविराज बंगारी आदि मौजूद रहे।

कवियों ने जमाया रंग, दिए कविताओं के सुर

गढ़वाली कवि सम्मेलन में कवियों ने अपनी कविताओं से श्रोताओं को देर रात तक पांडाल में बैठने को मजबूर किया। सम्मेलन का संचालन करते हुए कवि ओमप्रकाश सेमवाल ने अपनी कविता ‘त्वे मा नव निर्माण का हुनर छन’ से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। कार्यक्रम की शुरुआत अनुसुईया बडोनी ‘अंशी कमल’ ने सरस्वती वंदना से की। इसके बाद उन्होंने गीत ‘चल त्वे तैं मि सैर करौलु अपणा गढ़-कुमांऊ की’ सुनाकर श्रोताओं को अपनी भाषा से जोड़ा। सम्मेलन के संयोजक संदीप रावत ने ‘जब खुलदन कैकि जिंदगी का पन्ना’ और गढ़वाली ग़ज़ल ‘त्वे मिलणा कु जिंदगी तरसदि रै’ से सबका दिल जीत लिया। जय विशाल गढ़देशी ने अपनी रचना ‘छड़छड़ी झपोड्यूं तेरी प्रीतै झौळ मा’ से प्रेम की कोमल भावनाओं को स्वर दिया। जगदम्बा चमोला ने बचपन की स्मृतियों को ताजा करते हुए ‘बचपन का दिन बि कन छा, हम कुछ बि कैरी चार बणोन्दा छा’ पेश की। मुरली दीवान ने दार्शनिक अंदाज में कहा ‘मि स्थिर छौं कि गरिमान छौं कि गतिमान छौं’, वहीं नरेन्द्र रयाल ने विकास और शिक्षा पर व्यंग्य करते हुए कविता ‘बणै छौ प्रधान लिखै-पढ़ाई की, कारला यो विकास पुल्ये-पतै की ’ सुनाई। साइनी कृष्ण उनियाल ने अपनी कविता ‘कई ऐग्येनि क्वी ऐकि चली गैनि, क्वी त्वे मा रचि गैनि बसगैनि’ से जीवन की नश्वरता पर भावपूर्ण प्रस्तुति दी। उपासना सेमवाल ने महिला सशक्तिकरण पर आधारित कविता ‘कागज-कलम उकरी जब ब्येटीन जब अपणा बारा मा लिखि’ से सबको प्रभावित किया। अनीता काला ने अपनी कविता ‘य माटी चंदन धरती स्वर्ग समान’ से मातृभूमि के गौरव का बखान किया। कुसुम भट्ट ने आधुनिकता की अंधी दौड़ पर व्यंग्य करती कविता ‘विकास कि दौड़ मा अटगणू च मनखी’ से सभी श्रोताओं का मन जीता।

रंगोली और जागर प्रतियोगिता में दिखा हुनर :बैकुंठ चतुर्दशी मेले में आयोजित जागर प्रतियोगिता में सिद्धबली कीर्तन मंडली प्रथम, जय धारी कीर्तन मंडली द्वितीय, केशवराय मठ कीर्तन मंडली ने तृतीय स्थान हासिल किया।रंगोली प्रतियोगिता प्राइमरी वर्ग में गुरु राम राय पब्लिक स्कूल की मानसी और अवनी ने प्रथम, कान्वेंट स्कूल की इशानवी और अव्या ने द्वितीय स्थान हासिल किया।जूनियर वर्ग में कान्वेंट स्कूल की साक्षी और धानी ने प्रथम जबकि गुरु राम राय पब्लिक स्कूल की कृतिका और प्रिया ने द्वितीय स्थान हासिल किया।सीनियर वर्ग रंगोली में भगवती मेमोरियल स्कूल की साक्षी और दीक्षा ने प्रथम और शेमफोर्ड स्कूल की इशिता व अम्बिका ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

खेल प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया दमखम

बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले के चौथे दिन आयोजित खेल प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपना दमखम दिखाया। एनआईटी खेल मैदान में आयोजित सीनियर वर्ग की लम्बी कूद प्रतियोगिता में आइरिस पब्लिक स्कूल के आदित्य नेगी और श्रीगुरू राम राय स्कूल की आयुषी ने प्रथम, गोला फेंक में सैंट थेरेसॉस स्कूल के अखिल मेवाड, रेनबो स्कूल की आकृति कंडारी़, चक्का फेंक प्रतियोगिता में सेंट थेरेसॉस स्कूल के सुमित उनियाल और पायल भंडारी, भाला फेंक प्रतियोगिता में रेनबो पब्लिक स्कूल के गौतम चौहान और सेंट थेरेसॉस स्कूल की रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। फर्राटा दौड़ में भगवती मैमोरियल स्कूल की अक्षिता भट्ट, राइंका श्रीनगर के कृष्णा, 200 मीटर दौड़ में भगवती मैमोरियल स्कूल की अक्षिता भट्ट और रेनबो स्कूल के हर्ष नेगी, 400 और 800 मीटर दौड़ में राइंका श्रीनगर की शीतल और रेनबो स्कूल के आदर्श पटवाल ने बाजी मारी। सीनियर वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता में रेनबो स्कूल के आदर्श पटवाल और बालिका वर्ग में शीतल ने चैम्पियनशिप अपने नाम की। मानसी, अवनी,साक्षी,धानी, साक्षी और दीक्षा प्रथम श्रीनगर। रंगोली प्रतियोगिता प्राइमरी वर्ग में गुरूराम राय स्कूल की मानसी और अवनी ने प्रथम, सेंट थेरेसॉस की इशानवी ने द्वितीय और देवभूमि स्कूल की दिया और प्रियांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में सेंट थेरेसॉस की साक्षी और धानी ने प्रथम, गुरूराम राय स्कूल की कृतिका चमोली और प्रिया रावत ने द्वितीय एवं देवभूमि स्कूल की आराध्य, दिव्यांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में भगवती मैमोरियल स्कूल की साक्षी राज, दीक्षा रावत ने प्रथम, शैमफोर्ड स्कूल की इशिता एवं अम्बिका ने द्वितीय और सेंट थेरेसॉस स्कूल की मनस्वी और श्रीपणा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Previous Post

तृतीय केदार भगवान श्री तुंगनाथ के कपाट विधि-विधान पूर्वक शीतकाल के लिए हुए बंद

Next Post

महिला ने खराब एंबुलेंस में दिया बच्चे को जन्म,अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस रास्ते में हुई खराब, स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे सवाल,रानीगढ़ और धनपुर पट्टी में आज भी स्वास्थ्य सेवाओं के बुरे हाल

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान टिहरी का वीर सपूत शहीद, क्षेत्र में शोक की लहर
उत्तराखंड

जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान टिहरी का वीर सपूत शहीद, क्षेत्र में शोक की लहर

June 11, 2026
पिंडारी ग्लेशियर और फूलों की घाटी में लापता व्यक्तियों की खोज जारी, एसडीआरएफ ने लगाया एड़ी चोटी का दम
उत्तराखंड

पिंडारी ग्लेशियर और फूलों की घाटी में लापता व्यक्तियों की खोज जारी, एसडीआरएफ ने लगाया एड़ी चोटी का दम

June 11, 2026
फूलों की घाटी से 26वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर लापता
उत्तराखंड

फूलों की घाटी से 26वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर लापता

June 11, 2026
मसूरी रोड़ झड़ीपानी में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
उत्तराखंड

मसूरी रोड़ झड़ीपानी में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत

June 10, 2026
Next Post
महिला ने खराब एंबुलेंस में दिया बच्चे को जन्म,अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस रास्ते में हुई खराब, स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे सवाल,रानीगढ़ और धनपुर पट्टी में आज भी स्वास्थ्य सेवाओं के बुरे हाल

महिला ने खराब एंबुलेंस में दिया बच्चे को जन्म,अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस रास्ते में हुई खराब, स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे सवाल,रानीगढ़ और धनपुर पट्टी में आज भी स्वास्थ्य सेवाओं के बुरे हाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (199)
  • उत्तराखंड (4,059)
  • कुमाऊं (98)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (294)
  • दुर्घटना (219)
  • देश-विदेश (113)
  • धार्मिक (113)
  • पर्यटन (228)
  • यूथ (78)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (858)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (222)
  • स्वास्थ्य (82)

Recent.

जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान टिहरी का वीर सपूत शहीद, क्षेत्र में शोक की लहर

जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान टिहरी का वीर सपूत शहीद, क्षेत्र में शोक की लहर

June 11, 2026
पिंडारी ग्लेशियर और फूलों की घाटी में लापता व्यक्तियों की खोज जारी, एसडीआरएफ ने लगाया एड़ी चोटी का दम

पिंडारी ग्लेशियर और फूलों की घाटी में लापता व्यक्तियों की खोज जारी, एसडीआरएफ ने लगाया एड़ी चोटी का दम

June 11, 2026
फूलों की घाटी से 26वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर लापता

फूलों की घाटी से 26वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर लापता

June 11, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page