• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

महिला ने खराब एंबुलेंस में दिया बच्चे को जन्म,अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस रास्ते में हुई खराब, स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे सवाल,रानीगढ़ और धनपुर पट्टी में आज भी स्वास्थ्य सेवाओं के बुरे हाल

by पहाड़वासी
November 8, 2025
in उत्तराखंड, रुद्रप्रयाग
Reading Time: 3 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग।

जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं के बुरे हाल है। हालात ऐसे हैं कि 108 सेवा रास्ते में ही दम तोड़ रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। स्वास्थ्य केन्द्रों में चिकित्सकों की भारी कमी के चलते जिला चिकित्सालय की दौड़ लगानी पड़ रही है। बीती गुरूवार की रात की घटना ने स्वास्थ्य सेवाओं पर सवालियां निशान खड़े कर दिए हैं।गुरूवार देत रात दो बजे करीब ग्राम भटगांव (नगरासू) निवासी नीमा देवी पत्नी गुरुदेव सिंह को प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों ने तत्काल 108 पर फोन किया। एंबुलेंस मौके पर पहुंची, मगर शिवनंदी के पास अचानक बंद हो गई। दूसरी एंबुलेंस आने में लगभग एक घंटे का समय लग गया, लेकिन इस बीच महिला ने खराब एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दे दिया।

जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं और जिला अस्पताल में भर्ती हैं।घटना के बाद से क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों में आक्रोश बना हुआ है। क्षेत्र पंचायत सदस्य सतीश राणा ने कहा कि जिले की रानीगढ़ पट्टी में स्वास्थ्य सेवाओं के बुरे हाल हैं। पूरे ही जनपद की स्थिति ऐसी ही बनी हुई है। प्रसव पीड़ित महिला को लेकर जा रही एम्बुलेंस बीच रास्ते में दम तोड़ रही है। ऐसे में किसी भी मरीज के साथ कभी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र घोलतीर नगरासू पर 15 से 20 ग्राम पंचायतों के मरीज निर्भर हैं, लेकिन यहां चिकित्सकों की कमी के चलते ग्रामीणों को जिला चिकित्सालय भागना पड़ता है। स्वास्थ्य केन्द्र में सुविधाएं नहीं होने से मरीज परेशान रहते हैं। उन्होंने जिलाधिकारी प्रतीक जैन और सीएमओ राम प्रकाश को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि स्वास्थ्य केन्द्र की बदहाली के कारण मरीजों को भटकने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरासू में स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं हो पाई है। इसके अलावा अन्य स्टॉफ की भी कमी है। उन्होंने खराब एंबुलेंस की फिटनेस पर भी सवाल उठाए। कहा कि खराब एम्बुलेंस में मरीजों को ढोया जा रहा है, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। स्थिति ऐसी बनी है कि जिले में आठ एंबुलेंस चल रही है, जिनमें बार-बार खराबी आ रही है। लम्बे समय से चल रहे ये 108 वाहन कभी भी मरीजों को मौत के मुंह में धकेल सकते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना के 25 वर्ष हो रहे हैं और अभी तक रुद्रप्रयाग विधानसभा की रानीगढ़ और धनपुर पट्टी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए तरस रही है। क्षेत्र की जनता आज भी मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है और जिला प्रशासन, शासन और सरकार गंभीर नजर नहीं आ रही है।वहीं, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राम प्रकाश ने बताया कि जिले के लिए 20 नई एंबुलेंस की मांग शासन से की गई है। वर्तमान में जिले में कुल 12 एंबुलेंस हैं, जिनमें से आठ ही एंबुलेंस कार्य कर रही हैं।

Previous Post

बैकुंठ चतुर्दशी मेले क़ी तीसरी संध्या पर विभिन्न कार्यक्रमों का दर्शकों ने देर रात्रि तक लिया आनंद

Next Post

रजत जयंती पर PM मोदी आ रहे हैं उत्तराखंड,देंगे 8000 करोड़ की सौगात

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

एक दिन में दो बड़ी सौगात: सांसद Anil Baluni ने दी दो बड़ी सौगातें: रामनगर–देहरादून सीधी ट्रेन का शुभारंभ और लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग पर वाहनों के संचालन का मार्ग प्रशस्त
उत्तराखंड

एक दिन में दो बड़ी सौगात: सांसद Anil Baluni ने दी दो बड़ी सौगातें: रामनगर–देहरादून सीधी ट्रेन का शुभारंभ और लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग पर वाहनों के संचालन का मार्ग प्रशस्त

July 14, 2026
कथित चंदा अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
उत्तराखंड

कथित चंदा अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

July 14, 2026
हरिद्वार जिले में नाबालिग लड़की के साथ आठ युवकों ने किया गैंगरेप,अर्द्धनग्न हालत में चंगुल से छूटकर भागी किशोरी
अपराध

हरिद्वार जिले में नाबालिग लड़की के साथ आठ युवकों ने किया गैंगरेप,अर्द्धनग्न हालत में चंगुल से छूटकर भागी किशोरी

July 14, 2026
पहाड़ों में आपदाओं से पहले मिलेगा अलर्ट, CBRI ने विकसित की नई चेतावनी तकनीक
उत्तराखंड

पहाड़ों में आपदाओं से पहले मिलेगा अलर्ट, CBRI ने विकसित की नई चेतावनी तकनीक

July 14, 2026
Next Post
रजत जयंती पर PM मोदी आ रहे हैं उत्तराखंड,देंगे 8000 करोड़ की सौगात

रजत जयंती पर PM मोदी आ रहे हैं उत्तराखंड,देंगे 8000 करोड़ की सौगात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (206)
  • उत्तराखंड (4,130)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (332)
  • दुर्घटना (224)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (117)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (79)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (872)
  • शिक्षा (110)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (83)

Recent.

एक दिन में दो बड़ी सौगात: सांसद Anil Baluni ने दी दो बड़ी सौगातें: रामनगर–देहरादून सीधी ट्रेन का शुभारंभ और लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग पर वाहनों के संचालन का मार्ग प्रशस्त

एक दिन में दो बड़ी सौगात: सांसद Anil Baluni ने दी दो बड़ी सौगातें: रामनगर–देहरादून सीधी ट्रेन का शुभारंभ और लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग पर वाहनों के संचालन का मार्ग प्रशस्त

July 14, 2026
कथित चंदा अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

कथित चंदा अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

July 14, 2026
हरिद्वार जिले में नाबालिग लड़की के साथ आठ युवकों ने किया गैंगरेप,अर्द्धनग्न हालत में चंगुल से छूटकर भागी किशोरी

हरिद्वार जिले में नाबालिग लड़की के साथ आठ युवकों ने किया गैंगरेप,अर्द्धनग्न हालत में चंगुल से छूटकर भागी किशोरी

July 14, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page