• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

जंगली जानवरों की बढ़ती सक्रियता पर डीएम पौड़ी ने ली समीक्षा बैठक, सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने के निर्देश दिये

by पहाड़वासी
November 27, 2025
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

जिलाधिकारी ने वन विभाग के साथ महत्वपूर्ण बैठक की, वन्यजीव प्रभावित पंचायतों में बुश कटर खरीदने और नाइट विजन ड्रोन की व्यवस्था के निर्देशगुलदार, बाघ व भालू के हमलों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिलाधिकारी ने हॉटस्पॉट चिन्हित कर विशेष रणनीति बनाने को कहावन्यजीव सुरक्षा पर जिलाधिकारी के निर्देश से वन्यजीव प्रबंधन कार्य तेज, पायलट प्रोजेक्ट और माइक्रोप्लान बनाने पर जोर

पौड़ी गढ़वाल-जनपद में गुलदार एवं बाघ सहित अन्य जंगली जानवरों की सक्रियता को देखते हुए जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में वन विभाग, समस्त उपजिलाधिकारी और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में घटनाएं अधिक हो रही हैं, वहां वन विभाग नियमित गश्त सुनिश्चित करें तथा प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा उपाय और प्रभावी बनाए जाएं।बैठक में गुलदार/बाघ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति, जंगली जानवरों के हमलों से पीड़ितों को मुआवजा वितरण, जागरुकता कार्यक्रमों की प्रगति तथा पिछले तीन वर्षों के आँकड़ों पर विस्तृत चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने डीएफओ गढ़वाल अभिमन्यु सिंह द्वारा दिए गए प्रस्तुतीकरण पर चर्चा की तथा उनसे गुलदार और अन्य जंगली जानवरों में घायल व मृतक आश्रितों को प्रदान किए गए मुआवजे की स्थिति की जानकारी ली। गुलदार के हमलों को कम करने के लिए जिलाधिकारी ने एसडीओ को ऐसे स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए जहां जंगली जानवरों का खतरा अधिक रहता है। उन्होंने कहा कि पंचायती राज विभाग द्वारा बुशकटर खरीदे जाएं, ताकि कार्य तेजी से संपन्न हो सके।जिलाधिकारी ने सिविल सोयम क्षेत्र में सर्वे कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हॉटस्पॉट को मैप्स पर चिन्हित कर स्थानीय स्तर पर शेयर किया जाय। उन्होंने उपकरणों को जानकारी ली तथा नाइट विजन ड्रोन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने एनिमल टैगिंग तथा प्रचार प्रसार को महत्वपूर्ण बताया तथा सर्वे हेतु शोधार्थियों, उपकरणों आदि की सहमति प्रदान की।कृषि क्षेत्रों में बंदरों से होने वाली समस्याओं पर जिलाधिकारी ने कृषि विभाग को वन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर पायलट प्रोजेक्ट संचालित करने को कहा। उन्होंने कृषि अधिकारी को 10 दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने डीएफओ से गुलदार, बाघ एवं भालू के हमलों को कम करने हेतु किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी ली तथा प्रभावित क्षेत्रों में जागरुकता बढ़ाने को कहा। उन्होंने वन विभाग को सिविल क्षेत्रों का सर्वे कर स्थिति का अद्यतन आकलन करने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस विभाग को बेहतर निशानेबाजी करने वाले पुलिसकर्मियों की सूची उपलब्ध कराने और वन विभाग को सक्षम कार्मिक चिन्हित करने को कहा, ताकि आवश्यकता पड़ने पर त्वरित कार्रवाई की जा सके। उन्होंने बताया कि आपात स्थिति में ग्राम प्रहरी भी वन विभाग के साथ सहयोग करेंगे, वहीं गुलदार प्रभावित क्षेत्रों में पीआरडी जवानों की गश्त को बढ़ाने हेतु डीएफओ को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि जहां वन्य जीवों की सक्रियता अधिक है ऐसे 20 गांवों को पहले चिन्हित किया जाएगा। साथ ही किसी एक्सपर्ट संस्था से इन क्षेत्रों का सर्वे भी कराया जायेगा। डीएफओ लैंसडाउन जीवन मोहन दग़ाड़े ने फॉक्स लाइट, सोलर लाइट, बायो फेंसिंग आदि की जानकारी दी तथा वन्यजीवों के लिए फोकल पॉइंट बनाने तथा अन्य सावधानी बरतने पर बल दिया। साथ ही डीएफओ कालागढ़ तरुण श्रीधर ने टास्कफोर्स बनाने, बायोचार द्वारा झाड़ियों के समाधान पर बल दिया। इन पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने वन्यजीव प्रभावित गांवों का माइक्रोप्लान बनाने के निर्देश दिए तथा गांवों को चिन्हित कर पायलट प्रोजेक्ट पर कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि महिलाएं चारा पत्ती लेने रिफ्लेक्टिंग जैकेट पहनकर एक साथ जाएं।बैठक में डीएफओ ने बताया कि गुलदार, भालू सहित जंगली जानवरों के हमलों से बचाव हेतु प्रशिक्षण व जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। वन कर्मियों को हथियार प्रशिक्षण दिया जा रहा है तथा विद्यालयों के विद्यार्थियों को भी जागरूक किया जा रहा है।इस अवसर पर डीएफओ सिविल एवं सोयम पवन नेगी, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी, सीओ पुलिस तुषार बोरा, एसडीओ वन लक्की शाह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Previous Post

सड़कों में जिंदगी और मौत से जूझ रहे निराश्रित गौवंश,गौ रक्षा विभाग की टीम ने ट्रीटमेंट कर पहुंचाया गोसदन,नशे में वाहन चलाकर निराश्रित गौवंश को कुचलने वालों के खिलाफ कार्यवाही की मांग, सरकार से निराश्रित गौवंश के लिए गोसदन बनाए जाने की मांग

Next Post

फरासू एवं चमराड़ा ट्रीटमेंट कार्य के लिए 90 करोड़ की स्वीकृति, क्षेत्रवासियों ने कैबिनेट मंत्री डॉ रावत का जताया आभार

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान टिहरी का वीर सपूत शहीद, क्षेत्र में शोक की लहर
उत्तराखंड

जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान टिहरी का वीर सपूत शहीद, क्षेत्र में शोक की लहर

June 11, 2026
पिंडारी ग्लेशियर और फूलों की घाटी में लापता व्यक्तियों की खोज जारी, एसडीआरएफ ने लगाया एड़ी चोटी का दम
उत्तराखंड

पिंडारी ग्लेशियर और फूलों की घाटी में लापता व्यक्तियों की खोज जारी, एसडीआरएफ ने लगाया एड़ी चोटी का दम

June 11, 2026
फूलों की घाटी से 26वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर लापता
उत्तराखंड

फूलों की घाटी से 26वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर लापता

June 11, 2026
मसूरी रोड़ झड़ीपानी में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
उत्तराखंड

मसूरी रोड़ झड़ीपानी में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत

June 10, 2026
Next Post
फरासू एवं चमराड़ा ट्रीटमेंट कार्य के लिए 90 करोड़ की स्वीकृति, क्षेत्रवासियों ने कैबिनेट मंत्री डॉ रावत का जताया आभार

फरासू एवं चमराड़ा ट्रीटमेंट कार्य के लिए 90 करोड़ की स्वीकृति, क्षेत्रवासियों ने कैबिनेट मंत्री डॉ रावत का जताया आभार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (199)
  • उत्तराखंड (4,059)
  • कुमाऊं (98)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (294)
  • दुर्घटना (219)
  • देश-विदेश (113)
  • धार्मिक (113)
  • पर्यटन (228)
  • यूथ (78)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (858)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (222)
  • स्वास्थ्य (82)

Recent.

जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान टिहरी का वीर सपूत शहीद, क्षेत्र में शोक की लहर

जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान टिहरी का वीर सपूत शहीद, क्षेत्र में शोक की लहर

June 11, 2026
पिंडारी ग्लेशियर और फूलों की घाटी में लापता व्यक्तियों की खोज जारी, एसडीआरएफ ने लगाया एड़ी चोटी का दम

पिंडारी ग्लेशियर और फूलों की घाटी में लापता व्यक्तियों की खोज जारी, एसडीआरएफ ने लगाया एड़ी चोटी का दम

June 11, 2026
फूलों की घाटी से 26वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर लापता

फूलों की घाटी से 26वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर लापता

June 11, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page