• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

by पहाड़वासी
February 12, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग– जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने अपने कार्यालय में कार्यकाल में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनता मिलन के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे, जिन्होंने अपनी-अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं।सिंदवाणी तल्ली से आए ग्रामीणों ने दृयुक तोक में सोलर लाइट लगाए जाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि शाम होते ही गांव में अंधेरा छा जाता है, जिससे महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को विशेष रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अंधेरे के कारण सुरक्षा संबंधी आशंकाएं भी बनी रहती हैं। राजकीय महाविद्यालय अगस्त्यमुनि से आए छात्रसंघ पदाधिकारियों ने बालिका छात्रावास में सुरक्षा कर्मी की तैनाती तथा महाविद्यालय परिसर में हेल्थ डेस्क स्थापित किए जाने की मांग उठाई। ग्राम जग्गी बगवान के ग्रामीणों ने परी तोक को सड़क मार्ग से जोड़ने की मांग रखी। ग्रामीणों का कहना था कि सड़क संपर्क न होने के कारण उन्हें आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच प्रभावित होती है। जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग को स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।इसी क्रम में ग्राम चिलौणड़ के ग्रामीणों ने भंगर गदेरे पर पुलिया निर्माण की मांग उठाई। जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने कहा कि शासन-प्रशासन की प्राथमिकता जनसमस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान करना है। उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के समाधान की प्रगति की नियमित समीक्षा की जाएगी तथा अधिकारियों से फीडबैक लेकर कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी।

Previous Post

हल्द्वानी में लड़का-लड़की का शव मिलने से मचा हड़कंप

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

हल्द्वानी में लड़का-लड़की का शव मिलने से मचा हड़कंप
उत्तराखंड

हल्द्वानी में लड़का-लड़की का शव मिलने से मचा हड़कंप

February 12, 2026
रुद्रप्रयाग के जलई में भालू का हमला, बुजुर्ग महिला घायल,वन विभाग की टीम मौके पर, यूकेडी ने प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग के जलई में भालू का हमला, बुजुर्ग महिला घायल,वन विभाग की टीम मौके पर, यूकेडी ने प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार

February 10, 2026
रामपुर न्यालसू जंगल में घास काटने गई महिला की पहाड़ी से फिसलकर मौत, SDRF ने बरामद किया शव
उत्तराखंड

रामपुर न्यालसू जंगल में घास काटने गई महिला की पहाड़ी से फिसलकर मौत, SDRF ने बरामद किया शव

February 10, 2026
थल्ली की साधना रावत बनीं आत्मनिर्भर, ग्रामोत्थान परियोजना से मिली नयी पहचान
उत्तराखंड

थल्ली की साधना रावत बनीं आत्मनिर्भर, ग्रामोत्थान परियोजना से मिली नयी पहचान

February 9, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (177)
  • उत्तराखंड (3,869)
  • कुमाऊं (85)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (178)
  • दुर्घटना (205)
  • देश-विदेश (110)
  • धार्मिक (95)
  • पर्यटन (223)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (812)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (207)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने  सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

February 12, 2026
हल्द्वानी में लड़का-लड़की का शव मिलने से मचा हड़कंप

हल्द्वानी में लड़का-लड़की का शव मिलने से मचा हड़कंप

February 12, 2026
रुद्रप्रयाग के जलई में भालू का हमला, बुजुर्ग महिला घायल,वन विभाग की टीम मौके पर, यूकेडी ने प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार

रुद्रप्रयाग के जलई में भालू का हमला, बुजुर्ग महिला घायल,वन विभाग की टीम मौके पर, यूकेडी ने प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार

February 10, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page