कीर्तिनगर/श्रीनगर, गढ़वाल ।कीर्तिनगर पुलिस ने नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 500 ग्राम अवैध चरस के साथ दो व्यक्तियों को मलेथा चौकी के समीप वाहन सहित गिरफ्तार किया है। कीर्तिनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्रा ने बताया कि एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान सैन्ट्रो कार को रोककर तलाशी ली, जिसमें 500 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।बताया कि वाहन सवार देवम लखेड़ा (27 वर्ष) पुत्र विनोद कुमार, निवासी इन्द्रानगर, ऋषिकेश और राहुल जैन (39 वर्ष) पुत्र स्व. सुरेश जैन, निवासी गली नंबर-22, मोहल्ला अमित ग्राम, गुमानीवाला, ऋषिकेश, देहरादून को मौके पर गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है। कोतवाल मिश्रा ने बताया कि बरामद चरस की क़ीमत लगभग एक लाख रूपये आँकी गई है।पुलिस टीम में उपनिरीक्षक आशीष रावत, अपर उपनिरीक्षक दीपेन्द्र रावत, कांस्टेबल हरीश चंद, धर्मेन्द्र रौतेला, उपनिरीक्षक अनुज सिंह, हेड कांस्टेबल विपुल कुमार व कांस्टेबल रविन्द्र नेगी शामिल रहे।







