• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

केदारनाथ यात्रा: प्रशासन का भरोसा, कच्ची दुकानों और टेंट संचालकों की व्यवस्थाएं पूर्व की भांति रहेंगी यथावत,स्थानीय लोगों के रोजगार और हितों को प्राथमिकता: विधायक

by पहाड़वासी
March 19, 2026
in उत्तराखंड, रुद्रप्रयाग
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग – आगामी केदारनाथ यात्रा को लेकर स्थानीय व्यापारियों और टेंट संचालकों को बड़ी राहत मिली है। जनपद रुद्रप्रयाग में जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा से केदारनाथ यात्रा मार्ग पर संचालित कच्ची दुकानों और टेंट स्वामियों ने मुलाकात कर अपनी समस्याएं और मांगें रखीं। इस दौरान व्यापारियों ने यात्रा मार्ग पर कच्ची दुकानों और टेंटों को पूर्व की भांति संचालित करने की मांग प्रशासन के समक्ष रखी।बैठक में केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, दर्जाधारी राज्य मंत्री चंडी प्रसाद भट्ट तथा भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट भी मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों और प्रशासन ने व्यापारियों की बातों को गंभीरता से सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी आजीविका को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लिया जाएगा।

जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने सभी टेंट स्वामियों और कच्ची दुकान संचालकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी दुकानें पूर्व वर्षों की भांति यथावत संचालित रहेंगी और प्रशासन का उद्देश्य यात्रा व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखते हुए स्थानीय व्यापारियों के हितों की भी रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी केदारनाथ यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुगम बनाने के लिए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।उन्होंने कहा कि यात्रा के सफल संचालन में स्थानीय व्यापारियों, टेंट संचालकों और क्षेत्रीय लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है, इसलिए प्रशासन उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से लेते हुए व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रहा है।केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि आगामी केदारनाथ धाम की यात्रा को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सफल बनाने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग पर विभिन्न माध्यमों से स्वरोजगार कर रहे स्थानीय लोगों की मांग को देखते हुए व्यवस्थाएं पूर्व की भांति यथावत रखने का निर्णय लिया गया है।उन्होंने बताया कि इस विषय में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी चर्चा की गई थी और उन्होंने भी स्थानीय लोगों के हितों को प्राथमिकता देते हुए सकारात्मक रुख अपनाया है। विधायक ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराना और उनकी आजीविका को सुरक्षित रखना है।उन्होंने कहा कि केदारनाथ यात्रा का सफल संचालन स्थानीय व्यापारियों, टेंट संचालकों और क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से ही संभव होता है। इसलिए प्रशासन और जनप्रतिनिधि मिलकर यात्रा को बेहतर और व्यवस्थित बनाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट ने कहा कि केदारनाथ यात्रा के दौरान सभी व्यापारियों के हितों का ध्यान रखना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग पर वर्षों से व्यापार कर रहे स्थानीय लोगों की आजीविका और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सरकार सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कार्य कर रही है।उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी केदारनाथ यात्रा को दिव्य और भव्य बनाने के लिए सरकार और प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। यात्रा के सफल संचालन में स्थानीय व्यापारियों, टेंट संचालकों और क्षेत्रीय लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।

Previous Post

भ्रामक वीडियो पर बवाल: विधायक की छवि धूमिल करने का आरोप, कार्रवाई की मांग तेज

Next Post

धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, इन 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

भिकियासैंण में दर्दनाक सड़क हादसा, 3 लोगों की मौत!!
उत्तराखंड

भिकियासैंण में दर्दनाक सड़क हादसा, 3 लोगों की मौत!!

May 7, 2026
छात्रों तक नशा पहुँचाने वाले मुख्य कड़ी को चमोली पुलिस ने किया सलाखों के पीछे
अपराध

छात्रों तक नशा पहुँचाने वाले मुख्य कड़ी को चमोली पुलिस ने किया सलाखों के पीछे

May 6, 2026
उत्तराखंड: 16 वर्षीय बालिका के साथ तीन युवकों द्वारा किया गया सामूहिक बलात्कार। पुलिस ने बालिका को सुरक्षित बरामद कर कराया उसका मेडिकल । बीमार पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने पोक्सो, रेप व अन्य जघन्य अपराधों में किया मामला दर्ज। महिला एसआई प्रियंका को सौंपी जांच। घटना से पूरे क्षेत्र में फेली सनसनी।

STF का बड़ा शिकंजा,डेढ़ करोड़ के हाथी दांत के साथ तस्कर दबोचे
उत्तराखंड

STF का बड़ा शिकंजा,डेढ़ करोड़ के हाथी दांत के साथ तस्कर दबोचे

May 6, 2026
Next Post
धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, इन 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, इन 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (192)
  • उत्तराखंड (3,986)
  • कुमाऊं (95)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (253)
  • दुर्घटना (212)
  • देश-विदेश (111)
  • धार्मिक (107)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (838)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (220)
  • स्वास्थ्य (77)

Recent.

भिकियासैंण में दर्दनाक सड़क हादसा, 3 लोगों की मौत!!

भिकियासैंण में दर्दनाक सड़क हादसा, 3 लोगों की मौत!!

May 7, 2026
छात्रों तक नशा पहुँचाने वाले मुख्य कड़ी को चमोली पुलिस ने किया सलाखों के पीछे

छात्रों तक नशा पहुँचाने वाले मुख्य कड़ी को चमोली पुलिस ने किया सलाखों के पीछे

May 6, 2026
उत्तराखंड: 16 वर्षीय बालिका के साथ तीन युवकों द्वारा किया गया सामूहिक बलात्कार। पुलिस ने बालिका को सुरक्षित बरामद कर कराया उसका मेडिकल । बीमार पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने पोक्सो, रेप व अन्य जघन्य अपराधों में किया मामला दर्ज। महिला एसआई प्रियंका को सौंपी जांच। घटना से पूरे क्षेत्र में फेली सनसनी।

उत्तराखंड: 16 वर्षीय बालिका के साथ तीन युवकों द्वारा किया गया सामूहिक बलात्कार। पुलिस ने बालिका को सुरक्षित बरामद कर कराया उसका मेडिकल । बीमार पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने पोक्सो, रेप व अन्य जघन्य अपराधों में किया मामला दर्ज। महिला एसआई प्रियंका को सौंपी जांच। घटना से पूरे क्षेत्र में फेली सनसनी।

May 6, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page