• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

केदारनाथ यात्रा में मुस्तैद प्रशासन: हेली रेस्क्यू से बची दो गंभीर मरीजों की जान, समय पर इलाज से महिला श्रद्धालु भी हुई स्वस्थ

by पहाड़वासी
April 30, 2026
in उत्तराखंड, गढ़वाल, धार्मिक, स्वास्थ्य
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

घोड़े से गिरने पर घायल महिला को किया गया एयरलिफ्ट, सीने में तेज दर्द वाले यात्री को किया गया एम्स रेफर—24×7 अलर्ट मोड में काम कर रहीं टीमें
रुद्रप्रयाग –

श्री केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए त्वरित और प्रभावी कार्यवाही लगातार सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में आज दो गंभीर बीमार यात्रियों को हेलीकॉप्टर सेवा के माध्यम से सुरक्षित रेस्क्यू कर हायर सेंटर रेफर किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश निवासी 59 वर्षीय सुनीता बड़ी लिनचोली से घोड़े के माध्यम से केदारनाथ धाम जा रही थीं। इसी दौरान वह अचानक घोड़े से गिर गईं। किसी तरह धाम पहुंचने के बाद उनके बाएं घुटने और पैर में तेज दर्द होने लगा, जिससे उन्हें चलने में काफी परेशानी हो रही थी। इसके बाद वह उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केदारनाथ पहुंचीं।जहा आर्थोपेडिक सर्जन द्वारा उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर के माध्यम से रेस्क्यू कर जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग रेफर किया गया।
वहीं, राजस्थान के कोटा निवासी 47 वर्षीय डॉक्टर दीवाकर शर्मा को अचानक तेज सीने में दर्द होने लगा,जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल माधव चिकित्सालय, नारायणकोटी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच में पाया कि उनको हार्ट अटैक आया है इसके उपरांत उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें हेलीकॉप्टर के माध्यम से एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया।
एक अन्य घटनाक्रम में केदारनाथ धाम में एक अन्य महिला श्रद्धालु को भी समय पर उपचार मिलने से बड़ी राहत मिली। महाराष्ट्र के लातूर की रहने वाली 65 वर्षीय संगीता पाटिल को अचानक सांस लेने में दिक्कत और छाती में जकड़न की समस्या हुई। उन्हें तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केदारनाथ लाया गया, जहां जांच में उनका ऑक्सीजन स्तर काफी कम और ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ पाया गया।
डॉक्टरों ने बिना देरी किए ऑक्सीजन और आवश्यक दवाएं देकर उपचार शुरू किया, जिससे उनकी स्थिति में तेजी से सुधार हुआ। इलाज के बाद उनका ऑक्सीजन स्तर सामान्य हो गया, नाड़ी और ब्लड प्रेशर नियंत्रित हो गया तथा वर्तमान में उनकी छाती पूरी तरह साफ है और वे स्वस्थ हैं।
इस पूरी कार्यवाही के दौरान प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, आपदा प्रबंधन टीमों एवं सुरक्षा बलों के बीच बेहतरीन समन्वय देखने को मिला, जिसके चलते सभी रेस्क्यू ऑपरेशन बेहद कम समय में सफलतापूर्वक संपन्न हुए।
मा० मुख्यमंत्री के निर्देशों तथा जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के नेतृत्व में सभी संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि यात्रा के दौरान किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो और आपात स्थिति में त्वरित राहत उपलब्ध कराई जाए।
इन्हीं निर्देशों के अनुरूप सभी टीमें 24×7 अलर्ट मोड में कार्य कर रही हैं, जिससे केदारनाथ यात्रा न केवल सुरक्षित बल्कि सुव्यवस्थित और भरोसेमंद बन रही है।

Previous Post

केदारनाथ में श्रद्धालुओं के कीमती सामान पर हाथ साफ कर बद्रीनाथ में डाका डालने की फिराक में था अंतर्राज्यीय गिरोह;चमोली पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचे 4 शातिर टप्पेबाज, कब्जे से 14 लाख के iPhone और Samsung S24 Ultra सहित 13 महंगे फोन बरामद

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

केदारनाथ में श्रद्धालुओं के कीमती सामान पर हाथ साफ कर बद्रीनाथ में डाका डालने की फिराक में था अंतर्राज्यीय गिरोह;चमोली पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचे 4 शातिर टप्पेबाज, कब्जे से 14 लाख के iPhone और Samsung S24 Ultra सहित 13 महंगे फोन बरामद
अपराध

April 29, 2026
खाकी का मानवीय चेहरा: 5 साल से बिछड़े ‘लाल’ का बद्री विशाल के दर पर हुआ पुनर्जन्म, पुलिस ने संवारा हुलिया और मिलाया अपनों से
उत्तराखंड

खाकी का मानवीय चेहरा: 5 साल से बिछड़े ‘लाल’ का बद्री विशाल के दर पर हुआ पुनर्जन्म, पुलिस ने संवारा हुलिया और मिलाया अपनों से

April 29, 2026
राष्ट्रीय राजमार्ग पर शराब पीते मिले 6 लोग, पुलिस ने की कार्रवाई
अपराध

राष्ट्रीय राजमार्ग पर शराब पीते मिले 6 लोग, पुलिस ने की कार्रवाई

April 28, 2026
केदारनाथ हेलीकॉप्टर टिकट ठगी में तीन दोषियों को सख्त सजा, कोर्ट का बड़ा फैसला
अपराध

केदारनाथ हेलीकॉप्टर टिकट ठगी में तीन दोषियों को सख्त सजा, कोर्ट का बड़ा फैसला

April 28, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (189)
  • उत्तराखंड (3,973)
  • कुमाऊं (95)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (245)
  • दुर्घटना (211)
  • देश-विदेश (111)
  • धार्मिक (107)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (837)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (218)
  • स्वास्थ्य (77)

Recent.

केदारनाथ यात्रा में मुस्तैद प्रशासन: हेली रेस्क्यू से बची दो गंभीर मरीजों की जान, समय पर इलाज से महिला श्रद्धालु भी हुई स्वस्थ

केदारनाथ यात्रा में मुस्तैद प्रशासन: हेली रेस्क्यू से बची दो गंभीर मरीजों की जान, समय पर इलाज से महिला श्रद्धालु भी हुई स्वस्थ

April 30, 2026
केदारनाथ में श्रद्धालुओं के कीमती सामान पर हाथ साफ कर बद्रीनाथ में डाका डालने की फिराक में था अंतर्राज्यीय गिरोह;चमोली पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचे 4 शातिर टप्पेबाज, कब्जे से 14 लाख के iPhone और Samsung S24 Ultra सहित 13 महंगे फोन बरामद

केदारनाथ में श्रद्धालुओं के कीमती सामान पर हाथ साफ कर बद्रीनाथ में डाका डालने की फिराक में था अंतर्राज्यीय गिरोह;चमोली पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचे 4 शातिर टप्पेबाज, कब्जे से 14 लाख के iPhone और Samsung S24 Ultra सहित 13 महंगे फोन बरामद

April 29, 2026
खाकी का मानवीय चेहरा: 5 साल से बिछड़े ‘लाल’ का बद्री विशाल के दर पर हुआ पुनर्जन्म, पुलिस ने संवारा हुलिया और मिलाया अपनों से

खाकी का मानवीय चेहरा: 5 साल से बिछड़े ‘लाल’ का बद्री विशाल के दर पर हुआ पुनर्जन्म, पुलिस ने संवारा हुलिया और मिलाया अपनों से

April 29, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page