• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home अपराध

रुद्रप्रयाग वन विभाग की बड़ी कार्रवाई:ड्रोन निगरानी से वनाग्नि फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, जखोली रेंज में आग लगाते पकड़ा गया व्यक्ति, वन अधिनियम में मुकदमा दर्ज

by पहाड़वासी
May 22, 2026
in अपराध, उत्तराखंड, गढ़वाल, रुद्रप्रयाग
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

:ब्यूरो -जनपद रुद्रप्रयाग में वनाग्नि की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण एवं वन संपदा की सुरक्षा के लिए वन विभाग द्वारा आधुनिक तकनीक का व्यापक उपयोग किया जा रहा है। इसी क्रम में जखोली रेंज अंतर्गत वन क्षेत्र में आग लगाने वाले एक व्यक्ति को ड्रोन निगरानी के माध्यम से चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया है। विभाग द्वारा आरोपी के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।प्रभागीय वनाधिकारी श्री रजत सुमन द्वारा स्वयं ड्रोन संचालित कर वन क्षेत्रों की लगातार निगरानी कर रहे हैं। दिनांक 20 मई 2026 को ड्रोन के माध्यम से जखोली रेंज के तैला कक्ष संख्या-07 में एक व्यक्ति को वन क्षेत्र में आग लगाते हुए देखा गया। घटना की सूचना तत्काल वन दरोगा, बड़मा अनुभाग एवं बीट अधिकारी, तैला को दी गई। विभागीय टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया गया, किंतु अंधेरे एवं रात्रि का लाभ उठाकर वह मौके से फरार हो गया।घटना के अगले दिन 21 मई 2026 को विभागीय अधिकारियों द्वारा पुनः घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा स्थानीय ग्रामीणों से पूछताछ की गई। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आग लगाने की घटना ग्राम एवं पोस्ट पंद्रोला कुमड़ी, तहसील जखोली निवासी श्री त्रिलोक सिंह जगवान पुत्र श्री बचन सिंह द्वारा की गई थी। संबंधित व्यक्ति से पूछताछ किए जाने पर उसने वन क्षेत्र में आग लगाने की बात स्वीकार की।इसके उपरांत वन विभाग द्वारा अभियुक्त को विधिक प्रक्रिया के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम, 1927 (संशोधित 2001) की धारा 26(ख) एवं 26(ग) के अंतर्गत वन अपराध पंजीकृत किया गया है। उक्त धाराओं में आर्थिक दंड एवं अधिकतम दो वर्ष तक के कारावास का प्रावधान है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने हेतु अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।प्रभागीय वनाधिकारी श्री रजत सुमन ने बताया कि वन विभाग का प्राथमिक उद्देश्य आमजन के सहयोग से वनाग्नि की घटनाओं को रोकना एवं लोगों को जागरूक करना है। इसी उद्देश्य से 5 मई से 11 मई 2026 तक “वन अग्नि सुरक्षा सप्ताह” का आयोजन कर ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें वनाग्नि से बचाव एवं रोकथाम के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि विभाग जनसहभागिता को प्राथमिकता देता है, लेकिन यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर वन क्षेत्र में आग लगाते हुए पाया गया तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान फायर सीजन में अब तक 12 मामलों में गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं।

Previous Post

जयकारों और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच खुले द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर धाम के कपाट,श्री ओंकारेश्वर मंदिर से गोण्डार होते हुए दिव्य धाम पहुंची बाबा मद्महेश्वर की उत्सव डोली

Next Post

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग पुलिस की बड़ी कार्यवाही : 1.08 किलोग्राम चरस के साथ एक नेपाली तस्कर को किया गया गिरफ्तार

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग पुलिस की बड़ी कार्यवाही : 1.08 किलोग्राम चरस के साथ एक नेपाली तस्कर को किया गया गिरफ्तार
अपराध

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग पुलिस की बड़ी कार्यवाही : 1.08 किलोग्राम चरस के साथ एक नेपाली तस्कर को किया गया गिरफ्तार

May 22, 2026
जयकारों और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच खुले द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर धाम के कपाट,श्री ओंकारेश्वर मंदिर से गोण्डार होते हुए दिव्य धाम पहुंची  बाबा मद्महेश्वर की उत्सव डोली
उत्तराखंड

जयकारों और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच खुले द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर धाम के कपाट,श्री ओंकारेश्वर मंदिर से गोण्डार होते हुए दिव्य धाम पहुंची बाबा मद्महेश्वर की उत्सव डोली

May 21, 2026
दर्दनाक हादसा : पति-पत्नी और दो बच्चों समेत चालक की कार दुर्घटना में मौत
उत्तराखंड

दर्दनाक हादसा : पति-पत्नी और दो बच्चों समेत चालक की कार दुर्घटना में मौत

May 21, 2026
ड्यूटी के समय घर पर मिले अभियंता, डीएम ने की कार्रवाई,पेयजल व्यवस्थाओं पर डीएम का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर कार्रवाई
उत्तराखंड

ड्यूटी के समय घर पर मिले अभियंता, डीएम ने की कार्रवाई,पेयजल व्यवस्थाओं पर डीएम का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर कार्रवाई

May 19, 2026
Next Post
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग पुलिस की बड़ी कार्यवाही : 1.08 किलोग्राम चरस के साथ एक नेपाली तस्कर को किया गया गिरफ्तार

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग पुलिस की बड़ी कार्यवाही : 1.08 किलोग्राम चरस के साथ एक नेपाली तस्कर को किया गया गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (196)
  • उत्तराखंड (4,017)
  • कुमाऊं (96)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (274)
  • दुर्घटना (213)
  • देश-विदेश (112)
  • धार्मिक (109)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (846)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (222)
  • स्वास्थ्य (79)

Recent.

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग पुलिस की बड़ी कार्यवाही : 1.08 किलोग्राम चरस के साथ एक नेपाली तस्कर को किया गया गिरफ्तार

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग पुलिस की बड़ी कार्यवाही : 1.08 किलोग्राम चरस के साथ एक नेपाली तस्कर को किया गया गिरफ्तार

May 22, 2026
रुद्रप्रयाग वन विभाग की बड़ी कार्रवाई:ड्रोन निगरानी से वनाग्नि फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, जखोली रेंज में आग लगाते पकड़ा गया व्यक्ति, वन अधिनियम में मुकदमा दर्ज

रुद्रप्रयाग वन विभाग की बड़ी कार्रवाई:ड्रोन निगरानी से वनाग्नि फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, जखोली रेंज में आग लगाते पकड़ा गया व्यक्ति, वन अधिनियम में मुकदमा दर्ज

May 22, 2026
जयकारों और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच खुले द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर धाम के कपाट,श्री ओंकारेश्वर मंदिर से गोण्डार होते हुए दिव्य धाम पहुंची  बाबा मद्महेश्वर की उत्सव डोली

जयकारों और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच खुले द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर धाम के कपाट,श्री ओंकारेश्वर मंदिर से गोण्डार होते हुए दिव्य धाम पहुंची बाबा मद्महेश्वर की उत्सव डोली

May 21, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page