• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

श्री केदारनाथ यात्रा: एक माह में एक लाख से अधिक मरीजों को मिला ओपीडी एवं इमरजेंसी सेवाओं का लाभ

by पहाड़वासी
May 24, 2026
in उत्तराखंड, गढ़वाल, धार्मिक, रुद्रप्रयाग, स्वास्थ्य
Reading Time: 3 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 में श्रद्धालुओं को मिल रही त्वरित एवं प्रभावी चिकित्सा सुविधा

यात्रा प्रारंभ से अब तक 47 श्रद्धालुओं को हेलीकॉप्टर के माध्यम से भेजा गया हायर सेंटर, 188 यात्रियों को एम्बुलेंस के माध्यम से सुरक्षित पहुंचाया नजदीकी अस्पताल
:रुद्रप्रयाग –
उच्च हिमालयी क्षेत्र में संचालित श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 के दौरान जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को श्रद्धालुओं हेतु प्रभावी एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित किया जा रहा है। संपूर्ण यात्रा मार्ग से लेकर धाम क्षेत्र तक स्थापित चिकित्सा इकाइयों, मेडिकल रिलीफ पोस्ट (MRP), बेस कैंप चिकित्सालयों तथा हेली एवं एम्बुलेंस रेस्क्यू सेवाओं के माध्यम से श्रद्धालुओं को त्वरित उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।

प्राप्त आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, यात्रा प्रारम्भ से अब तक धाम स्थित चिकित्सालयों में कुल 1,04,072 यात्रियों को ओपीडी एवं इमरजेंसी सेवाएं प्रदान की गई हैं। जबकि आज 4217 श्रद्धालुओं का उपचार किया गया। इसी प्रकार अब तक 79800 यात्रियों की स्वास्थ्य जांच/स्क्रीनिंग की जा चुकी है, जिनमें से आज 2730 स्क्रीनिंग एक ही दिन में की गईं।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा यात्रा से पहले और यात्रा के दौरान नियमित परीक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जिससे संभावित जोखिम वाले यात्रियों की समय रहते पहचान हो सके।

रेस्क्यू व्यवस्था की बात करें तो अब तक 47 तीर्थ यात्रियों को हेली सेवा के माध्यम से उच्च चिकित्सा संस्थान में रेफर किया गया है, 188 यात्रियों को एम्बुलेंस के माध्यम से जबकि 128 श्रद्धालुओ को डंडी कंडी के माध्यम से सुरक्षित नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है, जो प्रशासन की त्वरित प्रतिक्रिया को दर्शाता है।

स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान अब तक 89 यात्री अस्वस्थ अथवा यात्रा हेतु अयोग्य पाए गए हैं,ऐसे यात्रियों को यात्रा न करने अथवा चिकित्सकीय सलाह के अनुरूप आगे बढ़ने की सलाह दी गई है।

जिला प्रशासन द्वारा यात्रा मार्ग पर चिकित्सा सेवाओं को 24×7 सक्रिय रखा गया है। विभिन्न स्थानों पर ऑक्सीजन सुविधा, प्रशिक्षित चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, एम्बुलेंस और हेली सेवाएं तैनात हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा पर आने से पूर्व अपना स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य कराएं, निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर तुरंत नजदीकी चिकित्सा केंद्र से संपर्क करें।

कुल मिलाकर, केदारनाथ यात्रा के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की सुदृढ़ व्यवस्था और त्वरित रेस्क्यू प्रणाली के चलते श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा अनुभव प्रदान करने की दिशा में प्रशासन निरंतर सक्रिय है।

Previous Post

अजमेर की महिला ने धारी देवी से जीवीके झील में मारी छलांग,नाव चालकों की सूझबूझ और बहादुरी से बची जान

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

अजमेर की महिला ने धारी देवी से जीवीके झील में मारी छलांग,नाव चालकों की सूझबूझ और बहादुरी से बची जान
उत्तराखंड

अजमेर की महिला ने धारी देवी से जीवीके झील में मारी छलांग,नाव चालकों की सूझबूझ और बहादुरी से बची जान

May 23, 2026
हेमकुण्ड साहिब के खुले कपाट, तीन हजार से अधिक श्रद्धालु बने साक्षी
गढ़वाल

हेमकुण्ड साहिब के खुले कपाट, तीन हजार से अधिक श्रद्धालु बने साक्षी

May 23, 2026
रुद्रप्रयाग-श्रीनगर हाईवे पर मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त, प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से सभी घायलों को समय पर मिला उपचार
दुर्घटना

रुद्रप्रयाग-श्रीनगर हाईवे पर मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त, प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से सभी घायलों को समय पर मिला उपचार

May 23, 2026
कीर्तिनगर में जाखी मोटरमार्ग पर खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौके पर मौत
उत्तराखंड

कीर्तिनगर में जाखी मोटरमार्ग पर खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौके पर मौत

May 22, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (196)
  • उत्तराखंड (4,021)
  • कुमाऊं (96)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (277)
  • दुर्घटना (215)
  • देश-विदेश (112)
  • धार्मिक (111)
  • पर्यटन (226)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (848)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (222)
  • स्वास्थ्य (80)

Recent.

श्री केदारनाथ यात्रा: एक माह में एक लाख से अधिक मरीजों को मिला ओपीडी एवं इमरजेंसी सेवाओं का लाभ

श्री केदारनाथ यात्रा: एक माह में एक लाख से अधिक मरीजों को मिला ओपीडी एवं इमरजेंसी सेवाओं का लाभ

May 24, 2026
अजमेर की महिला ने धारी देवी से जीवीके झील में मारी छलांग,नाव चालकों की सूझबूझ और बहादुरी से बची जान

अजमेर की महिला ने धारी देवी से जीवीके झील में मारी छलांग,नाव चालकों की सूझबूझ और बहादुरी से बची जान

May 23, 2026
हेमकुण्ड साहिब के खुले कपाट, तीन हजार से अधिक श्रद्धालु बने साक्षी

हेमकुण्ड साहिब के खुले कपाट, तीन हजार से अधिक श्रद्धालु बने साक्षी

May 23, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page