• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

मसूरी रोड़ झड़ीपानी में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत

by पहाड़वासी
June 10, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

देहरादून। मसूरी रोड स्थित झड़ीपानी क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार के गहरी खाई में गिर जाने से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस एवं अन्य बचाव एजेंसियों की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं और संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज 10 जून 2026 को एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि वाहन में सवार सभी चार लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।डीसीआर देहरादून की सूचना पर एसडीआरएफ पोस्ट सहस्त्रधारा से अपर उप निरीक्षक मनोज जोशी के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। दुर्गम भूभाग और खड़ी ढलानों के बीच एसडीआरएफ, पुलिस तथा अन्य एजेंसियों द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया गया।बचाव दलों ने कड़ी मशक्कत के बाद खाई में फंसे शवों को बाहर निकालने का कार्य शुरू किया। शवों को मुख्य सड़क तक लाने के बाद पुलिस द्वारा पंचनामा एवं अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।मृतकों की पहचानपुलिस के अनुसार हादसे में मृत व्यक्तियों की पहचान निम्न रूप में हुई है—सत्यप्रकाश, निवासी सोनीपत, हरियाणामानित (19 वर्ष), निवासी गाजियाबाद, उत्तर प्रदेशसविता (48 वर्ष), पत्नी धर्मवीर, निवासी गाजियाबाद, उत्तर प्रदेशसंगीता (46 वर्ष), पत्नी टीटू, निवासी करोलबाग, नई दिल्लीहादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।इस दर्दनाक दुर्घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय प्रशासन ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Previous Post

केदारनाथ धाम में खुद को IRCTC एजेंट बताया, यात्रियों को वीआईपी दर्शन का झांसा देकर कर रहा था धोखाधड़ी, रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार

Next Post

फूलों की घाटी से 26वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर लापता

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री तक पहुंची 75 हजार गौ सेवकों की आवाज, रुद्रप्रयाग से उठी ‘राष्ट्र माता’ की मांग,’गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के दूसरे चरण में जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा गया 3000 पन्नों का हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन
उत्तराखंड

July 27, 2026
विकसित उत्तराखंड की आधारशिला बनेगा विज्ञान और नवाचार : मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड

विकसित उत्तराखंड की आधारशिला बनेगा विज्ञान और नवाचार : मुख्यमंत्री धामी

July 27, 2026
शराब तस्करी कर रही थी महिला, 17पेटी के साथ पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड

शराब तस्करी कर रही थी महिला, 17पेटी के साथ पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

July 27, 2026
गढ़वाल विवि में प्रवेश तैयारियों पर छात्र संगठनों के साथ बैठक
उत्तराखंड

गढ़वाल विवि में प्रवेश तैयारियों पर छात्र संगठनों के साथ बैठक

July 27, 2026
Next Post
फूलों की घाटी से 26वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर लापता

फूलों की घाटी से 26वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर लापता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (210)
  • उत्तराखंड (4,170)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (343)
  • दुर्घटना (225)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (120)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (80)
  • राजनीति (102)
  • रुद्रप्रयाग (875)
  • शिक्षा (114)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (83)

Recent.

राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री तक पहुंची 75 हजार गौ सेवकों की आवाज, रुद्रप्रयाग से उठी ‘राष्ट्र माता’ की मांग,’गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के दूसरे चरण में जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा गया 3000 पन्नों का हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री तक पहुंची 75 हजार गौ सेवकों की आवाज, रुद्रप्रयाग से उठी ‘राष्ट्र माता’ की मांग,’गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के दूसरे चरण में जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा गया 3000 पन्नों का हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

July 27, 2026
विकसित उत्तराखंड की आधारशिला बनेगा विज्ञान और नवाचार : मुख्यमंत्री धामी

विकसित उत्तराखंड की आधारशिला बनेगा विज्ञान और नवाचार : मुख्यमंत्री धामी

July 27, 2026
शराब तस्करी कर रही थी महिला, 17पेटी के साथ पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

शराब तस्करी कर रही थी महिला, 17पेटी के साथ पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

July 27, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page