ब्यूरो पहाड़वासी :बागेश्वर, पिंडारी क्षेत्र में लापता व्यक्ति की तलाश हेतु SDRF, NDRF, फायर सर्विस, पुलिस एवं ड्रोन टीमों द्वारा संयुक्त रूप से व्यापक सर्च अभियान चलाया गया। टीमों ने खाती गांव से पिंडारी नदी के आसपास संभावित घटनास्थल एवं सभी संवेदनशील क्षेत्रों में मैन्युअल सर्च, बाइनोक्यूलर तथा ड्रोन की सहायता से गहन खोजबीन की। साथ ही द्वाली से लगभग 2 किलोमीटर पूर्व स्थित बाबा की कुटिया/गुफा एवं उसके आसपास के सभी संभावित स्थानों पर भी सूक्ष्मता से सर्चिंग की गई। दूसरी ओर चमोली जनपद के
घांघरिया क्षेत्र स्थित फूलों की घाटी से पूर्व से लापता चल रहे 47 वर्षीय गब्बर सिंह, निवासी हरियाणा, की तलाश में आज SDRF पोस्ट घाघरिया की टीम द्वारा पुनः गहन सर्च अभियान चलाया गया। टीम ने संभावित क्षेत्रों में उपलब्ध संसाधनों एवं सर्चिंग तकनीकों का प्रयोग करते हुए व्यापक खोजबीन की जा रही है। SDRF टीम द्वारा लापता व्यक्ति की तलाश हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं तथा परिस्थितियों के अनुसार आगे भी सर्च अभियान जारी रखा जाएगा।






