• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home अपराध

घोर कलयुग :माँ ने किया अपनी ही बेटी का 2 लाख में सौदा,पुलिस ने किया गिरफ्तार

by पहाड़वासी
August 3, 2026
in अपराध, उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

ब्यूरो -देहरादून पुलिस ने बताया कि 05 जुलाई को नीलम देवी निवासी नागल हटनाला, सहस्त्रधारा रोड, देहरादून के द्वारा अपनी नाबालिक पुत्री का अपहरण होने के सम्बन्ध में एक शिकायती प्रार्थना पत्र थाना राजपुर में दिया गया। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना राजपुर पर तत्काल धारा 137(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा नाबालिग की सकुशल बरामदगी तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना राजपुर पर पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा मोबाइल सर्विलांस, सीसीटीवी कैमरों के अवलोकन के साथ-साथ मैनुवल पुलिसिंग के माध्यम से अपहृत नााबालिग के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गई तो उक्त अपहृत नाबालिग के मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश में होने की जानकारी पुलिस टीम को प्राप्त हुई, जिस पर तत्काल एक टीम को मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश रवाना किया गया। जहां पुलिस टीम द्वारा गोपनीय रूप से जानकारियां प्राप्त करते हुए नाबालिग युवती के अपहरण में शामिल 02 अभियुक्तो मनीष पुत्र राजकुमार व लवी कुमार पुत्र बिल्लू को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से नाबालिग युवती को बरामद किया गया। अभियुक्तों से सख्ती से पूछताछ करने पर अभियुक्त लवी कुमार द्वारा पिंकी मलिक नाम की एक महिला के माध्यम से उक्त नाबालिग को उसकी माता नीलम देवी से डेढ लाख रूपये में खरीदना बताया गया, जिसे उसने ₹ 02 लाख में अभियुक्त मनीष को बेचा था, जिसने विवाह के लिए लवी कुमार से उक्त युवती को खरीदा था। अभियुक्तों से पूछताछ के आधार पर प्रकाश में आए अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल अभियुक्ता पिंकी मलिक को मुजफ्फरनगर तथा अभियुक्ता नीलम देवी को आई0टी0 पार्क सहस्त्रधारा रोड से गिरफ्तार किया गया। विवेचना में दौरान प्रकाश में आये तथ्यों के आधार पर अभियोग में धारा 64, 3(5), 65(1),87, 143 बीएनएस व 5(एल)/6, 16/17 पोक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी की गई।पूछताछ के विवरण पूछताछ में अभियुक्ता नीलम देवी द्वारा बताया गया कि पिंकी मलिक से उसकी मुलाकात कुछ समय पूर्व देहरादून में एक समारोह के दौरान हुई थी तथा आपसी बातचीत के दौरान पिंकी मलिक द्वारा उसे एक युवती की आवश्यकता होने तथा उसके एवज में अच्छा पैसा देने की पेशकश की गई थी, जिस पर अभियुक्ता द्वारा उसे अपनी आर्थिक स्थिति खराब होने की बात बताते हुए अपनी नाबालिग पुत्री उम्र 15 वर्ष को उसे देने तथा उसके एवज में डेढ लाख रूपये की मांग की गई थी। सौदा तय होने पर पिंकी मलिक द्वारा उक्त युवती को अपनी पहचान के एक व्यक्ति लवि कुमार निवासी मुजफ्फरनगर को तथा लवि कुमार द्वारा उसे आगे मनीष नाम के एक व्यक्ति को 02 लाख रूपये में बेच दिया तथा प्राप्त रकम में से 80 हजार रूपये अभियुक्ता नीलम देवी को देते हुए शेष पैसा कुछ समय बाद देने की बात कही गई। तय समय के बाद भी सौदे की पूरी रकम न मिलने व नाबालिग को बेचने के अपराध में पकडे जाने के डर से अभियुक्ता नीलम देवी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण की झूठी कहानी गढते हुए पुलिस में एक झूठी रिर्पोट दी गई। परन्तु पुलिस द्वारा सम्पूर्ण प्रकरण की गहनता से जांच कर घटना से जुडी हर कडी को जोडते हुए नाबालिग की खरीद-फरोख्त के प्रकरण का खुलासा कर उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया। प्रकरण में पुलिस द्वारा घटना में शामिल सभी अभियुक्तों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। साथ ही अभियुक्तों के पूर्व में भी इस प्रकार के प्रकरणों से जुडे होने सहित अन्य सभी सम्भावित पहलुओं के संबंध मे विरूतृत जानकारी की जा रही है। नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त: -1- मनीष पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम घटायन थाना जानसठ जनपद मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश, उम्र- 37 वर्ष2- लवी कुमार पुत्र बिल्लू निवासी नागोंरी थाना फलावदा जनपद मेरठ उत्तर प्रदेश, उम्र – 24 वर्ष3- पिंकी मलिक पत्नी सुकरम निवासी ग्राम कुकड़ा मंडी, थाना नई मंडी, जनपद मुजफ्फरनगर, उम्र- 37 वर्ष4- नीलम देवी पत्नी मुकेश कुमार निवासी- नांगल हटनाला सहस्त्रधारा रोड, देहरादून, उम्र उम्र 35 वर्ष।पुलिस टीम -1- उ०नि० पीडी भट्ट, थानाध्यक्ष राजपुर2- उ०नि० अनित कुमार3-म०उ०नि० सीमा चौहान (विवेचक)4- कानि० मोहित6- कानि० अमित7- हे०कानि० किरण (एसओजी )

Previous Post

बेस अस्पताल श्रीनगर में डिजिटल अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू

Next Post

देवप्रयाग में विधायक कण्डारी ने भाजपा के किले को किया मजबूत , ग्राम नैथाणा एवं नौर-किलकिलेश्वर क्षेत्र की 26 महिलाओं ने थामा कमल

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

आज गढ़वाल राइफल्स के कार्यक्रम में पहुंचेंगे NSA अजीत डोभाल और CDS जनरल सुब्रमणि
उत्तराखंड

आज गढ़वाल राइफल्स के कार्यक्रम में पहुंचेंगे NSA अजीत डोभाल और CDS जनरल सुब्रमणि

September 19, 2026
सुमाड़ी और ढिक्वाल गांव के सैकड़ों लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता,विकास कार्य ही हमारी पहली प्राथमिकता : डॉ. धन सिंह रावत
उत्तराखंड

सुमाड़ी और ढिक्वाल गांव के सैकड़ों लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता,विकास कार्य ही हमारी पहली प्राथमिकता : डॉ. धन सिंह रावत

September 18, 2026
औली में भारत-अमेरिका के जवानों ने ड्रोन और रोबोटिक डॉग के साथ किया आतंकवाद विरोधी अभ्यास
उत्तराखंड

औली में भारत-अमेरिका के जवानों ने ड्रोन और रोबोटिक डॉग के साथ किया आतंकवाद विरोधी अभ्यास

September 18, 2026
देवस्थली नर्सिंग कॉलेज ने लगाया स्वास्थ्य जागरूकता शिविर
उत्तराखंड

देवस्थली नर्सिंग कॉलेज ने लगाया स्वास्थ्य जागरूकता शिविर

September 17, 2026
Next Post
देवप्रयाग में विधायक कण्डारी ने भाजपा के किले को किया मजबूत , ग्राम नैथाणा एवं नौर-किलकिलेश्वर क्षेत्र की 26 महिलाओं ने थामा कमल

देवप्रयाग में विधायक कण्डारी ने भाजपा के किले को किया मजबूत , ग्राम नैथाणा एवं नौर-किलकिलेश्वर क्षेत्र की 26 महिलाओं ने थामा कमल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (220)
  • उत्तराखंड (4,306)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (380)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (123)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (103)
  • रुद्रप्रयाग (880)
  • शिक्षा (116)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (86)

Recent.

आज गढ़वाल राइफल्स के कार्यक्रम में पहुंचेंगे NSA अजीत डोभाल और CDS जनरल सुब्रमणि

आज गढ़वाल राइफल्स के कार्यक्रम में पहुंचेंगे NSA अजीत डोभाल और CDS जनरल सुब्रमणि

September 19, 2026
सुमाड़ी और ढिक्वाल गांव के सैकड़ों लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता,विकास कार्य ही हमारी पहली प्राथमिकता : डॉ. धन सिंह रावत

सुमाड़ी और ढिक्वाल गांव के सैकड़ों लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता,विकास कार्य ही हमारी पहली प्राथमिकता : डॉ. धन सिंह रावत

September 18, 2026
औली में भारत-अमेरिका के जवानों ने ड्रोन और रोबोटिक डॉग के साथ किया आतंकवाद विरोधी अभ्यास

औली में भारत-अमेरिका के जवानों ने ड्रोन और रोबोटिक डॉग के साथ किया आतंकवाद विरोधी अभ्यास

September 18, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page