• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में जल्द शुरू होंगे चार नए पैरामेडिकल कोर्स, हंस फाउंडेशन सम्भालेगा डायलिसिस यूनिट

by पहाड़वासी
August 11, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

श्रीनगर गढ़वाल : राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के प्राचार्य डॉ. सीएमएस रावत ने कहा कि बेस अस्पताल में लगातार सुविधाओं के विस्तार से मरीजों का भरोसा बढ़ा है। मेडिकल कॉलेज में आयोजित पत्रकार संवाद में उन्होंने अस्पताल की उपलब्धियों, चिकित्सा शिक्षा, निर्माण कार्यों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी।डॉ. रावत ने बताया कि मरीजों की समस्याओं के समाधान के लिए बेस अस्पताल में मरीज सहायता एवं जनसंपर्क कार्यालय शुरू किया गया है। अस्पताल की गतिविधियों और उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए अब हर माह न्यूज लेटर जारी किया जाएगा। साथ ही अस्पताल का मासिक डेटा भी संकलित किया जाएगा।उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज से अब तक 165 छात्र पीजी की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं, जबकि 114 विद्यार्थी वर्तमान में विभिन्न पीजी पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत हैं। अस्पताल परिसर में पार्किंग का निर्माण जारी है, जबकि फैकल्टी के लिए ट्रांजिट हॉस्टल का निर्माण पूरा हो चुका है। मेडिकल कॉलेज और बेस अस्पताल में अब तक 170 से अधिक विकास कार्य किए जा चुके हैं।डॉ. रावत ने बताया कि एनसीएएचपी के तहत जल्द चार नए पैरामेडिकल पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। इनमें रेस्पिरेटरी टेक्नोलॉजिस्ट, ऑप्टोमेट्री, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट तथा डायलिसिस थेरेपी टेक्नोलॉजी शामिल हैं। इससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।बेस अस्पताल की डायलिसिस यूनिट का संचालन जल्द हंस फाउंडेशन को सौंपा जाएगा। संस्था की टीम बुधवार को अस्पताल पहुंचेगी और जल्द एमओयू के बाद संचालन की प्रक्रिया शुरू होगी।प्राचार्य ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना के श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में पूर्व कार्यकाल का अनुभव भी संस्थान के विकास में लाभकारी साबित होगा। कार्यक्रम में वरिष्ठ वित्त नियंत्रक प्रशांत कुमार शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एएन पांडेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Previous Post

श्रीनगर नगर निगम ने छतों से बरसाती पानी की निकासी को लेकर जारी किए निर्देश,15 दिन के भीतर घरों का निरीक्षण कर नोटिस देने और चालानी कार्रवाई के आदेश

Next Post

चमोली में घर से बाहर निकलते ही युवक पर भालू का हमला, गंभीर घायल!!ज्योतिर्मठ के गांधीनगर वार्ड में दहशत, वन विभाग ने दी ₹15 हजार की तत्काल सहायता!!

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

चमोली में घर से बाहर निकलते ही युवक पर भालू का हमला, गंभीर घायल!!ज्योतिर्मठ के गांधीनगर वार्ड में दहशत, वन विभाग ने दी ₹15 हजार की तत्काल सहायता!!
उत्तराखंड

श्री बद्री-केदार धामों में 30.62 लाख श्रद्धालु कर  चुके दर्शन, समिति को प्राप्त हो चुकी है 74.50 करोड़ रुपये से अधिक की आय

कुछ ऐसा आया जलजला… पोकलैंड चालक ने नहीं मानी हार, भारी सैलाब के बीच दिखाई हिम्मत,नीति घाटी में उफनते तमक नाले ने मचाई तबाही, पुल क्षतिग्रस्त होने से मलारी से आगे आवाजाही ठप

August 10, 2026
Next Post
चमोली में घर से बाहर निकलते ही युवक पर भालू का हमला, गंभीर घायल!!ज्योतिर्मठ के गांधीनगर वार्ड में दहशत, वन विभाग ने दी ₹15 हजार की तत्काल सहायता!!

चमोली में घर से बाहर निकलते ही युवक पर भालू का हमला, गंभीर घायल!!ज्योतिर्मठ के गांधीनगर वार्ड में दहशत, वन विभाग ने दी ₹15 हजार की तत्काल सहायता!!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (215)
  • उत्तराखंड (4,213)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (353)
  • दुर्घटना (227)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (121)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (81)
  • राजनीति (102)
  • रुद्रप्रयाग (877)
  • शिक्षा (114)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (85)

Recent.

चमोली में घर से बाहर निकलते ही युवक पर भालू का हमला, गंभीर घायल!!ज्योतिर्मठ के गांधीनगर वार्ड में दहशत, वन विभाग ने दी ₹15 हजार की तत्काल सहायता!!

चमोली में घर से बाहर निकलते ही युवक पर भालू का हमला, गंभीर घायल!!ज्योतिर्मठ के गांधीनगर वार्ड में दहशत, वन विभाग ने दी ₹15 हजार की तत्काल सहायता!!

August 11, 2026
श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में जल्द शुरू होंगे चार नए पैरामेडिकल कोर्स, हंस फाउंडेशन सम्भालेगा डायलिसिस यूनिट

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में जल्द शुरू होंगे चार नए पैरामेडिकल कोर्स, हंस फाउंडेशन सम्भालेगा डायलिसिस यूनिट

August 11, 2026
श्रीनगर नगर निगम ने छतों से बरसाती पानी की निकासी को लेकर जारी किए निर्देश,15 दिन के भीतर घरों का निरीक्षण कर नोटिस देने और चालानी कार्रवाई के आदेश

श्रीनगर नगर निगम ने छतों से बरसाती पानी की निकासी को लेकर जारी किए निर्देश,15 दिन के भीतर घरों का निरीक्षण कर नोटिस देने और चालानी कार्रवाई के आदेश

August 11, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page