पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्र में एक बार फिर भीषण सड़क हादसा सामने आया है। थल-पिथौरागढ़ मार्ग पर सुवालेख-भौड़ी के बीच बिछुल के पास एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर करीब 30 मीटर नीचे खाई की ओर लुढ़क गया।हादसे के दौरान वाहन एक पेड़ से अटक गया, जिससे वह गहरी खाई में गिरने से बच गया और वाहन में सवार 7 लोगों की जान बच गई। हालांकि हादसे में सभी लोग घायल हुए हैं, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और राहत-बचाव टीमों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को वाहन से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। गंभीर घायलों का उपचार जारी है।पहाड़ में हुए इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और खतरनाक पहाड़ी मार्गों पर सावधानी की जरूरत को सामने ला दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि वाहन पेड़ में नहीं अटकता तो हादसा बेहद भयावह हो सकता था।






