श्रीनगर। देवस्थली कॉलेज ऑफ नर्सिंग श्रीनगर की ओर से सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम के तहत बेलकंडी गांव में गुरुवार को स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कॉलेज के डॉक्टरों और नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर बीमारियों से बचाव के उपाय बताए।
इस दौरान बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों का ब्लड प्रेशर सहित अन्य सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई। टीम ने निवारक स्वास्थ्य देखभाल, स्वास्थ्य जागरूकता, टीकाकरण सहयोग और स्वस्थ समुदाय निर्माण पर जानकारी दी।डॉ ज्योति थपलियाल
,डॉ प्रशांत पाण्डेय ने बताया कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना है। ग्रामीणों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए भविष्य में भी शिविर आयोजित करने की मांग की।मौके पर डॉ दीक्षा, डॉ नीलम,छात्र-छात्राएं आदि मौजूद रहे।






