गणेश मंदिर के पास हुआ हादसा, रात में रोका गया था रेस्क्यू; सुबह मिला शव
रुद्रप्रयाग। तुंगनाथ ट्रेक रूट पर गणेश मंदिर के पास गहरी खाई में गिरी महिला का शव सोमवार सुबह सर्च अभियान के दौरान बरामद कर लिया गया। रात अधिक होने और अंधेरे के कारण रविवार देर रात रेस्क्यू अभियान स्थगित कर दिया गया था।

रेस्क्यू करती टीम
जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, रविवार शाम करीब 6:21 बजे महिला के खाई में गिरने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही डीडीआरएफ और आपदा मित्र की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर खाई अत्यधिक गहरी होने के कारण एसडीआरएफ अगस्त्यमुनि, तहसीलदार ऊखीमठ और डीडीआरएफ ऊखीमठ की टीम को भी बुलाया गया।
टीमों ने देर रात तक तलाश अभियान चलाया, लेकिन अंधेरा बढ़ने के कारण रात करीब 12:30 बजे अभियान रोक दिया गया। सोमवार सुबह दोबारा शुरू किए गए सर्च अभियान में महिला का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस और प्रशासन अग्रिम कार्रवाई में जुटे हैं।





