• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

जनवरी तक तैयार हो जायेगा जीएनटीआई स्टेडियमः डाॅ. धन सिंह रावत,श्रीकोट-स्वीत व डुंगरीपंथ क्षेत्र के लिये 3 करोड़ की विकास योजना स्वीकृत,कहा, धारी देवी रेलवे स्टेशन में बनेगा बहुउद्देशीय पार्किंग व आधुनिक पार्क

by पहाड़वासी
September 26, 2026
in उत्तराखंड, गढ़वाल
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

देहरादून।श्रीनगर स्थित ऐतिहासिक जीएनटीआई स्टेडियम आगामी जनवरी माह तक नये व आधुनिक रूप में बनकर तैयार हो जायेगा। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के तहत स्टेडियम का पुनर्निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। इसके अलावा श्रीकोट-स्वीत व डुंगरीपंथ क्षेत्र के लिये 3 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति दे दी गई है साथ ही विभागीय अधिकारियों को इन योजनाओं के प्रस्ताव शीघ्र शासन को भेजने के निर्देश दिये गये हैं। सूबे के कैबिनेट मंत्री व श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक डाॅ. धन सिंह रावत ने शुक्रवार को अपने शासकीय आवास से वर्चुअल माध्यम से अपने विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। डाॅ. रावत ने ऐतिहासिक जीएनटीआई स्टेडियम के पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के मुख्य परियोजना प्रबंधक को आगामी जनवरी माह तक जीएनटीआई स्टेडियम को पूरी तरह तैयार करने को कहा। उन्होंने कहा कि स्टेडियम में सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाय तक यह स्टेडियम पुनः स्थानीय सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों का एक मुख्य केंद्र बन सके। इसके अलावा उन्होंने धारी देवी रेलवे स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाने के साथ ही बहुउद्देशीय पार्किंग व आधुनिक पार्क के निर्माण के निर्देश भी रेलवे आधिकारियों को दिये। बैठक में श्रीकोट-स्वीत व डुंगरीपंथ क्षेत्र के विकास के लिये लगभग 3 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति दी गई। डाॅ. रावत ने स्थानीय प्रशासन व संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर इन योजनाओं के प्रस्ताव शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिये, उन्होंने कहा कि यदि अधिकारियों ने समय पर प्रस्ताव नहीं भेजे तो उनके विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी। बैठक में डाॅ रावत ने श्रीकोट स्थित सीडीएस जनरल विपिन रावत स्टेडियम में माॅडल पार्किंग के निर्माण के निर्देश स्थानीय प्रशासन को दिये। उन्होंने कहा कि स्टेडियम में आने वाले लोगों के लिये बेहतर व आधुनिक पार्किंग व्यवस्था की जायेगी, जिसमें सैकड़ों वाहनों की पार्किंग क्षमता होगी। इसके अलावा उन्होंने श्रीनगर स्थित उद्यान विभाग के बगीचे व रीवर फ्रंट के सौन्दर्यीकरण के निर्देश भी जिला प्रशासन व विभागीय अधिकारियों को दिये। वर्चुअल बैठक में कमिश्नर गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप, जिला अधिकारी पौड़ी स्वाती भदौरिया, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के मुख्य परियोजना प्रबंधक हिमांशु बडोनी, एसडीएम श्रीनगर नुपुर वर्मा सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Previous Post

केदारनाथ में दो यात्रियों की बिगड़ी तबीयत, हेली एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश रेफर

Next Post

12 वर्षीय सनाया ने सीबीएसई नेशनल आर्चरी में जीता गोल्ड

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

14 लाख की लूट में फरार चल रहे सिद्धार्थ बड़ौनी एवं दीपक शेखावत गिरफ्तार, गुप्तकाशी से दबोचे…
उत्तराखंड

14 लाख की लूट में फरार चल रहे सिद्धार्थ बड़ौनी एवं दीपक शेखावत गिरफ्तार, गुप्तकाशी से दबोचे…

November 11, 2026
पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं की मौजूदगी में शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट,सुबह 8:30 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई कपाट बंद करने की प्रक्रिया, रिकॉर्ड साढ़े 19 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन

लालढांग रेंज के भण्डार गृह से हाथी दांत चोरी के मामले में एक गिरफ्तार,कोटद्वार पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार की संलिप्तता
अपराध

लालढांग रेंज के भण्डार गृह से हाथी दांत चोरी के मामले में एक गिरफ्तार,कोटद्वार पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार की संलिप्तता

November 10, 2026
महिलाओं का सम्मान, संस्कृति का संरक्षण और ग्रामीण विकास हमारी प्राथमिकता — डॉ. धन सिंह रावत
उत्तराखंड

महिलाओं का सम्मान, संस्कृति का संरक्षण और ग्रामीण विकास हमारी प्राथमिकता — डॉ. धन सिंह रावत

November 10, 2026
Next Post
12 वर्षीय सनाया ने सीबीएसई नेशनल आर्चरी में जीता गोल्ड

12 वर्षीय सनाया ने सीबीएसई नेशनल आर्चरी में जीता गोल्ड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (224)
  • उत्तराखंड (4,425)
  • कुमाऊं (102)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (472)
  • दुर्घटना (229)
  • देश-विदेश (118)
  • धार्मिक (124)
  • पर्यटन (232)
  • पौड़ी गढ़वाल (3)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (103)
  • रुद्रप्रयाग (882)
  • शिक्षा (116)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (86)

Recent.

14 लाख की लूट में फरार चल रहे सिद्धार्थ बड़ौनी एवं दीपक शेखावत गिरफ्तार, गुप्तकाशी से दबोचे…

14 लाख की लूट में फरार चल रहे सिद्धार्थ बड़ौनी एवं दीपक शेखावत गिरफ्तार, गुप्तकाशी से दबोचे…

November 11, 2026
पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं की मौजूदगी में शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट,सुबह 8:30 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई कपाट बंद करने की प्रक्रिया, रिकॉर्ड साढ़े 19 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन

पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं की मौजूदगी में शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट,सुबह 8:30 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई कपाट बंद करने की प्रक्रिया, रिकॉर्ड साढ़े 19 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन

November 11, 2026
लालढांग रेंज के भण्डार गृह से हाथी दांत चोरी के मामले में एक गिरफ्तार,कोटद्वार पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार की संलिप्तता

लालढांग रेंज के भण्डार गृह से हाथी दांत चोरी के मामले में एक गिरफ्तार,कोटद्वार पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार की संलिप्तता

November 10, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page