कोटद्वार। मेहरबान सिंह कंडारी सरस्वती इंटर कॉलेज, कलाबड़ में मंगलवार को आयोजित उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (UTET) में दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा दे रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी विशाल कुमार, निवासी काशीपुर, ऊधमसिंहनगर के स्थान पर परीक्षा दे रहा था।

पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारी परीक्षा केंद्र पहुंचे। जांच और पूछताछ में सामने आया कि हिमांशु चौहान (31), निवासी नगीना देहात, बिजनौर, उत्तर प्रदेश, विशाल कुमार के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। आवश्यक सत्यापन के बाद पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
मामले में परीक्षा केंद्र के प्रधानाचार्य चंदन सिंह की तहरीर पर कोतवाली कोटद्वार में मुकदमा संख्या 237/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 318(2), 318(4), 319(2), 336(3), 340(2) और 61(2) के तहत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी टीम में एसएसआई शशि भूषण जोशी, हेड कांस्टेबल शूरवीर सिंह और होमगार्ड कुलदीप शामिल रहे।






