• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home अपराध

अज्ञात युवकों ने महिला को बेवकूफ बनाकर बदला एटीएम,दो दिनों में निकाली एटीएम से एक 1 लाख 44 हजार की धनराशि,पीड़ित महिला ने कोतवाली रुद्रप्रयाग में कराई रिपोर्ट दर्ज

by पहाड़वासी
October 19, 2022
in अपराध
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter


रुद्रप्रयाग। नगर क्षेत्र में एक महिला को एटीएम से पैंसे निकालना भारी पड़ गया। महिला को तीन युवकों ने बेवकूफ बनाकर दूसरा एटीएम थमा दिया, जिसके बाद उनके एटीएम से पैंसें निकालने शुरू किए। महिला को पैंसे निकलने की जानकारी दूसरे दिन पता लगी, तब तक उनके खाते से 1 लाख 44 हजार की धनराशि उड़ चुकी थी। इसके बाद महिला ने कोतवाली रुद्रप्रयाग में अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ ही बैंक में जाकर खाते को फ्रीज करवा दिया। अब पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से अज्ञात युवकों की ढूंढखोज में जुट गई है।


कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में नगर क्षेत्र के न्यू बस अड्डा निवासी निवासी मीना देवी पत्नी राजेश कुमार ने बताया कि सोमवार सांय के करीब साढ़े पांच बजे वह आईडीबीआई बैंक के एटीएम में पैंसे निकालने गई थी। जब वह पैंसे निकाल रही थी तो तीन युवक बाहर पर खड़े थे। जब वह पांच हजार की धनराशि निकालकर बाहर आई तो एक युवक ने उनसे कहा कि उनका अकाउंट अभी बंद नहीं हुआ है। उन्हें अपना एटीएम फिर से लगाना होगा, जिस पर मीना देवी ने अपना एटीएम युवक को दिया तो युवक ने एटीएम कार्ड को मशीन में डालने के बाद उन्हें वापस करते समय बदल दिया। मीना देवी एटीएम को देखना भूल गई और सीधा पर्स में रखकर घर आ गई। मीना देवी ने पुलिस को बताया कि उनके अकाउंट से पैंसे निकलने के मैसेज उनके पति के फोन पर आते हैं। सोमवार को अज्ञात युवकों ने रुद्रप्रयाग नगर क्षेत्र के किसी एटीएम से उनके खाते से 65 हजार की धनराशि निकाल दी, जबकि मंगलवार को तीन बार नौ हजार पांच सौ रूपए के साथ एक बार में एक हजार की धनराशि निकालने के बाद पचास हजार की धनराशि स्वैप की गई। उन्होंने बताया कि उनके पति कहीं गए हुए थे और उन्होंने भी पैंसे निकलने का कोई मैसेज नहीं पड़ा। जब वे मंगलवार को घर आए तो अचानक से मैसेज पर नजर पड़ी तो हैरान गए। इसके बाद एसबीआई बैंक में जाकर जानकारी ली गई, तब पता लगा कि अज्ञात युवकों ने एटीएम से 1 लाख 44 हजार 500 रूपए निकाल लिए हैं। तुरंत खाते को फ्रीज करवाया गया और फिर कोतवाली रुद्रप्रयाग में अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। मीना देवी ने कहा कि रुद्रप्रयाग शहर में किसी भी बैंक ने एटीएम के बाहर सुरक्षा कर्मी तैनात नहीं किया है, जिस कारण शरारती तत्व इसका पूरा फायदा उठा रहे हैं और भोलीभाले लोगांें को ठग रहे हैं। उन्होंने मामले में शीघ्र जांच कर कार्यवाही की मांग की है।

Previous Post

पीएम मोदी के केदारनाथ धाम आगमन की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन

Next Post

पोस्टमार्टम के बाद सभी सात शव भेजे घर

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

रूद्रप्रयाग जिले में 14 साल की  मासूम ने दी ऐसी खबर कि दो गाँवों में पसर गया मातम, ननिहाल में कक्षा नौ में पढ़ रही थी छात्रा
अपराध

रूद्रप्रयाग जिले में 14 साल की मासूम ने दी ऐसी खबर कि दो गाँवों में पसर गया मातम, ननिहाल में कक्षा नौ में पढ़ रही थी छात्रा

August 17, 2026
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वाले चार युवक गिरफ्तार, श्रीनगर पुलिस की कार्रवाई
अपराध

सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वाले चार युवक गिरफ्तार, श्रीनगर पुलिस की कार्रवाई

August 14, 2026
बड़ी खबर :श्री बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में एक और आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
अपराध

बड़ी खबर :श्री बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में एक और आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

August 7, 2026
बड़ी खबर: रुद्रप्रयाग पुलिस की बड़ी कामयाबी,पम्प हाउसों और हॉटमिक्स प्लांटों में लाखों की चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब,महज 6 दिन में पुलिस ने किया हाई-प्रोफाइल चोरी कांड का खुलासा
अपराध

बड़ी खबर: रुद्रप्रयाग पुलिस की बड़ी कामयाबी,पम्प हाउसों और हॉटमिक्स प्लांटों में लाखों की चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब,महज 6 दिन में पुलिस ने किया हाई-प्रोफाइल चोरी कांड का खुलासा

August 5, 2026
Next Post
पोस्टमार्टम के बाद सभी सात शव भेजे घर

पोस्टमार्टम के बाद सभी सात शव भेजे घर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (217)
  • उत्तराखंड (4,239)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (358)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (121)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (102)
  • रुद्रप्रयाग (878)
  • शिक्षा (115)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (85)

Recent.

यात्री शेड की गुणवत्ता पर कांग्रेस ने उठाए सवाल!!डॉ. प्रताप भंडारी बोले,जांच हो तो सामने आएगा जनता के धन के दुरुपयोग का सच

यात्री शेड की गुणवत्ता पर कांग्रेस ने उठाए सवाल!!डॉ. प्रताप भंडारी बोले,जांच हो तो सामने आएगा जनता के धन के दुरुपयोग का सच

August 20, 2026
कांग्रेस ने पूर्व पीएम स्व. राजीव गाँधी को किया याद

कांग्रेस ने पूर्व पीएम स्व. राजीव गाँधी को किया याद

August 20, 2026
कुत्तों के आतंक से नारायणबगड़ के 10 स्कूल बंद, चार दिन का अवकाश

कुत्तों के आतंक से नारायणबगड़ के 10 स्कूल बंद, चार दिन का अवकाश

August 20, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page