• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home रुद्रप्रयाग

केदारनाथ यात्रा को स्वच्छ एवं सुगम बनाने हेतु स्वच्छता जागरुकता रैली का हुआ आयोजन

by पहाड़वासी
April 20, 2023
in रुद्रप्रयाग
Reading Time: 4 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter


गुप्तकाशी– केदारनाथ धाम यात्रा को स्वच्छ एवं सुगम बनाने के लिए धाम व यात्रा मार्ग में बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था बनाने हेतु जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में आज गुरुुुवार को गुप्तकाशी, विद्याधाम से जिला प्रशासन एवं सेवा इंटरनेशनल संस्था के संयुक्त तत्वाधान में स्वच्छता जागरुकता रैली का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ जिला कार्यक्रम अधिकारी/नोडल अधिकारी स्वच्छता अभियान अखिलेश मिश्र, जिला पंचायरत राज अधिकारी प्रेम सिंह रावत एवं सेवा इंटरनेशल संस्था के जिला प्रभारी मनोज बेंजवाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।


जिला कार्यक्रम अधिकारी स्वच्छता अभियान अखिलेश मिश्र ने अवगत किया कि स्वच्छता जागरुकता रैली में बड़ी संख्या में गुप्तकाशी के विभिन्न सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, नेहरू युवा केंद्र के स्वयं सेवकों, महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, महिला मंगल दल, सेवा इंटरनेशनल के कार्यकर्ताओं, ग्राम प्रधान और स्थानीय जनता द्वारा श्री श्री विद्याधाम से जन जागरुकता रैली गुप्तकाशी के बाजार तक निकाली गई। रैली के दौरान सभी प्रतिभागियों द्वारा पूरे समय स्वच्छता और सफाई संबंधी नारे लगाते हुए मुख्य मार्ग पर पड़े कूड़े को इकट्ठा किया गया तथा दुकानदारों को अपनी दुकानों के आगे सूखे और गीले कूड़े के लिए अलग-अलग कूड़ादान रखने का आग्रह किया गया।
जिला प्रशासन द्वारा दुकानों और वाहनों पर लगाए जाने वाले स्टिकर्स भी लगाए गए।

कार्यक्रम के समापन स्थल पर जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा उपास्थित जन समुह को संबोधित करते हुए कहा गया कि श्री केदारनाथ धाम यात्रा न केवल पूरी दुनिया में अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान के कारण विख्यात है अपितु यह हमारी आर्थिकी का भी बहुत बड़ा संबल है। ऐसी स्थिति में हमारी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि हम न केवल अपनी दुकानों को साफ सुथरा रखें अपितु कूड़ा-कचरा सही जगह पर जमा कर अपने शहर और पूरे यात्रा मार्ग को स्वच्छ रखें जिससे कि न केवल यहां आने वाले तीर्थ यात्रियों पर इसका सकारात्मक असर पड़े अपितु उनके और मीडिया के माध्यम से पूरे देश दुनिया में उत्तराखंड कि अच्छी छवि बने तथा प्रधानमंत्री जी के स्वच्छ भारत मिशन को भी और गति मिले।


इस अवसर पर उनके द्वारा उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। स्वच्छता रैली में प्रतिभाग करने वाले लोगों द्वारा 40 बोरे प्लास्टिक कचरा एकत्रित किया गया।
स्वच्छता जागरुकता रैली में सीडीपीओ ऊखीमठ देवेंद्र कुंवर, कर अधिकारी जिला पंचायत गोविंद तिवारी, ग्राम प्रधान गुप्तकाशी प्रेम सिंह, चाणक्य कपरुवान, सोनम भंडारी, उपासना सेमवाल ,अंकित राणा सहित क्षेत्र के व्यवसायी एवं जन प्रतिनिधि सहित महिला मंगल दल व सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Previous Post

अधिवक्ता का स्टीकर लगाकर लग्जरी कार से हो रही थी शराब तस्करी, पुलिस की नज़र से नहीं बच पाया तस्कर

Next Post

केदारनाथ यात्रा में इस बार पुलिस शुरू करने जा रही है “ऑपरेशन मुस्कान”

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

रुद्रप्रयाग के जलई में भालू का हमला, बुजुर्ग महिला घायल,वन विभाग की टीम मौके पर, यूकेडी ने प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग के जलई में भालू का हमला, बुजुर्ग महिला घायल,वन विभाग की टीम मौके पर, यूकेडी ने प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार

February 10, 2026
रामपुर न्यालसू जंगल में घास काटने गई महिला की पहाड़ी से फिसलकर मौत, SDRF ने बरामद किया शव
उत्तराखंड

रामपुर न्यालसू जंगल में घास काटने गई महिला की पहाड़ी से फिसलकर मौत, SDRF ने बरामद किया शव

February 10, 2026
केदारनाथ धाम यात्रा की सुरक्षा सर्वोपरि: राष्ट्रीय राजमार्गों पर व्यापक सुधार कार्य तेज़,भूस्खलन व सिंकिंग प्रभावित स्थलों पर वैज्ञानिक उपचार से सुगम होगी केदारनाथ यात्रा
उत्तराखंड

केदारनाथ धाम यात्रा की सुरक्षा सर्वोपरि: राष्ट्रीय राजमार्गों पर व्यापक सुधार कार्य तेज़,भूस्खलन व सिंकिंग प्रभावित स्थलों पर वैज्ञानिक उपचार से सुगम होगी केदारनाथ यात्रा

February 6, 2026
सिंद्रवाणी में गुलदार के हमले से मृतक बच्चे के परिजनों से जिलाधिकारी ने की भेंट
उत्तराखंड

सिंद्रवाणी में गुलदार के हमले से मृतक बच्चे के परिजनों से जिलाधिकारी ने की भेंट

February 4, 2026
Next Post
केदारनाथ यात्रा में इस बार पुलिस शुरू करने जा रही है “ऑपरेशन मुस्कान”

केदारनाथ यात्रा में इस बार पुलिस शुरू करने जा रही है "ऑपरेशन मुस्कान"

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (177)
  • उत्तराखंड (3,872)
  • कुमाऊं (86)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (181)
  • दुर्घटना (205)
  • देश-विदेश (110)
  • धार्मिक (95)
  • पर्यटन (223)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (812)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (209)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट दिल्ली एवं स्टॉप टीयर्स संस्था ने की पहल,राइंका देलचौरी के छात्र-छात्राओं को दिए कम्प्यूटर

शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट दिल्ली एवं स्टॉप टीयर्स संस्था ने की पहल,राइंका देलचौरी के छात्र-छात्राओं को दिए कम्प्यूटर

February 16, 2026
बड़ी खबर : नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, अदालत में मची अफरातफरी

बड़ी खबर : नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, अदालत में मची अफरातफरी

February 16, 2026
पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पाव अकरी में आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया अधिकारियों पर गुमराह करने का आरोप

पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पाव अकरी में आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया अधिकारियों पर गुमराह करने का आरोप

February 15, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page