• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

Kedarnath Heli Service: टिकट बुकिंग के नाम पर देशभर के लोगों को ठगने वाले बिहार के दो सगे भाई गिरफ्तार

by पहाड़वासी
June 24, 2023
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

देहरादून-हेली सेवाओं के नाम पर देशभर के लोगों को ठगने के आरोप में बिहार निवासी दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया गया है। ठगी के मामले में पिछले दिनों साइबर पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज किया गया था। एसटीएफ अब तक 35 फर्जी वेबसाइटों को बंद करा चुकी है। गिरफ्तार आरोपियों को शुक्रवार को दून लाया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।एसटीएफ के एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया, पिछले साल केदारनाथ हेली सेवा के नाम पर ठगी के कई मामले आए थे। इस साल शुरुआत से ही इस पर शिकंजा कसने के लिए अभियान चलाया गया। एसटीएफ ने फर्जी वेबसाइटों को ब्लॉक कराना शुरू किया।इन सभी वेबसाइटों पर ठगों ने अपने नंबर लिखे थे। वेबसाइट ब्लॉक होने के बाद भी कई लोग ठगों का शिकार हो गए। ठगी की सूचनाओं के लिए साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन से ईमेल आईडी जारी की गई थी। इस पर उत्तराखंड निवासी प्रकाश चंद पुरोहित ने शिकायत की।
उनसे ठगों ने 61 हजार रुपये ठग लिए। इसी तरह राजस्थान के जयपुर निवासी जस्टिन जॉसेफ के साथ 33 हजार, तमिलनाडु निवासी डीकेएस मूर्ति से 48 हजार रुपये और गुजरात के अशोक कुमार के साथ 30 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। इसके अलावा विभिन्न राज्यों से समय-समय पर शिकायतें आईं। जांच के दौरान गिरोह के बिहार से सक्रिय होने के सुबूत मिले थे। फोन नंबरों और बैंक खातों की जांच करते हुए टीम बिहार के शेखपुरा तक पहुंच गई।
यहां से दो सगे भाइयों सन्नी राज और बॉबी रविदास को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके कब्जे से छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद हुए हैं। सिम और मोबाइल के जरिये जानकारी जुटाई जा रही है कि आरोपियों ने कितने लोगों से ठगी की है। एसएसपी ने बताया, इन लोगों की संलिप्तता विभिन्न मामलों में पाई गई है।
फर्जी आईडी पर लेते हैं सिम कार्ड
आरोपियों का पूरा गैंग इस काम में शामिल है। ये लोग फर्जी आईडी पर सिम कार्ड लेते हैं। इसके बाद फर्जी वेबसाइट बनाकर इन नंबरों को लिखते हैं। इन वेबसाइटों का लिंक विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल किया जाता है। जो लोग इन पर संपर्क करते हैं उन्हें फंसाकर फर्जी टिकट भेज दिए जाते हैं।

Previous Post

पुरोला में फेरी वालों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध, सैलून में पुरुष नहीं काटेंगे महिलाओं के बाल

Next Post

बरसात के साथ धीमी पड़ने लगी केदारनाथ यात्रा की रफ्तार, लौटे 2500 घोड़ा-खच्चर

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

गढ़वाल राइफल्स के दीक्षांत समारोह में 238 अग्निवीरों को किया गया डिप्लोमा से सम्मानित
उत्तराखंड

गढ़वाल राइफल्स के दीक्षांत समारोह में 238 अग्निवीरों को किया गया डिप्लोमा से सम्मानित

June 19, 2026
बड़ा हादसा: भीषण हादसे के बाद कार में लगी आग, दो की मौत, तीन गंभीर घायल
उत्तराखंड

बड़ा हादसा: भीषण हादसे के बाद कार में लगी आग, दो की मौत, तीन गंभीर घायल

June 19, 2026
सीएम धामी की घोषणा को मिली गति, स्यूंसी झील एवं बैराज निर्माण परियोजना की ई-टेंडरिंग शुरू,123 करोड़ रुपये से अधिक की बहुउद्देशीय योजना से सिंचाई, पेयजल, पर्यटन और मत्स्य पालन को मिलेगा बढ़ावा

बजीरा-जखोली मोटर मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोग घायल!!
उत्तराखंड

बजीरा-जखोली मोटर मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोग घायल!!

June 19, 2026
Next Post
बरसात के साथ धीमी पड़ने लगी केदारनाथ यात्रा की रफ्तार, लौटे 2500 घोड़ा-खच्चर

बरसात के साथ धीमी पड़ने लगी केदारनाथ यात्रा की रफ्तार, लौटे 2500 घोड़ा-खच्चर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (200)
  • उत्तराखंड (4,074)
  • कुमाऊं (100)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (301)
  • दुर्घटना (221)
  • देश-विदेश (115)
  • धार्मिक (115)
  • पर्यटन (230)
  • यूथ (79)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (862)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (223)
  • स्वास्थ्य (82)

Recent.

गढ़वाल राइफल्स के दीक्षांत समारोह में 238 अग्निवीरों को किया गया डिप्लोमा से सम्मानित

गढ़वाल राइफल्स के दीक्षांत समारोह में 238 अग्निवीरों को किया गया डिप्लोमा से सम्मानित

June 19, 2026
बड़ा हादसा: भीषण हादसे के बाद कार में लगी आग, दो की मौत, तीन गंभीर घायल

बड़ा हादसा: भीषण हादसे के बाद कार में लगी आग, दो की मौत, तीन गंभीर घायल

June 19, 2026
सीएम धामी की घोषणा को मिली गति, स्यूंसी झील एवं बैराज निर्माण परियोजना की ई-टेंडरिंग शुरू,123 करोड़ रुपये से अधिक की बहुउद्देशीय योजना से सिंचाई, पेयजल, पर्यटन और मत्स्य पालन को मिलेगा बढ़ावा

सीएम धामी की घोषणा को मिली गति, स्यूंसी झील एवं बैराज निर्माण परियोजना की ई-टेंडरिंग शुरू,123 करोड़ रुपये से अधिक की बहुउद्देशीय योजना से सिंचाई, पेयजल, पर्यटन और मत्स्य पालन को मिलेगा बढ़ावा

June 19, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page