• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

सनसनीखेज मामलाः सेना भर्ती का प्रशिक्षण ले रहे युवाओं के साथ छल, प्रशिक्षु को स्टेरायड दे रहा था PTI.

by पहाड़वासी
June 25, 2023
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

देहरादून-सेना भर्ती का प्रशिक्षण ले रहे युवाओं को स्टेरायड के इंजेक्शन देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला तब खुला जब एक प्रशिक्षु का स्वास्थ्य बिगड़ने पर उसे चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। इधर आरोपित अस्थायी पीटीआइ के विरुद्ध केंद्र संचालक ने कोतवाली में तहरीर दे दी है और पुलिस जांच में जुट गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फौज में भर्ती होकर देशसेवा का सपना संजोए युवाओं को प्रशिक्षित करने को रानीखेत में एक प्रशिक्षण केंद्र संचालित हो रहा है। यहां विभिन्न क्षेत्रों से युवा प्रशिक्षण लेते हैं।केंद्र संचालक के अनुसार हल्द्वानी निवासी मुख्य पीटीआइ मनीष गोस्वामी का स्वास्थ्य खराब होने पर बीती 10 मई को छुट्टी पर गए थे। जिसके बाद ट्रेनिंग प्रभावित न हो, इसके लिए उसने रवींद्र कुमार नामक एक पूर्व खिलाड़ी को कुछ दिनों के लिए पीटीआइ की जिम्मेदारी सौंपी। बीते 18 जून को रामनगर निवासी एक प्रशिक्षु का अचानक स्वास्थ्य बिगड़ गया। उसे नागरिक चिकत्सालय में भर्ती कराया गया। केंद्र संचालक के मुताबिक इस बीच मुख्य प्रशिक्षक मनीष भी लौट आया।अन्य प्रशिक्षु युवाओं से पूछताछ पर चौंकाने वाली बात सामने आई। पता लगा कि अस्थायी पीटीआइ युवाओं को ताकत और स्टेमिना बढ़ाने को स्टेरायड के लिए उकसाता था। उसने इंजेक्शन के रुपये भी लिए। अंदेशा जताया कि इंजेक्शन लेने के बाद ही प्रशिक्षणार्थी का स्वास्थ्य खराब हुआ। तभी से अस्थायी पीटीआइ बगैर सूचना चलता बना। वहीं बीमार प्रशिक्षु को उसके पिता के सुपुर्द कर बीती 20 जून को केंद्र संचालक की ओर से कोतवाली में आरोपित के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी गई।वहीं हेमचंद्र पंत, कोतवाल ने कहा कि मामला संज्ञान में है। इसकी जांच शुरू कर दी गई है। आरोपित को कोतवाली बुलवाया गया है। जांच के बाद ही वास्तविकता सामने आएगी। हमारी अपील है कि सेना व फोर्स में भर्ती होने के लिए युवा कड़ी मेहनत करें। स्टेरायड व अन्य नशीले पदार्थों का सेवन क्षणिक लाभ तो देता है लेकिन यह घातक हैं। इनसे लाभ कम नुकसान ही होता है। युवा किसी के बहकावे में आकर जीवन से खिलवाड़ न करें।

Previous Post

केदारनाथ मंदिर में मोबाइल बंद करने के बाद ही गर्भगृह भेजे जा रहे हैं यात्री,समिति कर्मचारी चौकस

Next Post

आपदा से बचाव के लिए लगेंगे पहले चरण में 250 सायरन सिस्टम

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

भालू के हमले में एक ही परिवार के चार लोग घायल, हायर सेंटर रेफर
उत्तराखंड

भालू के हमले में एक ही परिवार के चार लोग घायल, हायर सेंटर रेफर

October 13, 2026
बड़ी खबर:कांग्रेस को बड़ा सियासी झटका! 35 साल का साथ छोड़ ग्यालू लाल ने थामा भाजपा का दामन,2027 के चुनाव से पहले रुद्रप्रयाग में बदले राजनीतिक समीकरण, भाजपा को मिल सकती है मजबूती, कांग्रेस के सामने जनाधार बचाने की चुनौती

October 12, 2026
बारिश भी नहीं डिगा पाई रामभक्तों की आस्था, श्रीनगर में 127वें रामलीला मंचन का भव्य आगाज
उत्तराखंड

बारिश भी नहीं डिगा पाई रामभक्तों की आस्था, श्रीनगर में 127वें रामलीला मंचन का भव्य आगाज

October 12, 2026
विदेश की नौकरी छोड़ गांव लौटे दीपक, 30 नाली में उगाई कीवी
उत्तराखंड

विदेश की नौकरी छोड़ गांव लौटे दीपक, 30 नाली में उगाई कीवी

October 11, 2026
Next Post
आपदा से बचाव के लिए लगेंगे पहले चरण में 250 सायरन सिस्टम

आपदा से बचाव के लिए लगेंगे पहले चरण में 250 सायरन सिस्टम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (223)
  • उत्तराखंड (4,361)
  • कुमाऊं (102)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (422)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (118)
  • धार्मिक (123)
  • पर्यटन (232)
  • पौड़ी गढ़वाल (2)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (103)
  • रुद्रप्रयाग (881)
  • शिक्षा (116)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (86)

Recent.

भालू के हमले में एक ही परिवार के चार लोग घायल, हायर सेंटर रेफर

भालू के हमले में एक ही परिवार के चार लोग घायल, हायर सेंटर रेफर

October 13, 2026
बड़ी खबर:कांग्रेस को बड़ा सियासी झटका! 35 साल का साथ छोड़ ग्यालू लाल ने थामा भाजपा का दामन,2027 के चुनाव से पहले रुद्रप्रयाग में बदले राजनीतिक समीकरण, भाजपा को मिल सकती है मजबूती, कांग्रेस के सामने जनाधार बचाने की चुनौती

बड़ी खबर:कांग्रेस को बड़ा सियासी झटका! 35 साल का साथ छोड़ ग्यालू लाल ने थामा भाजपा का दामन,2027 के चुनाव से पहले रुद्रप्रयाग में बदले राजनीतिक समीकरण, भाजपा को मिल सकती है मजबूती, कांग्रेस के सामने जनाधार बचाने की चुनौती

October 12, 2026
बारिश भी नहीं डिगा पाई रामभक्तों की आस्था, श्रीनगर में 127वें रामलीला मंचन का भव्य आगाज

बारिश भी नहीं डिगा पाई रामभक्तों की आस्था, श्रीनगर में 127वें रामलीला मंचन का भव्य आगाज

October 12, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page