• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home रुद्रप्रयाग

कृषि,सैनिक कल्याण मंत्री पहुंचे रुद्रप्रयाग,जन कल्याणकारी योजनाओं की ली समीक्षा बैठक

by पहाड़वासी
December 7, 2022
in रुद्रप्रयाग
Reading Time: 3 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग– प्रदेश के कृषि,सैनिक कल्याण व ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने रुद्रप्रयाग जिले का एक दिवसीय भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक ली। साथ ही अफसरों से विभिन्न जानकारियां ली।

रुद्रप्रयाग पहुंचे सैनिक कल्याण मंत्री ने ली अफसरों की बैठक

सैनिक मंत्री ने कहा कि सरकार का संकल्प है कि वर्ष 2025 में जब राज्य 25 वर्ष पूर्ण करेगा तब, कृषि, उद्यान के क्षेत्र में किए जा रहे उत्पादों को दोगुना करेंगे। मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि एप्पल मिशन में मिलने वाली धनराशि 3 करोड़ से बढ़ाकर अब 12 करोड़ कर दिया गया है। इसी तरह कीवी फल के लिए 18 करोड़ किया गया। इससे जनपद में एप्पल और कीवी की खेती करने वाले किसानों को इसका लाभ मिलेगा। राज्य सरकार द्वारा किसानों का 50-50 सदस्यीय समूह बनाकर प्रशिक्षण के लिए कुरूक्षेत्र भेज रहे हैं ताकि वह प्रशिक्षित होकर अन्य लोगों को भी अपने अनुभव बता सकें।

मुख्यालय स्थित जीएमवीएन के रुद्रा काम्पलैक्स में अधिकारियों की बैठक के दौरान सैनिक कल्याण मंत्री ने सैनिक कल्याण विभाग, ग्राम्य विकास, प्रधानमंत्री सड़क योजना आदि विभागों की गहनता से समीक्षा की। उन्होंने विभागीय अफसरों को निर्देश दिए कि राज्य सरकार का मुख्य लक्ष्य है कि अंतिम छोर तक निवास करने वाले हर व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले और उसे इससे जोडा जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। मनरेगा की समीक्षा में गणेश जोशी ने निर्देश दिए हैं कि मनरेगा के जो भी कार्य किए जा रहे हैं उनमें गुणवत्ता और समय का पूरा ध्यान रखा जाए। जबकि जॉब कार्ड धारकों का भुगतान समय से किया जाए। कृषि विभाग की समीक्षा में उन्होंने किसानों की आय दोगुनी करने के लिए संचालित हो रही योजनाओं का लाभ किसानों को मिलने के लिए क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति के अनुसार उत्तम किस्म का कृषि बीज उपलब्ध कराने के लिए निर्देशत किया। ताकि अधिक पैदावार हो सके। साथ ही उन्हें समय पर प्रशिक्षण दिलाने को कहा।आजीविका के क्षेत्र में अधिक से अधिक महिला समूहों को प्रशिक्षित करने, स्थानीय स्तर पर उत्पादित होने वाले उत्पादकों को उचित बाजार मुहैया कराने, आजीविका में वृद्धि आदि के प्रति सार्थक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री सड़क योजना की समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि जो सड़कें सामान्य रूप से या फिर आपदा से क्षतिग्रस्त हैं, उनका शीघ्र कार्य किया जाए। सड़क कटान के कारण ग्रामीणों की मुआवजे की धनराशि का भी यथा समय भुगतान कर दिया जाए। सैनिक कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि सैनिकों एवं भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए संचालित योजनाओं का हर संभव पात्रों को लाभ दिया जाए। सैनिक विश्राम गृह की समीक्षा में कहा कि सैनिक विश्राम गृह में सैनिक परिवारों के रहने के लिए अतिरिक्त कक्ष बनाए जाने के प्रस्ताव दिया जाए। कहा कि प्रभारी मंत्री के अलावा मुख्यमंत्री स्वयं विकास कार्यो की मॉनीटरिंग कर रह रहे हैं।

बैठक में सीडीओ नरेश कुमार ने जनपद आगमन पर पुष्पगुच्छ भेंट कर मंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, कपकोट विधायक सुरेश गड़िया, भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार, सभासद सुरेंद्र रावत, दलवीर सिंह दानू, डीडीओ मनविंदर कौर, मुख्य कृषि/जिला उद्यान अधिकारी योगेंद्र सिंह चौधरी, पीएमजीएसवाई के ईई कमल सिंह सजवाण, ओम गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Previous Post

पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा का इस दिन जारी होगा एडमिट कार्ड

Next Post

स्पा सेंटर में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा,पांच गिरफ्तार, रिसेप्शनिस्ट ने बताया फिर काला सच

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

शीतकाल के लिए बंद हुए द्वितीय केदार मध्यमहेश्वर धाम के कपाट,19 नवंबर को उत्सव डोली पहुंचेगी ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ
उत्तराखंड

शीतकाल के लिए बंद हुए द्वितीय केदार मध्यमहेश्वर धाम के कपाट,19 नवंबर को उत्सव डोली पहुंचेगी ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ

November 16, 2026
बड़ी खबर: रुद्रप्रयाग में 32 वर्षीय युवक लापता, नदी के ऊपर पहाड़ी पर मिले कपड़े और जूते!कल शनिवार शाम से घर से था गायब, सूचना मिलते ही DDRF और SDRF की टीमें मौके पर रवाना; तलाश में रेस्क्यू अभियान जारी

November 15, 2026
बाबा केदार की पंचमुखी डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ऊखीमठ पहुंची
उत्तराखंड

बाबा केदार की पंचमुखी डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ऊखीमठ पहुंची

November 13, 2026
नवंबर के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित राष्ट्रपति का केदारनाथ दौरा, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां,श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर भी रहेगा विशेष ध्यान
उत्तराखंड

नवंबर के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित राष्ट्रपति का केदारनाथ दौरा, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां,श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर भी रहेगा विशेष ध्यान

October 21, 2026
Next Post
स्पा सेंटर में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा,पांच गिरफ्तार, रिसेप्शनिस्ट ने बताया फिर काला सच

स्पा सेंटर में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा,पांच गिरफ्तार, रिसेप्शनिस्ट ने बताया फिर काला सच

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (224)
  • उत्तराखंड (4,451)
  • कुमाऊं (103)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (487)
  • दुर्घटना (232)
  • देश-विदेश (118)
  • धार्मिक (124)
  • पर्यटन (232)
  • पौड़ी गढ़वाल (4)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (103)
  • रुद्रप्रयाग (885)
  • शिक्षा (116)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (86)

Recent.

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा श्रीनगर मंडल ने तेज की तैयारी, बूथ सत्यापन का कार्य पूरा

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा श्रीनगर मंडल ने तेज की तैयारी, बूथ सत्यापन का कार्य पूरा

November 20, 2026
पौराणिक राहु मंदिर को मिलेगा भव्य स्वरूप, दूसरे चरण में विकसित होगा राहु शिला क्षेत्र

पौराणिक राहु मंदिर को मिलेगा भव्य स्वरूप, दूसरे चरण में विकसित होगा राहु शिला क्षेत्र

November 20, 2026
द्वितीय केदार बाबा मदमहेश्वर की उत्सव डोली ओंकारेश्वर मंदिर पहुंची,छह माह के शीतकालीन प्रवास के लिए विराजमान हुए बाबा, मंगोलचारी में रावल ने अर्पित किया स्वर्ण छत्र

द्वितीय केदार बाबा मदमहेश्वर की उत्सव डोली ओंकारेश्वर मंदिर पहुंची,छह माह के शीतकालीन प्रवास के लिए विराजमान हुए बाबा, मंगोलचारी में रावल ने अर्पित किया स्वर्ण छत्र

November 19, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page