बागेश्वर -राजस्व पुलिस क्षेत्र पिंगलों में एक कार 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में भाजयुमो के जिला सह मंत्री और एक युवक की मौत हो गई। प्रशासन की टीम मौके पर रवाना हो गई है। डीएम अनुराधा पाल ने दोनों शवों का तहसील मुख्यालय में ही पोस्टमार्टम कराने के आदेश दिए हैं।एक अल्टो कार गोमती घाटी के छत्यानी से गरुड़ की ओर आ रही थी। भकुनधार नर सिंह मंदिर के पास अचानक असंतुलित होकर कार 150 मीटर गहरी खाई में गिर गयी। कार चला रहे भाजयुमो के जिला सहमंत्री बलबीर बिष्ट उर्फ जगदीश बिष्ट (36) निवासी छत्यानी और उनके साथी मंगल नाथ पुत्र राम नाथ (47) निवासी रौल्याना की मौके पर मौत हो गयी। कार हादसे की जानकारी मिलते ही एसडीएम गरुड़ आरके पांडे, तहसीलदार तितिक्षा जोशी, ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष इंद्र सिंह बिष्ट, राजस्व उप निरीक्षक संजय कुमार, प्रकाश सिंह घटना स्थल को रवाना हुवे। एसडीएम ने बताया कि शवों को निकालने का कार्य चल रहा है।