• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग :हेलीकॉप्टरों की गूंज से फिर गुलजार हुई केदारघाटी,केदारनाथ के लिए हेली सेवा बहाल, हेलीपैडों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 16 दिन के सभी टिकट फुल

by पहाड़वासी
September 15, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 3 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग। बरसात के बाद मंगलवार को केदारनाथ धाम की यात्रा के दूसरे चरण में हेली सेवाओं ने फिर उड़ान भरनी शुरू कर दी। सुबह मौसम साफ होते ही केदारघाटी के हेलीपैडों से हेलीकॉप्टरों की आवाजाही शुरू हो गई। आसमान में गूंजती हेलीकॉप्टरों की आवाज और हेलीपैडों पर बढ़ी श्रद्धालुओं की चहल-पहल से केदारघाटी एक बार फिर गुलजार नजर आई। हेली सेवा बहाल होने के साथ ही केदारनाथ यात्रा में भी तेजी आने की उम्मीद है।

यात्रा के दूसरे चरण के लिए 15 सितंबर से हेली सेवा शुरू की गई है। उड़ान संचालन से पहले नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) की ओर से संबंधित हेली कंपनियों की सुरक्षा व्यवस्था और तकनीकी मानकों का निरीक्षण किया गया। निर्धारित मानकों की जांच और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ही कंपनियों को उड़ान भरने की अनुमति दी गई।

तीन सेक्टर, आठ कंपनियां और आसमान में दौड़ेंगे हेलीकॉप्टर

केदारनाथ धाम के लिए केदारघाटी के तीन सेक्टरों से आठ हेली कंपनियां सेवाएं दे रही हैं। गुप्तकाशी सेक्टर से ट्रांस भारत और चिप्सन हेली, फाटा सेक्टर से थम्बी हेली, राजश हेली एविएशन, यूनाइटेड हेली और पिलग्रिम हेली एविएशन तथा शेरसी सेक्टर से हिमालय हेली और एरो एविएशन उड़ानों का संचालन कर रही हैं।

15 से 30 सितंबर तक टिकटों की बंपर मांग

दूसरे चरण में 15 से 30 सितंबर तक 16 दिनों के लिए ऑनलाइन हेली टिकट जारी किए गए हैं। इन सभी दिनों के टिकट पूरी तरह बुक हो चुके हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए श्रद्धालुओं में हेली सेवा को लेकर किस कदर उत्साह है।

यूकाडा ने यात्रियों को साइबर ठगी और फर्जी टिकट से बचने के लिए केवल अधिकृत आईआरसीटीसी वेबसाइट के माध्यम से ही टिकट बुक करने की सलाह दी है। अनधिकृत वेबसाइट, एजेंट अथवा सोशल मीडिया पर उपलब्ध लिंक से टिकट बुक नहीं करने की अपील की गई है।

बुजुर्ग और दिव्यांग यात्रियों को बड़ी राहत

हेली सेवा शुरू होने से बुजुर्ग, दिव्यांग और पैदल यात्रा करने में असमर्थ श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। कम समय में बाबा केदार के दर्शन करने के इच्छुक यात्रियों के लिए भी हेली सेवा अहम विकल्प है। हेली सेवा के दोबारा शुरू होने से केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की संभावना है।

Previous Post

पुस्तक दान अभियान को मिल रहा व्यापक समर्थन, डॉ. विनीत पोस्ती ने जिलाधिकारी को भेंट की विभिन्न विषयों की पुस्तकें

Next Post

चीरबासा में पहाड़ी से पत्थर गिरने का खतरा, प्रशासन अलर्ट; हेलमेट पहनाकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला जा रहा

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

देवप्रयाग विधानसभा में सड़क विकास को बड़ी सौगात, चार मोटर मार्गों के लिए 513.33लाख रुपये के शासनादेश (GO) स्वीकृत
उत्तराखंड

देवप्रयाग विधानसभा में सड़क विकास को बड़ी सौगात, चार मोटर मार्गों के लिए 513.33लाख रुपये के शासनादेश (GO) स्वीकृत

October 30, 2026
आइसा की नगर अध्यक्ष बनीं प्रीति वर्मा, प्रिंस सचिवआइसा श्रीनगर इकाई का सम्मेलन सम्पन्न
उत्तराखंड

आइसा की नगर अध्यक्ष बनीं प्रीति वर्मा, प्रिंस सचिवआइसा श्रीनगर इकाई का सम्मेलन सम्पन्न

October 30, 2026
बर्फबारी के बीच भी बाबा केदार के दरबार में उमड़ रहे श्रद्धालु, दर्शन का आंकड़ा 18.60 लाख पार
उत्तराखंड

बर्फबारी के बीच भी बाबा केदार के दरबार में उमड़ रहे श्रद्धालु, दर्शन का आंकड़ा 18.60 लाख पार

October 30, 2026
जोशीमठ के पास यात्रियों समेत हेलीकॉप्टर लापता, छह लोग थे सवार,बदरीनाथ धाम से उड़ान भरने के बाद हाथी पर्वत क्षेत्र में हुआ लापता, क्रैश होने की आशंका; पुलिस-प्रशासन और सेना की टीमें तलाश में जुटीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (223)
  • उत्तराखंड (4,405)
  • कुमाऊं (102)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (458)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (118)
  • धार्मिक (123)
  • पर्यटन (232)
  • पौड़ी गढ़वाल (2)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (103)
  • रुद्रप्रयाग (882)
  • शिक्षा (116)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (86)

Recent.

देवप्रयाग विधानसभा में सड़क विकास को बड़ी सौगात, चार मोटर मार्गों के लिए 513.33लाख रुपये के शासनादेश (GO) स्वीकृत

देवप्रयाग विधानसभा में सड़क विकास को बड़ी सौगात, चार मोटर मार्गों के लिए 513.33लाख रुपये के शासनादेश (GO) स्वीकृत

October 30, 2026
आइसा की नगर अध्यक्ष बनीं प्रीति वर्मा, प्रिंस सचिवआइसा श्रीनगर इकाई का सम्मेलन सम्पन्न

आइसा की नगर अध्यक्ष बनीं प्रीति वर्मा, प्रिंस सचिवआइसा श्रीनगर इकाई का सम्मेलन सम्पन्न

October 30, 2026
बर्फबारी के बीच भी बाबा केदार के दरबार में उमड़ रहे श्रद्धालु, दर्शन का आंकड़ा 18.60 लाख पार

बर्फबारी के बीच भी बाबा केदार के दरबार में उमड़ रहे श्रद्धालु, दर्शन का आंकड़ा 18.60 लाख पार

October 30, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page