• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home गढ़वाल

बंदरों को पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा, कैद हो गया गुलदार, पास एक और गुलदार को देख छूटे लोगों के पसीने

by पहाड़वासी
April 20, 2023
in गढ़वाल
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

पौड़ी गढ़वाल -नागदेंव रेंज के अणेथ गांव में वन विभाग ने बंदरों को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था लेकिन पिंजरे में बंदर की जगह गुलदार फंस गया। जबकि एक अन्य गुलदार मौके से भाग गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गुलदार का मेडिकल परीक्षण कराया गया। मेडिकल जांच में गुलदार स्वस्थ मिला। वन विभाग की टीम जल्द ही गुलदार को जंगल में छोड़ा जाएगा।
गढ़वाल वन प्रभाग के नागदेव रेंज स्थित अणेथ गांव व आसपास के गांवों में बंदरों का उत्पात बना है। ग्रामीण विष्णु प्रसाद ने बताया कि बंदर नरेंद्र लाल, कालिका प्रसाद, शकुंतला देवी सहित अन्य लोगों को काटकर घायल कर चुके हैं। बंदर घरों में घुसकर खाद्य पदार्थों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर कुछ माह पहले वन विभाग ने बंदरों को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था। पिंजरे में अभी तक कोई बंदर नहीं फंसा। अणेथ गांव में ग्रामीण मनोरथ प्रसाद ने बताया कि वह सुबह पांच बजे उठे तो उन्होंने देखा कि घर के पास बंदर पकड़ने के लिए लगाए पिंजरे में गुलदार फंसा है।
साथ ही एक अन्य गुलदार पिंजरे के पास घूम रहा है। शोर मचाने के बाद घूम रहा गुलदार भाग गया।इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना ग्रामीणों और वन विभाग को दी। ग्रामीणों ने कहा कि बंदर कम थे कि अब गुलदार भी आ धमका है।उन्होंने वन विभाग ने प्रभावित क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की। वहीं नागदेव रेंज के वन क्षेत्राधिकारी ललित मोहन नेगी ने बताया कि गुलदार करीब एक साल की मादा है।उसे रेस्क्यू कर मॉडल क्रू स्टेशन बुआखाल लाया गया। मेडिकल परीक्षण में वह स्वस्थ है। उन्होंने बताया कि प्रभावित ग्रामीण क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है।

Previous Post

केदारनाथ यात्रा में इस बार पुलिस शुरू करने जा रही है “ऑपरेशन मुस्कान”

Next Post

चार दिन से गायब है युवती,परिजनो ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

विजयदशमी पर तय होंगी तीनों केदारों के कपाट बंद होने की तिथियां,केदारनाथ, मदमहेश्वर और तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोलियों के शीतकालीन गद्दी स्थलों तक पहुंचने का कार्यक्रम भी होगा निर्धारित
उत्तराखंड

विजयदशमी पर तय होंगी तीनों केदारों के कपाट बंद होने की तिथियां,केदारनाथ, मदमहेश्वर और तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोलियों के शीतकालीन गद्दी स्थलों तक पहुंचने का कार्यक्रम भी होगा निर्धारित

October 19, 2026
लंका दहन के बाद अंगद-रावण संवाद ने बांधा समां
उत्तराखंड

लंका दहन के बाद अंगद-रावण संवाद ने बांधा समां

October 19, 2026
दस साल से सड़क का इंतजार, अब ग्रामीणों ने खुद संभाली निर्माण की कमान,चौंडा सिराई में 1.75 किमी सड़क के लिए श्रमदान शुरू, शासन-प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप
उत्तराखंड

दस साल से सड़क का इंतजार, अब ग्रामीणों ने खुद संभाली निर्माण की कमान,चौंडा सिराई में 1.75 किमी सड़क के लिए श्रमदान शुरू, शासन-प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप

October 17, 2026
₹10 हजार के विवाद में साथी की हत्या, आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार
उत्तराखंड

₹10 हजार के विवाद में साथी की हत्या, आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

October 16, 2026
Next Post
चार दिन से गायब है युवती,परिजनो ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

चार दिन से गायब है युवती,परिजनो ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (223)
  • उत्तराखंड (4,374)
  • कुमाऊं (102)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (430)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (118)
  • धार्मिक (123)
  • पर्यटन (232)
  • पौड़ी गढ़वाल (2)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (103)
  • रुद्रप्रयाग (881)
  • शिक्षा (116)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (86)

Recent.

विजयदशमी पर तय होंगी तीनों केदारों के कपाट बंद होने की तिथियां,केदारनाथ, मदमहेश्वर और तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोलियों के शीतकालीन गद्दी स्थलों तक पहुंचने का कार्यक्रम भी होगा निर्धारित

विजयदशमी पर तय होंगी तीनों केदारों के कपाट बंद होने की तिथियां,केदारनाथ, मदमहेश्वर और तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोलियों के शीतकालीन गद्दी स्थलों तक पहुंचने का कार्यक्रम भी होगा निर्धारित

October 19, 2026
लंका दहन के बाद अंगद-रावण संवाद ने बांधा समां

लंका दहन के बाद अंगद-रावण संवाद ने बांधा समां

October 19, 2026
श्रीनगर के शशांक पुरोहित को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित,हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 97.20 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश की वरीयता सूची में पाया चौथा स्थान, पंडित दीनदयाल उपाध्याय शैक्षणिक उत्कृष्टता पुरस्कार से नवाजे गए

October 18, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page