• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग में 16 वर्षीय नाबालिग की जबरन सगाई का मामला, टीम की कार्रवाई के बाद परिजनों ने दिया लिखित आश्वासन

by पहाड़वासी
June 30, 2026
in उत्तराखंड, रुद्रप्रयाग
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

ब्यूरो -अगस्त्यमुनि ब्लॉक के बछणस्यूं पट्टी में 16 वर्षीय नाबालिग की घरवालों द्वारा जबरदस्ती सगाई कराने की शिकायत कंट्रोल रूम में दर्ज कराई गई थी। मामला सामने आते ही जिला प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच टीम गठित की। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अखिलेश कुमार मिश्र के निर्देश पर वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक रंजना गैरोला भट्ट, चाइल्ड हेल्पलाइन के परियोजना समन्वयक सुरेंद्र सिंह, केस वर्कर अखिलेश और मिशन शक्ति की जेंडर स्पेशलिस्ट अंजनी को मौके पर भेजा गया। टीम जब नाबालिग के घर पहुंची तो पता चला कि 4 दिन पहले ही बालिका की सगाई पौड़ी निवासी एक युवक से कर दी गई थी। पूछताछ में सामने आया कि बालिका पिछले 2 वर्षों से उक्त युवक के संपर्क में थी और लगातार उसी से विवाह करने का दबाव परिजनों पर बना रही थी। इसी दबाव में आकर परिवार ने नाबालिग की सगाई कर दी। टीम ने परिजनों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम की जानकारी देते हुए सख्त चेतावनी दी। बताया गया कि 18 वर्ष से पहले बालिका का विवाह कराने पर 2 वर्ष की सख्त सजा और 1 लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। साथ ही, नाबालिग से संबंध होने पर युवक पर पॉक्सो एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा।परिजनों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए टीम को लिखित आश्वासन दिया कि बालिका के 18 वर्ष की होने से पहले विवाह नहीं किया जाएगा। टीम ने युवक को भी पूछताछ के लिए कार्यालय बुलाया है, ताकि उसे भी बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम और UCC के प्रावधानों से अवगत कराया जा सके। प्रशासन ने कहा है कि यदि निर्धारित समय से पहले विवाह कराया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post

केदारनाथ धाम में कूड़ा निस्तारण अभियान बना मिसाल,10 दिनों में 9.5 टन अपशिष्ट का वैज्ञानिक निस्तारण

Next Post

जनरल धीरज कुमार सेठ ने भारतीय सेना के 31वें प्रमुख के रूप में संभाला कार्यभार

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

पेंटिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड की यस्वी ने हासिल किया द्वितीय स्थान
उत्तराखंड

पेंटिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड की यस्वी ने हासिल किया द्वितीय स्थान

August 19, 2026
19 अगस्त से फिर शुरू हुई मद्महेश्वर धाम यात्रा, ट्रॉली के लिए तय हुआ समय
उत्तराखंड

19 अगस्त से फिर शुरू हुई मद्महेश्वर धाम यात्रा, ट्रॉली के लिए तय हुआ समय

August 19, 2026
रुद्रप्रयाग पुलिस का बड़ा एक्शन!! निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज में चोरी का खुलासा, हरिद्वार से 2 आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग पुलिस का बड़ा एक्शन!! निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज में चोरी का खुलासा, हरिद्वार से 2 आरोपी गिरफ्तार

August 19, 2026
मृत्यु के बाद भी मानव सेवा की मिसाल बने कीर्तिनगर ब्लॉक के कुलेड़ी थाती डागर निवासी 82 वर्षीय कलम सिंह
उत्तराखंड

मृत्यु के बाद भी मानव सेवा की मिसाल बने कीर्तिनगर ब्लॉक के कुलेड़ी थाती डागर निवासी 82 वर्षीय कलम सिंह

August 19, 2026
Next Post
जनरल धीरज कुमार सेठ ने भारतीय सेना के 31वें प्रमुख के रूप में संभाला कार्यभार

जनरल धीरज कुमार सेठ ने भारतीय सेना के 31वें प्रमुख के रूप में संभाला कार्यभार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (217)
  • उत्तराखंड (4,236)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (358)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (121)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (102)
  • रुद्रप्रयाग (878)
  • शिक्षा (115)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (85)

Recent.

पेंटिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड की यस्वी ने हासिल किया द्वितीय स्थान

पेंटिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड की यस्वी ने हासिल किया द्वितीय स्थान

August 19, 2026
19 अगस्त से फिर शुरू हुई मद्महेश्वर धाम यात्रा, ट्रॉली के लिए तय हुआ समय

19 अगस्त से फिर शुरू हुई मद्महेश्वर धाम यात्रा, ट्रॉली के लिए तय हुआ समय

August 19, 2026
रुद्रप्रयाग पुलिस का बड़ा एक्शन!! निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज में चोरी का खुलासा, हरिद्वार से 2 आरोपी गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग पुलिस का बड़ा एक्शन!! निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज में चोरी का खुलासा, हरिद्वार से 2 आरोपी गिरफ्तार

August 19, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page