• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

केदारनाथ धाम में कूड़ा निस्तारण अभियान बना मिसाल,10 दिनों में 9.5 टन अपशिष्ट का वैज्ञानिक निस्तारण

by पहाड़वासी
June 30, 2026
in उत्तराखंड, गढ़वाल, रुद्रप्रयाग
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग – केदारनाथ यात्रा में प्लास्टिक एवं ठोस अपशिष्ट के प्रभावी निस्तारण के लिए चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। प्रशासन , सुलभ इंटरनेशनल और नगर पंचायत केदारनाथ के संयुक्त प्रयासों से 18 जून से 27 जून तक 2,332 बैगों के माध्यम से कुल 9,549 किलोग्राम कूड़े का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया।केदारनाथ धाम और पैदल मार्ग पर तैनात पर्यावरण मित्रों द्वारा प्रतिदिन प्लास्टिक, बोतलें एवं अन्य ठोस अपशिष्ट को व्यवस्थित रूप से एकत्र किया जा रहा है। पर्यावरण मित्र कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और चुनौतीपूर्ण मौसम के बावजूद निरंतर स्वच्छता कार्य में जुटे हुए हैं, जिससे धाम और यात्रा मार्ग की स्वच्छता बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान मिल रहा है।एकत्रित कूड़े को धाम से नीचे लाकर गौरीकुंड में संकलित किया जाता है, जिसके बाद सुलभ इंटरनेशनल द्वारा इसे सोनप्रयाग स्थित कॉम्पेक्टर के माध्यम से वैज्ञानिक तरीके से निस्तारित किया जा रहा है।जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि केदारनाथ धाम में स्वच्छता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि धाम की पवित्रता और प्राकृतिक सौंदर्य को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए प्रशासन लगातार ठोस प्रयास कर रहा है। पर्यावरण मित्रों की मेहनत, विभागों के समन्वय और तीर्थयात्रियों के सहयोग से कूड़ा निस्तारण व्यवस्था प्रभावी रूप से संचालित हो रही है।उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है, इसलिए इसकी स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। प्रशासन भविष्य में भी इसी प्रकार नवाचारपूर्ण और प्रभावी व्यवस्थाओं के माध्यम से धाम तथा पैदल मार्ग को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। साथ ही उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग की अपील की।

Previous Post

यहाँ हो गया सड़क हादसा, चार लोगों की मौत की खबर, दो अन्य घायल

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

यहाँ हो गया सड़क हादसा, चार लोगों की मौत की खबर, दो अन्य घायल
उत्तराखंड

यहाँ हो गया सड़क हादसा, चार लोगों की मौत की खबर, दो अन्य घायल

June 29, 2026
बस और टाटा सूमो की आमने-सामने भिड़ंत, चालक घायल
उत्तराखंड

बस और टाटा सूमो की आमने-सामने भिड़ंत, चालक घायल

June 29, 2026
बद्रीनाथ राजमार्ग तोता घाटी के पास बड़ा हादसा टला, चलती कार पर गिरा भारी बोल्डर
उत्तराखंड

बद्रीनाथ राजमार्ग तोता घाटी के पास बड़ा हादसा टला, चलती कार पर गिरा भारी बोल्डर

June 29, 2026
बणासी गांव में महिला पर गुलदार के हमले के बाद वन विभाग अलर्ट, ड्रोन व ट्रैप कैमरों से की जा रही निगरानी
उत्तराखंड

बणासी गांव में महिला पर गुलदार के हमले के बाद वन विभाग अलर्ट, ड्रोन व ट्रैप कैमरों से की जा रही निगरानी

June 28, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (203)
  • उत्तराखंड (4,095)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (314)
  • दुर्घटना (224)
  • देश-विदेश (115)
  • धार्मिक (116)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (79)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (868)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (224)
  • स्वास्थ्य (82)

Recent.

केदारनाथ धाम में कूड़ा निस्तारण अभियान बना मिसाल,10 दिनों में  9.5 टन अपशिष्ट का वैज्ञानिक निस्तारण

केदारनाथ धाम में कूड़ा निस्तारण अभियान बना मिसाल,10 दिनों में 9.5 टन अपशिष्ट का वैज्ञानिक निस्तारण

June 30, 2026
यहाँ हो गया सड़क हादसा, चार लोगों की मौत की खबर, दो अन्य घायल

यहाँ हो गया सड़क हादसा, चार लोगों की मौत की खबर, दो अन्य घायल

June 29, 2026
बस और टाटा सूमो की आमने-सामने भिड़ंत, चालक घायल

बस और टाटा सूमो की आमने-सामने भिड़ंत, चालक घायल

June 29, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page