• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home अपराध

लाखों ठगने वाले दो आरोपियों को चमोली पुलिस ने बिहार से किया गिरफ्तार

by पहाड़वासी
December 10, 2022
in अपराध, उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

चमोली-फर्जी बैंक अधिकारी बनकर खाते से साढ़े आठ लाख ठगने वाले आरोपियों को चमोली पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के तीन बैंक खातों को फ्रीज करवा दिया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हरेंद्र सिंह रावत निवासी ग्राम कांडई चमोली हाल निवासी बसंत विहार गोपेश्वर ने गोपेश्वर थाने में ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें कहा था कि उसने आठ अक्तूबर को एटीएम से 900 रुपये निकाले, एटीएम से पैसे नहीं निकले लेकिन फोन पर पैसे कटने का मेसेज आ गया। उन्होंने गूगल से कस्टमर केयर नंबर सर्च किया। फोन करने पर किसी व्यक्ति ने बात कर खुद को जोनल बैंक मैनेजर नोएडा बताकर उसे एप्लीमैक्स एप डाउनलोड करने को कहा। एप डाउनलोड करते ही उसके खाते से साढ़े आठ लाख रुपये निकाल लिए गए। शिकायत पर एसपी प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। पुलिस जांच में धोखाधड़ी में प्रयुक्त एक खाता पश्चिम बंगाल के हुगली, दूसरा केरल के कोचि और दो खाते शेखपुरा बिहार के पाए गए। जबकि कस्टमर केयर में सर्च किए नंबर की लोकेशन देवघर झारखड़ पाई गई।साइबर सेल के माध्यम से आरोपियों के शेखपुरा बिहार में होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम बिहार रवाना हुई और पांच दिसंबर को अमित (19) निवासी मालदाह जिला शेखपुरा और शुभम निवासी नागडीह जिला शेखपुरा को गिरफ्तार किया गया। वहीं एक आरोपी बेबी देवी पत्नी राम शर्मा सीआरपीसी की धारा 41ए के तहत नोटिस दिया गया। दोनों आरोपियों को स्थानीय अदालत से ट्रांजिट रिमांड पर गोपेश्वर लाया गया है।
पुलिस ने अमित के पास से दो मोबाइल फोन, एक नेट वाई फाई डोंगल, पांच बैंकों के एटीएम, तीन सिम कार्ड जबकि शुभम के पास से एक मोबाइल, दो सिम, एक एटीएम कार्ड बरामद किया। साथ ही पुलिस ने आरोपियों के तीन बैंक खाते फ्रीज करवा दिए हैं, जिसमें करीब एक लाख उन्नहत्तर हजार तीन सौ तीरसठ रुपये हैं। आरोपियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय नेगी कोतवाली जोशीमठ, एसओजी कांस्टेबल चंदन नागरकोटी, आशुतोष तिवारी, राजेंद्र रावत शामिल थे।

Previous Post

खुद को आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल बताने वाले रुद्रप्रयाग निवासी फर्जी दूल्हे की मेहंदी के दिन खुली पोल,पहले से शादीशुदा था व्यक्ति

Next Post

बेरहमी से अपने ससुर को पिटाई करने के मामले में आया ट्विस्ट, लगे ये आरोप…

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

चारधाम यात्रा मार्ग का जिलाधिकारी पौड़ी स्वाति एस भदौरिया ने किया स्थलीय निरीक्षण, यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था, यात्रा तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा मार्ग का जिलाधिकारी पौड़ी स्वाति एस भदौरिया ने किया स्थलीय निरीक्षण, यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था, यात्रा तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

April 18, 2026
श्री ओंकारेश्वर मंदिर से कल भव्य रूप में धाम हेतु प्रस्थान करेगी बाबा केदार की उत्सव डोली
उत्तराखंड

श्री ओंकारेश्वर मंदिर से कल भव्य रूप में धाम हेतु प्रस्थान करेगी बाबा केदार की उत्सव डोली

April 18, 2026
केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति सदस्य डॉ विनीत पोस्ती ने की सख्ती की मांग, डीएम को सौंपा पत्र
उत्तराखंड

केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति सदस्य डॉ विनीत पोस्ती ने की सख्ती की मांग, डीएम को सौंपा पत्र

April 18, 2026
श्रीनगर में अतिक्रमण पर नगर निगम सख्त, 2.5 फीट सीमा तय, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
उत्तराखंड

श्रीनगर में अतिक्रमण पर नगर निगम सख्त, 2.5 फीट सीमा तय, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

April 17, 2026
Next Post
बेरहमी से अपने ससुर को पिटाई करने के मामले में आया ट्विस्ट, लगे ये आरोप…

बेरहमी से अपने ससुर को पिटाई करने के मामले में आया ट्विस्ट, लगे ये आरोप…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (185)
  • उत्तराखंड (3,944)
  • कुमाऊं (92)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (222)
  • दुर्घटना (209)
  • देश-विदेश (111)
  • धार्मिक (101)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (830)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (215)
  • स्वास्थ्य (74)

Recent.

चारधाम यात्रा मार्ग का जिलाधिकारी पौड़ी स्वाति एस भदौरिया ने किया स्थलीय निरीक्षण, यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था, यात्रा तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

चारधाम यात्रा मार्ग का जिलाधिकारी पौड़ी स्वाति एस भदौरिया ने किया स्थलीय निरीक्षण, यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था, यात्रा तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

April 18, 2026
श्री ओंकारेश्वर मंदिर से कल भव्य रूप में धाम हेतु प्रस्थान करेगी बाबा केदार की उत्सव डोली

श्री ओंकारेश्वर मंदिर से कल भव्य रूप में धाम हेतु प्रस्थान करेगी बाबा केदार की उत्सव डोली

April 18, 2026
केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति सदस्य डॉ विनीत पोस्ती ने की सख्ती की मांग, डीएम को सौंपा पत्र

केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति सदस्य डॉ विनीत पोस्ती ने की सख्ती की मांग, डीएम को सौंपा पत्र

April 18, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page