• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

चारधाम यात्रा को लेकर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने दिये निर्देश, फेक न्यूज व वीडियो बनाने पर होगी कार्यवाही

by पहाड़वासी
May 15, 2024
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

ब्यूरो -मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय में चारधामयात्रा का दुष्प्रचार करने वाले तथा यात्रा के सम्बन्ध में फेकन्यूज या वीडियो बनाने वालों के विरूद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज करवाने और कठोर वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने परिवहन विभाग को टूर ऑपरेटर्स के साथ बैठक करने तथा बिना रजिस्ट्रेशन एवं ट्रिप कार्ड या पोस्ट डेटेड रजिस्ट्रेशन की बसों एवं गाड़ियों के यात्रामार्ग पर बिना रजिस्ट्रेशन की बसों व गाड़ियों को तत्काल रोकने तथा वापस भेजने के निर्देश दिए। सीएस ने बताया कि बिना रजिस्ट्रेशन वाले वाहनों को जगह-जगह पर स्थापित चेक पॉइंट्स पर चिन्हित कर उचित कार्रवाई की जाएगी। इस सम्बन्ध में मुख्य सचिव द्वारा अन्य राज्यों के मुख्य सचिवों एवं पुलिस महानिदेशकों को भी पत्र भेजा जाएगा। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को अपने मोबाइल पर प्राप्त किसी भी श्रद्धालु की शिकायत पर तत्काल उचित कार्यवाही के निर्देश जारी किए। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को अपने मोबाइल 24 घण्टे खुले रखने तथा यात्रा से सम्बन्धित शिकायतों को अनिवार्यत सुनने के कड़े निर्देश जारी किए। सीएस श्रीमती रतूड़ी ने कहा है कि प्रभारी सचिव द्वारा सचिवालय से ही जिला प्रशासन एवं जिलाधिकारी आदि के माध्यम से नियमित रूप से यात्रा की मॉनिटरिंग की जाएगी तथा सचिवालय एवं जिला प्रशासन के मध्य प्रभावी समन्वय सुनिश्चित किया जाएगा। सीएस ने यात्रामार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु जगह-जगह स्थापित हॉल्डिंग प्लेस पर सभी आवश्यक सुविधाएं एवं धामों के लाइव टेलीकास्ट की व्यवस्था सुनिश्चित करने, विशेषकर ऋषिकेश नगर निगम को अपने हॉल्डिंग प्लेस में यात्रियों हेतु बेहतरीन सुविधाओं की तत्काल व्यवस्था के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने स्वास्थ्य विभाग को 50 वर्ष से अधिक उम्र के यात्रियों की हेल्थ स्क्रीनिंग पर विशेष फोकस करने के सख्त निर्देश दिए। इस दौरान सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि यात्रा रूट पर 44 स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स सहित कुल 184 चिकित्सकों की तैनाती की गई है।

बैठक में पुलिस महानिदेशक श्री अभिनव कुमार, प्रमुख सचिव श्री आर के सुधांशु, कमीशनर गढ़वाल श्री विनय शंकर पाण्डेय, सचिव श्री अरविन्द सिंह ह्यांकी, श्री सचिन कुर्वे, श्री दिलीप जावलकर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous Post

क्रौंच पर्वत स्थित कार्तिक स्वामी मंदिर में भव्य 108 बालमपुरी शंख पूजा एवं हवन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Next Post

केदारनाथ यात्रा में यात्रियों की सुरक्षा के लिए तैनात डीडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं सेक्टर अधिकारी की टीमें बनी देवदूत

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

गजल्ड में हिंसक/आदमखोर गुलदार ढेर, क्षेत्र में सुरक्षा प्रबंध पूर्ववत जारी,मुख्यमंत्री के त्वरित निर्देशों तथा समन्वित प्रयास से गुलदार नियंत्रण अभियान सफल
उत्तराखंड

गजल्ड में हिंसक/आदमखोर गुलदार ढेर, क्षेत्र में सुरक्षा प्रबंध पूर्ववत जारी,मुख्यमंत्री के त्वरित निर्देशों तथा समन्वित प्रयास से गुलदार नियंत्रण अभियान सफल

December 11, 2025
देवराड़ी तल्ली में घास लेने गयी महिला पर गुलदार ने किया हमला
उत्तराखंड

देवराड़ी तल्ली में घास लेने गयी महिला पर गुलदार ने किया हमला

December 10, 2025
रुद्रप्रयाग में जंगली जानवरों की गतिविधियों को देखते हुए विद्यालय जाने वाले छात्रों हेतु निःशुल्क वाहन सुविधा शुरू
उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग में जंगली जानवरों की गतिविधियों को देखते हुए विद्यालय जाने वाले छात्रों हेतु निःशुल्क वाहन सुविधा शुरू

December 8, 2025
आस्था और परंपरा के प्रतीक बूंखाल मेले में आचार्य बालकृष्ण और कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया प्रतिभाग
उत्तराखंड

आस्था और परंपरा के प्रतीक बूंखाल मेले में आचार्य बालकृष्ण और कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया प्रतिभाग

December 6, 2025
Next Post
केदारनाथ यात्रा में यात्रियों की सुरक्षा के लिए तैनात डीडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं सेक्टर अधिकारी की टीमें बनी देवदूत

केदारनाथ यात्रा में यात्रियों की सुरक्षा के लिए तैनात डीडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं सेक्टर अधिकारी की टीमें बनी देवदूत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (173)
  • उत्तराखंड (3,803)
  • कुमाऊं (81)
  • खेल (44)
  • गढ़वाल (158)
  • दुर्घटना (204)
  • देश-विदेश (109)
  • धार्मिक (93)
  • पर्यटन (220)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (98)
  • रुद्रप्रयाग (799)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (198)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

गजल्ड में हिंसक/आदमखोर गुलदार ढेर, क्षेत्र में सुरक्षा प्रबंध पूर्ववत जारी,मुख्यमंत्री के त्वरित निर्देशों तथा समन्वित प्रयास से गुलदार नियंत्रण अभियान सफल

गजल्ड में हिंसक/आदमखोर गुलदार ढेर, क्षेत्र में सुरक्षा प्रबंध पूर्ववत जारी,मुख्यमंत्री के त्वरित निर्देशों तथा समन्वित प्रयास से गुलदार नियंत्रण अभियान सफल

December 11, 2025
देवराड़ी तल्ली में घास लेने गयी महिला पर गुलदार ने किया हमला

देवराड़ी तल्ली में घास लेने गयी महिला पर गुलदार ने किया हमला

December 10, 2025
रुद्रप्रयाग में जंगली जानवरों की गतिविधियों को देखते हुए विद्यालय जाने वाले छात्रों हेतु निःशुल्क वाहन सुविधा शुरू

रुद्रप्रयाग में जंगली जानवरों की गतिविधियों को देखते हुए विद्यालय जाने वाले छात्रों हेतु निःशुल्क वाहन सुविधा शुरू

December 8, 2025

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page