• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

लोको पायलट की समझदारी से देहरादून में एक बड़ा हादसा होने से टला,ट्रेन पलटाने की साजिश हुई फेल

by पहाड़वासी
October 6, 2022
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

देहरादून-ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त करने की अराजक तत्वों की साजिश मंगलवार रात लोको पायलट की सूझबूझ के चलते असफल हो गई। दरअसल, अराजक तत्वों ने डोईवाला से आगे ट्रैक पर करीब 20 फीट लंबा लोहे का पाइप बांधा हुआ था। मंगलवार रात देहरादून से अमृतसर जा रही लाहौरी एक्सप्रेस जैसे ही डोईवाला से आगे निकली, यह पाइप ट्रेन के पहिये में जाकर फंस गया। लोको पायलट ने तत्परता दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए, जिससे एक बड़ा हादसा होने टल गया। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।साथ ही लोको पायलट ने इसकी जानकारी रेलवे और पुलिस अधिकारियों को दी।जिसके बाद रेलवे,आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारी, कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे। 40 मिनट की जद्दोजहद के बाद पहिये से पाइप को निकाला जा सका और फिर ट्रेन रवाना हुई। रेलवे अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की जांच में यह बात सामने आई है कि अराजक तत्वों ने लोहे का लगभग बीस फीट लंबे पाइप का एक हिस्सा रेलवे ट्रैक से बांधा था। जबकि दूसरा हिस्सा पेड़ की जड़ के बांधा गया था। आशंका जताई जा रही है कि यह ट्रेन को पलटाने की साजिश थी। पुलिस और रेलवे के अधिकारी हर पहलू की बारीकी से जांच कर रहे हैं। उधर, बताया जा रहा है कि इस घटना से कुछ देर पहले ही इस ट्रैक से जन शताब्दी गुजरी थी। लेकिन तब ट्रैक पर कोई पाइप नहीं था।वहीं डोईवाला कोतवाली के प्रभारी राजेश शाह ने बताया कि मामले में रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर राकेश चंद ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि देहरादून-अमृतसर लाहौरी एक्सप्रेस मंगलवार की रात 8:37 पर दून से निकली थी। जैसे ही ट्रेन डोईवाला से आगे रेलवे फाटक संख्या 26 और 27 के बीच से गुजर रही थी तभी ट्रेन के लोको पायलट ने देखा कि रेलवे ट्रैक पर लोहे का भारी-भरकम लंबा पाइप पड़ा है। गनीमत रही कि तब ट्रेन की रफ्तार करीब 35 किलोमीटर प्रतिघंटा थी। जिससे लोको पायलट को इमरजेंसी ब्रेक लगाने के लिए समय मिल गया और एक बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि, इसके बावजूद लोहे का पाइप ट्रेन के पहिये में फंस गया था। जिससे करीब 40 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही।

Previous Post

गहरी खाई में गिरी कार, मौके पर तीन युवकों की मौत,एक की हालत गंभीर

Next Post

रुद्रप्रयाग हनुमान मंदिर बेलणी में होगी 15 अक्तूबर से श्रीराम कथा

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

सेना के जवान संदीप रावत को नम आंखों से अंतिम विदाई, पूरे सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
उत्तराखंड

सेना के जवान संदीप रावत को नम आंखों से अंतिम विदाई, पूरे सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

May 16, 2026
एसडीएम सतपुली का स्वास्थ्य केंद्रों पर औचक निरीक्षण, कई कर्मचारी ड्यूटी से मिले नदारद,स्वास्थ्य केंद्रों में अव्यवस्थाओं पर एसडीएम सख्त, बायोमेट्रिक बंद मिलने पर जताई नाराजगी
उत्तराखंड

एसडीएम सतपुली का स्वास्थ्य केंद्रों पर औचक निरीक्षण, कई कर्मचारी ड्यूटी से मिले नदारद,स्वास्थ्य केंद्रों में अव्यवस्थाओं पर एसडीएम सख्त, बायोमेट्रिक बंद मिलने पर जताई नाराजगी

May 16, 2026
पौड़ी के कमंद गांव में बुजुर्ग को बनाया गुलदार ने निवाला, ग्रामीणों में भारी आक्रोश
उत्तराखंड

पौड़ी के कमंद गांव में बुजुर्ग को बनाया गुलदार ने निवाला, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

May 16, 2026
चंद्रशिला-तुंगनाथ में कुदरत का कहर : आकाशीय बिजली गिरने से दो लोग चपेट में, SDRF-DDRF का हाई अलर्ट रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू!! धार्मिक यात्रा मार्ग पर अचानक गूंजा वज्रपात, प्रशासन में मचा हड़कंप!!

May 15, 2026
Next Post
रुद्रप्रयाग हनुमान मंदिर बेलणी में होगी 15 अक्तूबर से श्रीराम कथा

रुद्रप्रयाग हनुमान मंदिर बेलणी में होगी 15 अक्तूबर से श्रीराम कथा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (194)
  • उत्तराखंड (4,007)
  • कुमाऊं (95)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (268)
  • दुर्घटना (213)
  • देश-विदेश (112)
  • धार्मिक (108)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (843)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (221)
  • स्वास्थ्य (79)

Recent.

सेना के जवान संदीप रावत को नम आंखों से अंतिम विदाई, पूरे सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

सेना के जवान संदीप रावत को नम आंखों से अंतिम विदाई, पूरे सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

May 16, 2026
एसडीएम सतपुली का स्वास्थ्य केंद्रों पर औचक निरीक्षण, कई कर्मचारी ड्यूटी से मिले नदारद,स्वास्थ्य केंद्रों में अव्यवस्थाओं पर एसडीएम सख्त, बायोमेट्रिक बंद मिलने पर जताई नाराजगी

एसडीएम सतपुली का स्वास्थ्य केंद्रों पर औचक निरीक्षण, कई कर्मचारी ड्यूटी से मिले नदारद,स्वास्थ्य केंद्रों में अव्यवस्थाओं पर एसडीएम सख्त, बायोमेट्रिक बंद मिलने पर जताई नाराजगी

May 16, 2026
पौड़ी के कमंद गांव में बुजुर्ग को बनाया गुलदार ने निवाला, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

पौड़ी के कमंद गांव में बुजुर्ग को बनाया गुलदार ने निवाला, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

May 16, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page