• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home रुद्रप्रयाग

तल्लानागपुर क्षेत्र में पांच दिवसीय औद्योगिक विकास एवं पर्यटन महोत्सव शुरू

by पहाड़वासी
November 1, 2022
in रुद्रप्रयाग
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग-तल्लानागपुर क्षेत्र में पांच दिवसीय औद्योगिक विकास कृर्षि एवं पर्यटन महोत्सव का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ हो गया। महोत्सव के पहले दिन विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के नौनिहालों ने मुख्य बाजार से लेकर मेला स्थल तक मार्चपास किया। जबकि जिला पंचायत सदस्य सुनीता बर्त्वाल ने मार्च पास की सलामी ली।महोत्सव में स्थानीय नौनिहालों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। दर्शकों ने देर सांय तक कार्यक्रमों का भरपूर आनन्द उठाया। पांच दिवसीय तल्ला नागपुर महोत्सव के आयोजन से क्षेत्र में रौनक लौटने लगी है। बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य सुनीता बर्त्वाल ने कहा कि महोत्सव समिति व स्थानीय जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों व जनमानस के सहयोग से महोत्सव प्रतिवर्ष भव्य रूप ले रहा है। भविष्य में तल्ला नागपुर महोत्सव को और भव्य रूप देने की सामूहिक पहल की जाएगी। उन्होंने कहा कि तल्ला नागपुर महोत्सव के आयोजन से स्थानीय कलाकारों को उचित मंच मिलने के साथ स्थानीय उत्पादों को भी बढा़वा मिल रहा है।

विशिष्ट अतिथि मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एचसी मार्तोलिया ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से क्षेत्र के सर्वागीण विकास को गति मिलती है। महोत्सव सचिव महेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि स्थानीय जनता के सहयोग से इस बार सातवां तल्ला नागपुर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महोत्सव समिति अध्यक्ष प्रताप सिंह मेवाल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि आम जन मानस के सहयोग से प्रतिवर्ष तल्ला नागपुर महोत्सव भव्य रूप ले रहा है। पहले दिन राजकीय कन्या जूनियर हाई स्कूल, दुर्गा पब्लिक स्कूल दुर्गाधार, जूनियर हाई स्कूल, प्राथमिक विद्यालय, शिशु विद्या मन्दिर, हिल सिटी चिल्ड्रन एकेडमी, बी डी मेमोरियल चोपता सहित विभिन्न विद्यालयों के नौनिहालों व कीर्तन मण्डली श्रीकोट के सास्कृतिक कार्यक्रमों व भजनों की शानदार प्रस्तुतियों का दर्शकों ने देर सांय तक भरपूर आनन्द उठाया। इस मौके पर विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं। कार्यक्रम का संचालन महोत्सव मीडिया प्रभारी लक्ष्मण सिंह बर्त्वाल व दलेब सिंह सजवाण ने संयुक्त रूप से किया।

Previous Post

NCC का C सर्टिफिकेट, फिजिकल में 100 नंबर, फिर भी अग्निवीर की मेरिट लिस्ट में नहीं आया नाम, पहाड़ के युवक ने की खुदकुशी

Next Post

UKSSSC : उत्तराखंड में ग्रुप सी भर्ती के लिए अब प्रीलिम्स के बाद होगी मेन्स परीक्षा

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

अब अपने पैरों पर खड़ी हों महिलाएं, सरकार देगी आर्थिक सहयोग!!मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के तहत 14 अगस्त तक करें आवेदन, स्वरोजगार शुरू करने का सुनहरा मौका
उत्तराखंड

अब अपने पैरों पर खड़ी हों महिलाएं, सरकार देगी आर्थिक सहयोग!!मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के तहत 14 अगस्त तक करें आवेदन, स्वरोजगार शुरू करने का सुनहरा मौका

July 4, 2026
गर्भवती महिला ने एम्बुलेंस में दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड

गर्भवती महिला ने एम्बुलेंस में दिया बच्चे को जन्म

July 3, 2026
रुद्रप्रयाग में 16 वर्षीय नाबालिग की जबरन सगाई का मामला, टीम की कार्रवाई के बाद परिजनों ने दिया लिखित आश्वासन
उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग में 16 वर्षीय नाबालिग की जबरन सगाई का मामला, टीम की कार्रवाई के बाद परिजनों ने दिया लिखित आश्वासन

June 30, 2026
केदारनाथ धाम में कूड़ा निस्तारण अभियान बना मिसाल,10 दिनों में  9.5 टन अपशिष्ट का वैज्ञानिक निस्तारण
उत्तराखंड

केदारनाथ धाम में कूड़ा निस्तारण अभियान बना मिसाल,10 दिनों में 9.5 टन अपशिष्ट का वैज्ञानिक निस्तारण

June 30, 2026
Next Post
UKSSSC : उत्तराखंड में ग्रुप सी भर्ती के लिए अब प्रीलिम्स के बाद होगी मेन्स परीक्षा

UKSSSC : उत्तराखंड में ग्रुप सी भर्ती के लिए अब प्रीलिम्स के बाद होगी मेन्स परीक्षा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (205)
  • उत्तराखंड (4,107)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (323)
  • दुर्घटना (224)
  • देश-विदेश (116)
  • धार्मिक (116)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (79)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (871)
  • शिक्षा (108)
  • सामाजिक (224)
  • स्वास्थ्य (83)

Recent.

गढ़वाल विवि  की फर्जी मार्कशीट बनाकर नौकरी पाने की साजिश का खुलासा, यूपी से आरोपी गिरफ्तार

गढ़वाल विवि की फर्जी मार्कशीट बनाकर नौकरी पाने की साजिश का खुलासा, यूपी से आरोपी गिरफ्तार

July 5, 2026
गढ़वाल विवि में बीटेक प्रथम सेमेस्टर की ऑफलाइन रिपोर्टिंग और काउंसलिंग 20जुलाई से

गढ़वाल विवि में बीटेक प्रथम सेमेस्टर की ऑफलाइन रिपोर्टिंग और काउंसलिंग 20जुलाई से

July 5, 2026
न रोई, न चली धड़कन… फिर भी जिंदगी जीत गई  बेस अस्पताल की बड़ी सफलता,दो सप्ताह की जंग के बाद नन्हीं परी ने जीती जिंदगी की लड़ाई,आधुनिक इलाज और बाल रोग विभाग के डॉक्टरों के समर्पण ने बचाई नवजात की जिंदगी

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page