• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में शामिल हुए गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी

by पहाड़वासी
May 17, 2025
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

गढ़वाल सांसद के नेतृत्व में संपन्न हुआ कार्यक्रम
ब्यूरो–
जनपद रुद्रप्रयाग के मुख्य बाजार से लेकर गुलाबराय मैदान तक आज का दिन राष्ट्रीय गर्व, वीरता और देशभक्ति की मिसाल बनकर सामने आया, जब तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा का भव्य आयोजन गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। यह यात्रा भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में प्रदर्शित अद्वितीय साहस, पराक्रम एवं बलिदान को सम्मान देने हेतु आयोजित की गई, जो जिलेभर के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं भूतपूर्व सैनिकों के लिए प्रेरणा का केंद्र बनी।
यात्रा की शुरुआत रुद्रप्रयाग के मुख्य बाजार से हुई, जहाँ सैकड़ों की संख्या में आम नागरिक, जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं सेना के सेवानिवृत्त जवान तिरंगा हाथ में लेकर देशभक्ति के गीतों के साथ शामिल हुए। गुलाबराय मैदान तक पहुँचने तक यह यात्रा एक विशाल जनसमूह का रूप ले चुकी थी। चारों ओर ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिन्द’ के उद्घोष वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग रहे थे।
इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सांसद अनिल बलूनी ने कहा, “यह तिरंगा यात्रा सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि यह उन वीर जवानों को सम्मान देने का प्रयास है जिन्होंने देश की रक्षा हेतु अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारतीय सेना के अद्वितीय पराक्रम की गाथा है, जो भावी पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा, समर्पण और एकता की प्रेरणा देता रहेगा।” उन्होंने आगे कहा कि हमारा दायित्व है कि हम इन बलिदानों को केवल स्मृति तक सीमित न रखें, बल्कि इन्हें जन-जन तक पहुँचाकर राष्ट्रप्रेम की भावना को और अधिक सुदृढ़ करें।
कार्यक्रम में रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट ने भी विचार व्यक्त किए और भारतीय सेना के वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सदैव से वीरभूमि रहा है और यहां की धरती ने देश को अनेक जांबाज़ सपूत दिए हैं।
इस गौरवमयी अवसर पर बीकेटीसी के उपाध्यक्ष श्री विजय कपरवाण, पूर्व जिलाध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता महावीर पंवार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम पटवाल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल, प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला, जिला महामंत्री विनोद देवशाली, नगर मण्डल अध्यक्ष सुरेन्द्र रावत सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यात्रा में विशेष रूप से भारतीय सेना से सेवानिवृत्त वीर जवानों का सम्मान किया गया, जिनमें प्रेम सिंह रावत, हरि सिंह रावत, कुंवर सिंह कपरवाण, वीर सिंह बिष्ट, धनपाल सिंह कपरवाण शामिल रहे। इन सभी को पुष्पमालाओं एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल, सरला खंडूड़ी, अरुण चमोली, भूपेन्द्र भंडारी, प्रदीप राणा, बबीता भट्ट, शीला रावत, सैन सिंह बिष्ट, पार्वती गोस्वामी समेत अनेक गणमान्य नागरिक व समाजसेवी उपस्थित रहे।

Previous Post

बद्रीनाथ हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने कुचला नंदी, गौ रक्षा विभाग की टीम के साथ पशुपालन विभाग ने किया ट्रीटमेंट

Next Post

ब्रह्म मुहुर्त में ग्रीष्मकाल के लिये खुले चतुर्थ केदार श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

विश्व योग दिवस पर भगवान केदारनाथ धाम में आस्था और स्वास्थ्य का संगम, योगाभ्यास में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
उत्तराखंड

विश्व योग दिवस पर भगवान केदारनाथ धाम में आस्था और स्वास्थ्य का संगम, योगाभ्यास में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

June 21, 2025
उपलब्धियों भरा रहा डीएम गहरवार का दो साल का कार्यकाल,नए प्रयोगों से बदली श्री केदारनाथ धाम यात्रा की तस्वीर, श्रद्धालुओं की संख्या में भी नए कीर्तिमान स्थापित
उत्तराखंड

उपलब्धियों भरा रहा डीएम गहरवार का दो साल का कार्यकाल,नए प्रयोगों से बदली श्री केदारनाथ धाम यात्रा की तस्वीर, श्रद्धालुओं की संख्या में भी नए कीर्तिमान स्थापित

June 20, 2025
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान को दी विदाई,नई जिम्मेदारी में होंगे उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ
उत्तराखंड

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान को दी विदाई,नई जिम्मेदारी में होंगे उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ

June 20, 2025
केदारनाथ यात्रा मार्ग के सीतापुर पार्किंग में हुई मारपीट की घटना के वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज, मारपीट की घटना में शामिल 05 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
अपराध

केदारनाथ यात्रा मार्ग के सीतापुर पार्किंग में हुई मारपीट की घटना के वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज, मारपीट की घटना में शामिल 05 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

June 19, 2025
Next Post
ब्रह्म मुहुर्त में ग्रीष्मकाल के लिये खुले चतुर्थ केदार श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट

ब्रह्म मुहुर्त में ग्रीष्मकाल के लिये खुले चतुर्थ केदार श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (8)
  • अन्य (12)
  • अपराध (171)
  • उत्तराखंड (3,581)
  • कुमाऊं (81)
  • खेल (44)
  • गढ़वाल (145)
  • दुर्घटना (202)
  • देश-विदेश (108)
  • धार्मिक (90)
  • पर्यटन (219)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (98)
  • रुद्रप्रयाग (789)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (195)
  • स्वास्थ्य (72)

Recent.

विश्व योग दिवस पर भगवान केदारनाथ धाम में आस्था और स्वास्थ्य का संगम, योगाभ्यास में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

विश्व योग दिवस पर भगवान केदारनाथ धाम में आस्था और स्वास्थ्य का संगम, योगाभ्यास में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

June 21, 2025
उपलब्धियों भरा रहा डीएम गहरवार का दो साल का कार्यकाल,नए प्रयोगों से बदली श्री केदारनाथ धाम यात्रा की तस्वीर, श्रद्धालुओं की संख्या में भी नए कीर्तिमान स्थापित

उपलब्धियों भरा रहा डीएम गहरवार का दो साल का कार्यकाल,नए प्रयोगों से बदली श्री केदारनाथ धाम यात्रा की तस्वीर, श्रद्धालुओं की संख्या में भी नए कीर्तिमान स्थापित

June 20, 2025
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान को दी विदाई,नई जिम्मेदारी में होंगे उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान को दी विदाई,नई जिम्मेदारी में होंगे उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ

June 20, 2025

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page