• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home स्वास्थ्य

स्वास्थ्य मंत्री डाॅ धन सिंह रावत ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ ली समीक्षा बैठक

by पहाड़वासी
May 23, 2023
in स्वास्थ्य
Reading Time: 5 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter


रुद्रप्रयाग-दो दिवसीय भ्रमण पर पहुंचे प्रदेश के सहकारिता एवं चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री डाॅ.धन सिंह रावत ने स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक की।

केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों के लिए विभिन्न विभागों द्वारा सुगम एवं सुव्यवस्थित यात्रा संचालित कराने के लिए संबंधित विभागों द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने प्रसंशा करते हुए कहा कि केदारनाथ धाम में लगातार खराब मौसम होने के बावजूद भी सभी व्यवस्थाएं दुरस्त की जा रही हैं इसके लिए उन्होंने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित की।उन्होंने कहा कि आगे भी सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन इसी कुशलता के साथ करें ताकि दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से जानकारी प्राप्त की है कि केदारनाथ धाम सहित यात्रा मार्ग में संचालित हो रही एमआरपी में उनके द्वारा जो डाॅक्टर,स्टाफ एवं उपकरणों की कमी बताई गई है तो इसके लिए उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि केदारनाथ धाम में बड़ी लिनचोली एवं सोनप्रयाग में फिजिशियन डाॅक्टर की तैनाती के लिए अन्य जनपदों से रोस्टर के आधार पर ड्यूटी लगाने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति संविदा पर फिजिशियन डाॅक्टर की उपलब्धता होती है तो इसके लिए समाचार पत्रों में विज्ञप्ति जारी करने के निर्देश दिए जिसके लिए उन्होंने केदारनाथ में तैनात होने वाले डाॅक्टर को पांच लाख,बड़ी लिनचोली में साढे़ चार लाख तथा सोनप्रयाग में चार लाख प्रतिमाह वेतन के आधार पर रखने के निर्देश दिए तथा केदारनाथ धाम में एक अतिरिक्त स्टाफ नर्स की तैनाती करने के निर्देश दिए।उन्होंने आकस्मिक सेवाओं को और बेहतर करने के लिए यात्रा मार्ग में 02 और एंबुलेंस व्यवस्था करने के लिए महानिदेशक चिकित्सा को आवश्यक कार्यवाही करते हुए तीन दिन में एंबुलेंस अन्य जनपदों से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ताकि आपातकालीन स्थिति में गंभीर बीमार तीर्थ यात्री की जान को बचाया जा सके।इसके साथ ही उन्होंने गुप्तकाशी से सोनप्रयाग के बीच उप चिकित्सालय बनाए जाने के लिए भूमि को चिन्हित करते हुए तत्काल प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए तथा त्रियुगी नारायण में भी स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाने के लिए भूमि चिन्हित करते हुए प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा ताकि यात्रा मार्ग में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। इस अवसर पर केदारनाथ की विधायक शैला रानी रावत ने मंत्री के जनपद आगमन पर आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं उनकी टीम द्वारा केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं जिससे उन्होंने सभी की बेहतर सेवाएं देने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम की हौसला अफजाई की।

उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग में सीतापुर से सोनप्रयाग के बीच सुलभ शौचालयों की कमी है जिसके लिए उन्होंने शौचालय बनाने को कहा ताकि तीर्थ यात्रियों को कोई असुविधा न हो।इस अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने स्वास्थ्य मंत्री के जनपद आगमन पर पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत करते हुएआभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों द्वारा केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं को पिछली यात्रा के अनुभव के दृष्टिगत उनमें जो कमियां थी उन कमियों में सुधार किया गया है तथा केदारनाथ धाम में खराब मौसम होने के बावजूद भी तैनात डाॅक्टरों,अधिकारियों, कार्मिकों,डीडीआरएफ, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, वाईएमएफ तथा पुलिस के जवानों द्वारा निरंतर खराब मौसम के चलते भी अपने दायित्वों का निर्वहन विषम कठिन परिस्थितियों में बड़ी कुशलता के साथ किया है इसी का परिणाम है कि पिछली यात्रा की तुलना में इस यात्रा में भी एक माह से कम समय में साढ़े चार लाख से अधिक तीर्थ यात्रियों ने बाबा केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं तथा एक माह में यह आंकड़ा पांच लाख को भी पार कर देगा।उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा यात्रा व्यवस्थाओं के लिए जो भी दिशा-निर्देशन दिए गए हैं उनका संबंधित विभागों द्वारा अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ.एचसीएस मार्तोलिया ने मंत्री को अवगत कराया है कि अब तक ओपीडी एवं आकस्मिक में 44739 तीर्थ यात्रियों का उपचार किया गया है तथा एयर एंबुलेंस के माध्यम से 26 लोगों को एयर लिफ्ट किया गया है तथा 93 लोगों को रेफर किया गया है तथा गंभीर स्थिति में चिकित्सालय में आने वाले 15 से 16 लोगों की जान बचाई गई है। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह,जिलाध्यक्ष भाजपा महावीर पंवार,महानिदेशक स्वास्थ्य डाॅ.विनीता शाह,पुलिस अधीक्षक डाॅ.विशाखा अशोक भदाणे,स्वास्थ्य निदेशक डाॅ.सरोज नैथानी,मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार,जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर,उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग अपर्णा ढौंडियाल,पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल,मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ.आशीष रावत,जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Previous Post

फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने केदारनाथ पहुंचकर की पूजा-अर्चना

Next Post

रुद्रप्रयाग के स्वीली गांव की कंचन का लोक सेवा आयोग में चयन

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

न रोई, न चली धड़कन… फिर भी जिंदगी जीत गई  बेस अस्पताल की बड़ी सफलता,दो सप्ताह की जंग के बाद नन्हीं परी ने जीती जिंदगी की लड़ाई,आधुनिक इलाज और बाल रोग विभाग के डॉक्टरों के समर्पण ने बचाई नवजात की जिंदगी
उत्तराखंड

न रोई, न चली धड़कन… फिर भी जिंदगी जीत गई बेस अस्पताल की बड़ी सफलता,दो सप्ताह की जंग के बाद नन्हीं परी ने जीती जिंदगी की लड़ाई,आधुनिक इलाज और बाल रोग विभाग के डॉक्टरों के समर्पण ने बचाई नवजात की जिंदगी

July 5, 2026
भालू से भिड़ गया सरोप सिंह: जबड़ों को पकड़ बचाई जान, कैबिनेट मंत्री ने अस्पताल पहुंच बढ़ाया हौसला
उत्तराखंड

भालू से भिड़ गया सरोप सिंह: जबड़ों को पकड़ बचाई जान, कैबिनेट मंत्री ने अस्पताल पहुंच बढ़ाया हौसला

June 5, 2026
देवप्रयाग सड़क हादसे में घायल बच्चे की हालत  स्थिर, हेली सेवा से ऋषिकेश किया गया रेफर
उत्तराखंड

देवप्रयाग सड़क हादसे में घायल बच्चे की हालत स्थिर, हेली सेवा से ऋषिकेश किया गया रेफर

June 4, 2026
श्री केदारनाथ यात्रा: एक माह में एक लाख से अधिक मरीजों को मिला ओपीडी एवं इमरजेंसी सेवाओं का लाभ
उत्तराखंड

श्री केदारनाथ यात्रा: एक माह में एक लाख से अधिक मरीजों को मिला ओपीडी एवं इमरजेंसी सेवाओं का लाभ

May 24, 2026
Next Post
रुद्रप्रयाग के स्वीली गांव की कंचन का लोक सेवा आयोग में चयन

रुद्रप्रयाग के स्वीली गांव की कंचन का लोक सेवा आयोग में चयन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (205)
  • उत्तराखंड (4,127)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (331)
  • दुर्घटना (224)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (117)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (79)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (872)
  • शिक्षा (110)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (83)

Recent.

पहाड़ों में आपदाओं से पहले मिलेगा अलर्ट, CBRI ने विकसित की नई चेतावनी तकनीक

पहाड़ों में आपदाओं से पहले मिलेगा अलर्ट, CBRI ने विकसित की नई चेतावनी तकनीक

July 14, 2026
हौसलों की उड़ान: हर्बल टी व्यवसाय से आत्मनिर्भर बनीं प्रियंका बिष्ट,हर्बल टी से बदली जिंदगी, प्रियंका बिष्ट बनीं गांव की प्रेरणा

हौसलों की उड़ान: हर्बल टी व्यवसाय से आत्मनिर्भर बनीं प्रियंका बिष्ट,हर्बल टी से बदली जिंदगी, प्रियंका बिष्ट बनीं गांव की प्रेरणा

July 13, 2026
SIT जांच के बाद मंदिर समिति का कार्मिक गिरफ्तार,श्री बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े मामले में चमोली पुलिस की त्वरित कार्रवाई

SIT जांच के बाद मंदिर समिति का कार्मिक गिरफ्तार,श्री बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े मामले में चमोली पुलिस की त्वरित कार्रवाई

July 13, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page