• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

बकरियां चराने गई महिला पर गुलदार ने किया हमला,घायल हुई महिला

by पहाड़वासी
July 29, 2026
in उत्तराखंड, गढ़वाल
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

पौड़ी गढ़वाल – यमकेश्वर विकासखंड अंतर्गत ग्राम देवराना में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार दोपहर घर के पास बकरियां चरा रही एक महिला पर गुलदार ने अचानक हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों के शोर मचाने पर किसी तरह गुलदार मौके से भागा, जिसके बाद महिला की जान बच सकी। लगातार हो रही घटनाओं से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार ग्राम देवराना निवासी श्रीमती प्रमिला, पत्नी मनोज कुमार ग्वाड़ी, मंगलवार दोपहर अपने घर के समीप बकरियां चरा रही थीं। इसी दौरान झाड़ियों में घात लगाए बैठे गुलदार ने बकरियों पर हमला करने के बजाय सीधे महिला पर झपट्टा मार दिया। हमले में गुलदार ने महिला के पैरों पर वार करते हुए मांस नोच लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल होने के बावजूद महिला ने हिम्मत नहीं हारी और शोर मचाया। आसपास मौजूद ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद गुलदार को वहां से खदेड़ने में सफल रहे।
ग्रामीणों का कहना है कि पिछले लगभग दो सप्ताह के दौरान गुलदार गांव में तीन बकरियों के अलावा गाय और बैल जैसे पालतू पशुओं को भी अपना शिकार बना चुका है। लगातार हो रहे हमलों के कारण ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।
ग्रामीणों और ग्राम प्रधान के अनुसार कुछ दिन पहले भी गांव की एक महिला पर गुलदार ने हमला कर उसे नाखून मारकर घायल कर दिया था। इस घटना के बाद ग्राम प्रधान देवराना, जिला पंचायत सदस्य उमरोली और ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को गांव में बढ़ते खतरे से अवगत कराते हुए तत्काल सुरक्षा उपाय करने की मांग की थी।
वन विभाग की टीम गांव पहुंची और गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ट्रेस कैमरे तो लगाए, लेकिन अब तक कोई पिंजरा स्थापित नहीं किया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि इसी कारण गुलदार बेखौफ होकर गांव के आसपास घूम रहा है और लगातार हमलों को अंजाम दे रहा है।
लगातार बढ़ते हमलों के चलते गांव के लोगों की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो गई है। सूर्यास्त के बाद लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। बच्चों को अकेले बाहर भेजना तो दूर, अभिभावक उन्हें स्वयं स्कूल छोड़ने और वापस लाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों को आशंका है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो गुलदार मानव जीवन के लिए और अधिक खतरनाक साबित हो सकता है।
ग्रामीणों ने प्रभागीय वनाधिकारी और लालढांग रेंज के अधिकारियों से गांव में तत्काल पिंजरे लगाने, गुलदार को पकड़ने, मानव और पशुधन की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा घायल महिला के समुचित उपचार और मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक गुलदार को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर नहीं भेजा जाता, तब तक गांव के लोगों का सामान्य जीवन पटरी पर लौटना मुश्किल होगा।

Previous Post

फर्जी मार्कशीट से नौकरी पाने की साजिश का खुलासा, आरोपी देहरादून से गिरफ्तार

Next Post

रुद्रप्रयाग टनल के जनरेटर रूम की छत को आंशिक क्षति,डीएम विशाल मिश्रा ने किया निरीक्षण

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

चौरिखाल-सिरवाड़ी-कांडा मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू,180.90 लाख से होगा निर्माण कार्य, ग्रामीणों ने जताया आभार
उत्तराखंड

चौरिखाल-सिरवाड़ी-कांडा मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू,180.90 लाख से होगा निर्माण कार्य, ग्रामीणों ने जताया आभार

September 12, 2026
चीरबासा में फिर दरका पहाड़, मलबे-पत्थरों से केदारनाथ पैदल मार्ग बंद,लगातार गिर रहे पत्थरों से बढ़ा खतरा, सोनप्रयाग-गौरीकुंड में रोके गए यात्री; मौसम सामान्य होने तक आवाजाही पर रोक

राजधानी पुलिस ने बदमाश का किया एनकाउंटर,पटेलनगर क्षेत्र में पुलिस तथा बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़
अपराध

राजधानी पुलिस ने बदमाश का किया एनकाउंटर,पटेलनगर क्षेत्र में पुलिस तथा बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़

September 12, 2026
गंभीर बीमार महिला को हेली एंबुलेंस से दून अस्पताल भेजा
उत्तराखंड

गंभीर बीमार महिला को हेली एंबुलेंस से दून अस्पताल भेजा

September 11, 2026
Next Post
रुद्रप्रयाग टनल के जनरेटर रूम की छत को आंशिक क्षति,डीएम विशाल मिश्रा ने किया निरीक्षण

रुद्रप्रयाग टनल के जनरेटर रूम की छत को आंशिक क्षति,डीएम विशाल मिश्रा ने किया निरीक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (220)
  • उत्तराखंड (4,290)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (372)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (122)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (103)
  • रुद्रप्रयाग (879)
  • शिक्षा (115)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (86)

Recent.

चौरिखाल-सिरवाड़ी-कांडा मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू,180.90 लाख से होगा निर्माण कार्य, ग्रामीणों ने जताया आभार

चौरिखाल-सिरवाड़ी-कांडा मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू,180.90 लाख से होगा निर्माण कार्य, ग्रामीणों ने जताया आभार

September 12, 2026
चीरबासा में फिर दरका पहाड़, मलबे-पत्थरों से केदारनाथ पैदल मार्ग बंद,लगातार गिर रहे पत्थरों से बढ़ा खतरा, सोनप्रयाग-गौरीकुंड में रोके गए यात्री; मौसम सामान्य होने तक आवाजाही पर रोक

चीरबासा में फिर दरका पहाड़, मलबे-पत्थरों से केदारनाथ पैदल मार्ग बंद,लगातार गिर रहे पत्थरों से बढ़ा खतरा, सोनप्रयाग-गौरीकुंड में रोके गए यात्री; मौसम सामान्य होने तक आवाजाही पर रोक

September 12, 2026
राजधानी पुलिस ने बदमाश का किया एनकाउंटर,पटेलनगर क्षेत्र में पुलिस तथा बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़

राजधानी पुलिस ने बदमाश का किया एनकाउंटर,पटेलनगर क्षेत्र में पुलिस तथा बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़

September 12, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page