• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

विधानसभा जा रहे मूल निवास भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी और उनके साथियों को पुलिस ने रोका

by पहाड़वासी
February 18, 2025
in उत्तराखंड
Reading Time: 3 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

मूल निवास, भू-क़ानून के साथ ही दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड के लोगों को फ्री बिजली-पानी देने और 2022 चुनाव में जनता से किए वादों को पूरा करने की मांग

विधायकों और पूर्व विधायकों के वेतन-भत्ते और पेंशन बढ़ाने का भी किया विरोध

देहरादून। मूल निवास, भू-क़ानून के साथ ही दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड के लोगों को फ्री बिजली-पानी देने और 2022 चुनाव में जनता से किए वादों को पूरा करने की मांग को लेकर विधानसभा जा रहे मूल निवास भू-क़ानून संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी और उनकी टीम को पुलिस ने रिस्पना के निकट बैरिकेडिंग में रोक दिया। संघर्ष समिति ने कहा कि इन तमाम मुद्दों को लेकर आज हम शिष्टमंडल के तौर पर मुख्यमंत्री और मंत्रियों से मिलना चाहते थे। लेकिन उन्हें मिलने नहीं दिया गया। इन मुद्दों पर सरकार ने काम नहीं किया तो आर-पार की लड़ाई शुरू की जाएगी। वहीं संघर्ष समिति की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट को भू-क़ानून का ड्राफ्ट और भाजपा का 2022 का दृष्टिपत्र सौंपा।

राज्य में मूल निवास और भू-क़ानून आंदोलन की अगुवाई कर रहे संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी ने कहा कि मूल निवास पर विधानसभा सत्र में चर्चा की जाय। भू-क़ानून जनपक्षीय होना चाहिए। भू-माफ़िया के पक्ष में क़ानून बनेगा तो उसका कड़ा विरोध किया जाएगा। उन्होंने यूसीसी में एक साल के स्थाई निवास और लिव इन रिलेशनशिप के प्रावधान का भी विरोध किया।

मोहित डिमरी ने कहा कि विधानसभा सत्र में विधायकों और पूर्व विधायकों के वेतन-भत्ते और पेंशन में वृद्धि की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्या सिर्फ विधायकों और पूर्व विधायकों के ऐशोआराम के लिए ही सत्र आयोजित हो रहे हैं ? जनता के मुद्दों पर काम क्यों नहीं किया जा रहा ? उपनल और आउटसोर्स कर्मचारी समान कार्य के लिए समान वेतन देने की मांग को लेकर सड़कों पर लड़ रहे हैं। सेवानिवृत्त कर्मचारी पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की मांग कर रहे हैं। आशा, आंगनबाड़ी और भोजनमाताएं मानदेय बढ़ाने के लिए लगातार संघर्ष कर रही हैं। पीआरडी, गुरिल्ला संगठन और पुलिस के जवान अपनी मांगों को लेकर कई बार गुहार लगा चुके हैं। अल्प मानदेय पर काम कर रहे अन्य कर्मचारी भी आंदोलित हैं। बेरोजगार युवा रोजगार के लिए भटक रहा है। लेकिन सरकार को सिर्फ अपने विधायकों और पूर्व विधायकों की चिंता है। कभी सरकार ने नहीं सोचा कि अल्प मानदेय में काम करने वाले कर्मचारी कैसे अपने परिवार का पेट पाल रहे होंगे।

मोहित डिमरी ने कहा कि भाजपा ने 2022 विधानसभा चुनाव के दौरान एक दृष्टिपत्र जारी किया था। उस दृष्टिपत्र में जनता से कई लुभावने वादे किए गए। जिसमें से 90 प्रतिशत वादे आज तक पूरे नहीं हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बेरोजगार युवाओं के लिए मुख्यमंत्री प्रशिक्षु योजना शुरू करने की बात कही थी। जिसके तहत प्रत्येक बेरोजगार को एक साल तक तीन हजार रुपए देने का वादा शामिल था। सरकार बताए कि कितने युवाओं को प्रतिवर्ष यह धनराशि दी जा रही है।

इसके साथ ही पीएम किसान सम्मान निधि की तर्ज पर सीएम किसान प्रोत्साहन निधि में प्रतिवर्ष दो हजार देने की भी बात कही थी। हर जनपद में मेडिकल कॉलेज देने और जिले में एक अस्पताल को सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में परिवर्तित करने की भी घोषणा की थी। यही नहीं वीर चंद्र सिंह गढ़वाली व्यावसायिक शिक्षा मिशन के तहत प्रत्येक ब्लॉक में एक कॉलेज की स्थापना होनी थी। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों के लिए जनरल विपिन रावत पूर्व सैनिक क्रेडिट गारंटी फण्ड ट्रस्ट स्थापित करने की भी घोषणा अधूरी है। इस ट्रस्ट के माध्यम से पांच लाख रुपए तक के ऋण के लिए पूर्व सैनिकों को 50 प्रतिशत की सीमा तक गारंटीकृत कवर दिया जाना था। इसके अलावा भी भाजपा द्वारा की गई अधिकतर घोषणाएं जमीन पर नहीं उतरी हैं।

मोहित डिमरी ने कहा कि भाजपा द्वारा दिल्ली की जनता को पूर्ववर्ती आम आदमी पार्टी सरकार की शुरू की गई फ्री बिजली और पानी की लाभ दिया जा रहा है। उत्तराखंड की जनता को भी फ्री बिजली और पानी दिया जाय। बिजली उत्पादन के बावजूद उत्तराखंड की जनता को महंगी दरों पर बिजली दी जा रही है। हिमालयी राज्य उत्तराखंड में पानी का भंडार होने के बावजूद जनता पानी का बिल भरने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में महिला समृद्धि योजना के तरह गरीब महिलाओं को 2500 रुपए देने का वादा किया गया है। इस योजना से उत्तराखंड की मातृशक्ति को लाभान्वित किया जाय।

शिष्टमंडल में संघर्ष समिति के विनोद चौहान, अनिल डोभाल, पंकज उनियाल, विपिन नेगी, गौतम राणा, निरंजन चौहान, देवेंद्र बेलवाल, बॉबी रांगड़, हिमांशु रावत, सुदेश भट्ट, आशीष नौटियाल, सुमित थपलियाल, मनिंदर बिष्ट, ललित श्रीवास्तव, विनोद पोखरियाल, गौरव कुमार आदि मौजूद थे।

Previous Post

भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा मंडल अध्यक्षों के नामों को अंतिम रूप देना शुरू

Next Post

पर्यावरण संरक्षण के साथ रोजगार संर्वधन में बांस की भूमिका महत्वपूर्ण: डाॅ एम मधु

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

रक्षाबंधन पर एक दिन के लिए खुलता है वंशी नारायण मंदिर, भगवान विष्णु को राखी बांधने उमड़ती हैं श्रद्धालु महिलाएं
उत्तराखंड

रक्षाबंधन पर एक दिन के लिए खुलता है वंशी नारायण मंदिर, भगवान विष्णु को राखी बांधने उमड़ती हैं श्रद्धालु महिलाएं

August 28, 2026
दूध बंद हुआ तो सड़क पर छोड़ दिया, गौवंश पर सितम के खिलाफ अभियान,राजमार्ग और लिंक मार्गों से 25 गौवंश रेस्क्यू, पपड़ासू गौशाला में संरक्षण,गौवंश को सड़कों और जंगलों में छोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की उठी मांग

August 27, 2026
डीएम पौड़ी स्वाति एस भदौरिया ने श्रीनगर बस अड्डे के हस्तांतरण की प्रक्रिया 31 अगस्त तक पूर्ण करने के दिए निर्देश
उत्तराखंड

डीएम पौड़ी स्वाति एस भदौरिया ने श्रीनगर बस अड्डे के हस्तांतरण की प्रक्रिया 31 अगस्त तक पूर्ण करने के दिए निर्देश

August 27, 2026
हिंडोलाखाल में कांग्रेस का जनआक्रोश प्रदर्शन, भाजपा पर साधा निशाना
उत्तराखंड

हिंडोलाखाल में कांग्रेस का जनआक्रोश प्रदर्शन, भाजपा पर साधा निशाना

August 26, 2026
Next Post
पर्यावरण संरक्षण के साथ रोजगार संर्वधन में बांस की भूमिका महत्वपूर्ण: डाॅ एम मधु

पर्यावरण संरक्षण के साथ रोजगार संर्वधन में बांस की भूमिका महत्वपूर्ण: डाॅ एम मधु

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (217)
  • उत्तराखंड (4,256)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (361)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (121)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (102)
  • रुद्रप्रयाग (878)
  • शिक्षा (115)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (85)

Recent.

रक्षाबंधन पर एक दिन के लिए खुलता है वंशी नारायण मंदिर, भगवान विष्णु को राखी बांधने उमड़ती हैं श्रद्धालु महिलाएं

रक्षाबंधन पर एक दिन के लिए खुलता है वंशी नारायण मंदिर, भगवान विष्णु को राखी बांधने उमड़ती हैं श्रद्धालु महिलाएं

August 28, 2026
दूध बंद हुआ तो सड़क पर छोड़ दिया, गौवंश पर सितम के खिलाफ अभियान,राजमार्ग और लिंक मार्गों से 25 गौवंश रेस्क्यू, पपड़ासू गौशाला में संरक्षण,गौवंश को सड़कों और जंगलों में छोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की उठी मांग

दूध बंद हुआ तो सड़क पर छोड़ दिया, गौवंश पर सितम के खिलाफ अभियान,राजमार्ग और लिंक मार्गों से 25 गौवंश रेस्क्यू, पपड़ासू गौशाला में संरक्षण,गौवंश को सड़कों और जंगलों में छोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की उठी मांग

August 27, 2026
डीएम पौड़ी स्वाति एस भदौरिया ने श्रीनगर बस अड्डे के हस्तांतरण की प्रक्रिया 31 अगस्त तक पूर्ण करने के दिए निर्देश

डीएम पौड़ी स्वाति एस भदौरिया ने श्रीनगर बस अड्डे के हस्तांतरण की प्रक्रिया 31 अगस्त तक पूर्ण करने के दिए निर्देश

August 27, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page