• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home पर्यटन

माता राकेश्वरी मंदिर रांसी में पौराणिक जागर गायन एवं देव डोली नृत्य का सामूहिक भोज के साथ हुआ समापन

by पहाड़वासी
December 11, 2022
in पर्यटन, रुद्रप्रयाग, सामाजिक
Reading Time: 4 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

उखीमठ-मदमहेश्वर घाटी के ग्रामीणों की अराध्य देवी और रांसी गांव में विराजमान भगवती राकेश्वरी के मन्दिर में चल रहे पौराणिक मांगलिक जागरों का गायन और देव डोलियों के नृत्य का सामूहिक भोज के साथ समापन हो गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेकर पुण्य अर्जित किया।

पौराणिक मांगलिक जागरों के गायन के साथ ही भगवती राकेश्वरी की चल विग्रह उत्सव मूर्तियां मन्दिर के गर्भगृह से सभा मण्डप में विराजमान हो गई है। साथ ही आगामी 12 वर्षों में संपन्न होने वाले भगवती राकेश्वरी की दिवारा यात्रा का श्रीगणेश हो गया है। शनिवार देर शाम को पण्डित रोशन देवशाली और नवीन देवशाली ने पंचाग पूजन के साथ अनेक पूजांए कर भगवती राकेश्वरी सहित सभी देवी-देवताओं का आह्वान किया।वहीं ठीक शाम 7 बजे से पूर्ण सिंह पंवार व शिवराज सिंह पंवार के नेतृत्व में मदमहेश्वर घाटी के ग्रामीणों द्वारा पौराणिक मांगलिक जागरों का शुभारंभ किया गया। पौराणिक मांगलिक जागरों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण, भगवती राकेश्वरी सहित 33 कोटि देवी-देवताओं का आह्वान किया गया। पौराणिक मांगलिक जागर गायन का सिलसिला रविवार सुबह तक जारी रहा। पौराणिक मांगलिक जागर गायन के दौरान राकेश्वरी मन्दिर पुजारी भगवती प्रसाद भटट्, केशरी प्रसाद भट्ट, मानवेन्द्र प्रसाद भटट्, ईश्वरी प्रसाद भटट् व सूरज भटट् ने रात्रि के चारों तरफ चार आरतियां उतार कर क्षेत्र के खुशहाली की कामना की।

रविवार दोपहर को देव डोलियों के नृत्य, सुद्धीकरण यज्ञ व सामूहिक भोज के साथ पौराणिक मांगलिक जागरों का समापन हो गया है। मन्दिर समिति अध्यक्ष जगत सिंह पंवार ने बताया कि पौराणिक मांगलिक जागरों के साथ ही भगवती राकेश्वरी के 12 वर्षों तक चलने वाले दिवारा यात्रा का श्रीगणेश हो गया है। आने वाले समय में भगवती नन्दा के पौराणिक मांगलिक जागरों का आयोजन किया जाएगा। प्रधान कुन्ती नेगी ने बताया कि पौराणिक मांगलिक जागरों के सफल आयोजन में मदमहेश्वर घाटी के 8 जुला गांवों के ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मन्दिर समिति उपाध्यक्ष मदन भट्ट ने बताया कि पौराणिक मांगलिक जागरों के गायन के आयोजन को लेकर मद्महेश्वर घाटी के जनमानस में भारी उत्साह देखने को मिला।

लेखाकार दलीप सिंह रावत, कार्तिक सिंह खोयाल ने बताया कि भगवती राकेश्वरी के अन्य धार्मिक अनुष्ठानों की तिथि मकर संक्रांति पर्व पर पंचाग गणना के अनुसार घोषित की जाएगी। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य कालीमठ विनोद राणा, वन पंचायत सरपंच कुंवर सिंह रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य बलवीर भट्ट, महिला मंगल दल अध्यक्ष गीता पंवार, शिव सिंह रावत, रवि भट्ट, हरेन्द्र खोयाल, अधिवक्ता देवेन्द्र राणा, भीम सिंह नेगी, जयश्री देवी, प्रधान प्रेमलता पंत, अरविन्द राणा, सन्दीप पुष्वाण, सरोज भट्ट सहित विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि व आठजुला गांवों के लोग मौजूद थे।

Previous Post

बाबा केदार बालक छात्रावास के वार्षिकोत्सव पर पहुंचे पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज

Next Post

दून के धाकड़ बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन को भारतीय टेस्ट टीम में जगह, प्रदेश में खुशी की लहर

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट दिल्ली एवं स्टॉप टीयर्स संस्था ने की पहल,राइंका देलचौरी के छात्र-छात्राओं को दिए कम्प्यूटर
उत्तराखंड

शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट दिल्ली एवं स्टॉप टीयर्स संस्था ने की पहल,राइंका देलचौरी के छात्र-छात्राओं को दिए कम्प्यूटर

February 16, 2026
पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पाव अकरी में आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया अधिकारियों पर गुमराह करने का आरोप
उत्तराखंड

पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पाव अकरी में आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया अधिकारियों पर गुमराह करने का आरोप

February 15, 2026
रुद्रप्रयाग के जलई में भालू का हमला, बुजुर्ग महिला घायल,वन विभाग की टीम मौके पर, यूकेडी ने प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग के जलई में भालू का हमला, बुजुर्ग महिला घायल,वन विभाग की टीम मौके पर, यूकेडी ने प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार

February 10, 2026
रामपुर न्यालसू जंगल में घास काटने गई महिला की पहाड़ी से फिसलकर मौत, SDRF ने बरामद किया शव
उत्तराखंड

रामपुर न्यालसू जंगल में घास काटने गई महिला की पहाड़ी से फिसलकर मौत, SDRF ने बरामद किया शव

February 10, 2026
Next Post
दून के धाकड़ बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन को भारतीय टेस्ट टीम में जगह, प्रदेश में खुशी की लहर

दून के धाकड़ बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन को भारतीय टेस्ट टीम में जगह, प्रदेश में खुशी की लहर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (177)
  • उत्तराखंड (3,872)
  • कुमाऊं (86)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (181)
  • दुर्घटना (205)
  • देश-विदेश (110)
  • धार्मिक (95)
  • पर्यटन (223)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (812)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (209)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट दिल्ली एवं स्टॉप टीयर्स संस्था ने की पहल,राइंका देलचौरी के छात्र-छात्राओं को दिए कम्प्यूटर

शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट दिल्ली एवं स्टॉप टीयर्स संस्था ने की पहल,राइंका देलचौरी के छात्र-छात्राओं को दिए कम्प्यूटर

February 16, 2026
बड़ी खबर : नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, अदालत में मची अफरातफरी

बड़ी खबर : नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, अदालत में मची अफरातफरी

February 16, 2026
पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पाव अकरी में आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया अधिकारियों पर गुमराह करने का आरोप

पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पाव अकरी में आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया अधिकारियों पर गुमराह करने का आरोप

February 15, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page