• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

नगरासू गुरुद्वारा प्रकरण में प्रशासन, पुलिस एवं सिख समुदाय के प्रबुद्ध जनों के समन्वित प्रयासों से शांतिपूर्ण समाधान,सभी निहंग सिख यात्री सुरक्षित एवं शांतिपूर्वक अपने गंतव्य के लिए रवाना,श्री हेमकुंड साहिब यात्रा एवं चारधाम यात्रा पूरी तरह सुचारू, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

by पहाड़वासी
June 23, 2026
in उत्तराखंड, गढ़वाल, रुद्रप्रयाग
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग -नगरासू स्थित गुरुद्वारा साहिब में 20 जून 2026 को गुरुद्वारे के सेवादारों एवं वहां पहुंचे कुछ निहंग सिख यात्रियों के मध्य उत्पन्न हुए विवाद का समाधान जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन तथा सिख समुदाय के धार्मिक एवं प्रबुद्ध जनों के समन्वित प्रयासों से शांतिपूर्ण ढंग से कर लिया गया है। सफल वार्ता एवं आपसी संवाद के उपरांत सभी निहंग सिख यात्री गुरुद्वारा परिसर से नीचे उतरकर शांतिपूर्वक अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए हैं।ज्ञातव्य है कि विवाद के उपरांत कुछ निहंग सिख यात्री गुरुद्वारे की छत पर चले गए थे तथा उन्होंने छत तक पहुंचने वाले मार्ग को बंद कर दिया था। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए रखी तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं। इस दौरान आज पंजाब एवं पोंटा साहिब से आए सिख समुदाय के धार्मिक एवं प्रबुद्ध जनों के प्रतिनिधिमंडल ने भी मध्यस्थता करते हुए सभी पक्षों से संवाद स्थापित किया, जिसके फलस्वरूप गतिरोध समाप्त हो गया।जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा ने बताया कि प्रशासन घटना के बाद से ही लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए था तथा विवाद के शांतिपूर्ण समाधान के लिए सभी संबंधित पक्षों के साथ समन्वय स्थापित किया गया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ चारधाम यात्रा एवं श्री हेमकुंड साहिब यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के निर्बाध आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन और पुलिस की टीमें लगातार मौके पर तैनात रहीं। उन्होंने बताया कि सफल संवाद के चलते कुछ निहंग यात्री पूर्व में ही नीचे आ गए थे, जबकि शेष यात्री आज वार्ता के बाद शांतिपूर्वक नीचे उतरकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए हैं।जिलाधिकारी ने कहा कि पूरे घटनाक्रम की जांच हेतु विस्तृत इंक्वायरी रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जिससे विवाद के कारणों एवं परिस्थितियों का निष्पक्ष आकलन किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य श्री हेमकुंड साहिब यात्रा एवं चारधाम यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से संचालित रखना है। उन्होंने आमजन से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने तथा सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और धार्मिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की।पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग नीहारिका तोमर ने बताया कि घटना के बाद से ही पुलिस प्रशासन द्वारा निहंग सिख यात्रियों के साथ लगातार संवाद एवं समन्वय स्थापित किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि पिछले दो दिनों में तीन निहंग सिख यात्री नीचे आ गए थे, जबकि आज पंजाब से आए सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल द्वारा मध्यस्थता किए जाने के बाद शेष यात्रियों ने भी शांतिपूर्वक नीचे उतरकर स्थान छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं तथ्यपरक जांच की जाएगी तथा विवाद के कारणों एवं घटनाक्रम से जुड़े सभी तथ्यों का परीक्षण करने के उपरांत नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।इस अवसर पर पंजाब एवं पोंटा साहिब से आए प्रतिनिधिमंडल के बाबा गग्गड़ जी तथा गुरुद्वारा प्रबंधन समिति नगरासू के सेवादार बाबा बेअंत सिंह ने बताया कि सभी पक्षों के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में संवाद स्थापित किया गया, जिसके परिणामस्वरूप विवाद का समाधान निकल आया। उन्होंने प्रशासन एवं पुलिस के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि सभी निहंग सिख यात्री शांतिपूर्ण ढंग से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए हैं।जिला प्रशासन ने पुनः स्पष्ट किया है कि जनपद में श्री हेमकुंड साहिब यात्रा एवं चारधाम यात्रा पूर्णतः सामान्य एवं सुचारू रूप से संचालित हो रही है। प्रशासन ने सभी नागरिकों एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें तथा किसी भी प्रकार की भ्रामक अथवा अपुष्ट जानकारी को प्रसारित न करें।

Previous Post

श्री हेमकुंड साहिब एवं चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, सभी समुदायों के प्रति सम्मान और निष्पक्ष कार्रवाई के लिए पुलिस एवं प्रशासन प्रतिबद्ध,कर्णप्रयाग प्रकरण में निष्पक्ष जांच के लिए मुकदमों की विवेचना हरिद्वार स्थानांतरित, डीआईजी करेंगे पुलिस आचरण संबंधी आरोपों की जांच

Next Post

रुद्रप्रयाग…सतेराखाल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

हल्द्वानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गाड़ियां रोके जाने के विरोध में कांग्रेस ने फूंका पुतला
उत्तराखंड

हल्द्वानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गाड़ियां रोके जाने के विरोध में कांग्रेस ने फूंका पुतला

August 12, 2026
कमलेश्वर मोहल्ले में घर के बाहर अचेत मिला व्यक्ति, अस्पताल पहुंचने पर मौत
उत्तराखंड

कमलेश्वर मोहल्ले में घर के बाहर अचेत मिला व्यक्ति, अस्पताल पहुंचने पर मौत

August 12, 2026
जोशीमठ चमोली के तमक नाले में वाहनों की आवाजाही शुरू,दूसरे दिन भी रेस्क्यू अभियान जारी
उत्तराखंड

जोशीमठ चमोली के तमक नाले में वाहनों की आवाजाही शुरू,दूसरे दिन भी रेस्क्यू अभियान जारी

August 11, 2026
चमोली में घर से बाहर निकलते ही युवक पर भालू का हमला, गंभीर घायल!!ज्योतिर्मठ के गांधीनगर वार्ड में दहशत, वन विभाग ने दी ₹15 हजार की तत्काल सहायता!!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (215)
  • उत्तराखंड (4,216)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (353)
  • दुर्घटना (227)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (121)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (81)
  • राजनीति (102)
  • रुद्रप्रयाग (877)
  • शिक्षा (114)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (85)

Recent.

हल्द्वानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गाड़ियां रोके जाने के विरोध में कांग्रेस ने फूंका पुतला

हल्द्वानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गाड़ियां रोके जाने के विरोध में कांग्रेस ने फूंका पुतला

August 12, 2026
कमलेश्वर मोहल्ले में घर के बाहर अचेत मिला व्यक्ति, अस्पताल पहुंचने पर मौत

कमलेश्वर मोहल्ले में घर के बाहर अचेत मिला व्यक्ति, अस्पताल पहुंचने पर मौत

August 12, 2026
जोशीमठ चमोली के तमक नाले में वाहनों की आवाजाही शुरू,दूसरे दिन भी रेस्क्यू अभियान जारी

जोशीमठ चमोली के तमक नाले में वाहनों की आवाजाही शुरू,दूसरे दिन भी रेस्क्यू अभियान जारी

August 11, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page