• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, कही ये बात

by पहाड़वासी
March 22, 2024
in उत्तराखंड
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter


ब्यूरो-मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर प्रदेशवासियों द्वारा उन्हें दिये जा रहे आशीर्वाद एवं सहयोग के लिये आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के इतिहास में ये पहला अवसर था कि किसी सरकार को दुबारा जनता ने अपना आशीर्वाद दिया हो। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश की देवतुल्य जनता के भरोसे पर खरा उतरने का पूरा प्रयास कर रही है।इस अवसर पर उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के सभी अमर शहीदों और राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल जी ने उत्तराखण्ड बनाया था तो देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे संवारने का कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जी का उत्तराखण्ड से विशेष लगाव किसी से छुपा नहीं है। उनके मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड तेजी से विकास की ओर अग्रसर हो रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आज भारत की शक्ति और सामर्थ्य को पूरे विश्व ने पहचाना है। यह भारत की बढ़ती शक्ति का परिणाम है कि भारत को जी – 20 की अध्यक्षता मिली। उत्तराखण्ड को भी जी – 20 की तीन बैठकें आयोजित करने का अवसर मिला। इससे राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को देश व दुनिया में पहचान मिली है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश में सांस्कृतिक पुनर्जागरण का यज्ञ चल रहा है। श्री केदारपुरी का पुनर्निर्माण, श्री बदरीनाथ धाम के पुनर्विकास की योजना आदरणीय प्रधानमंत्री जी के विजन, नेतृत्व एवं संकल्प का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है। गौरीकुण्ड-केदारनाथ और गोविंदघाट-हेमकुण्ट साहिब रोपवे का शिलान्यास माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा किया गया। सिद्धपीठ सुरकंडा देवी मंदिर रोपवे शुरू किया जा चुका है। पिछले वर्ष 56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने चारधाम के दर्शन किये। कुशल प्रबंधन से कांवड़ यात्रा भी निर्विघ्न सम्पन्न हुई। 04 करोड़ से अधिक कांव़ड़ यात्री गंगा जल लेकर गये। यही नहीं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की दिशा में आगे बढ़ते हुए केदारनाथ धाम और बदरीनाथ धाम की तर्ज पर कुमाऊ के पौराणिक और प्राचीन मंदिरों के विकास के लिये मानसखण्ड मंदिर माला मिशन पर भी तेजी से कार्य किया जा रहा है। इसका मास्टर प्लान भी तैयार किया जा रहा है। केदारखंड के साथ ही मानसखंड कॉरिडोर, हरिद्वार-ऋषिकेश कॉरिडोर, शारदा कॉरिडोर पर कार्ययोजना बनाई जा रही है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिये होम स्टे योजना एवं राज्य में 17648 पॉलीहाउस स्थापना हेतु ₹ 304 करोड़ स्वीकृति प्रदान की गई है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में आकर्षक नई पर्यटन एवं फिल्म नीति बनाई गई है। इसमें स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए 100 प्रतिशत तक सब्सिडी का प्रावधान किया है। हमारी 06 एरोमा वैली विकसित किये जाने की योजना है। मिशन एप्पल और मिशन किवी के साथ ही मिशन दालचीनी, मिशन तिमरु प्रारंभ करने का निर्णय किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के विजन से भारत के पोष्टिक मोटे अनाजों को विश्व स्तरीय पहचान मिल रही है। हम भी अपने प्रदेश में मंडुवा, झंगोरा आदि स्थानीय मोटे अनाजों को बढ़ावा दे रहे हैं। स्टेट मिलेट मिशन को मंजूरी दी गई है। अपनी माताओं और बहनों के सशक्तिकरण के लिये हमने ‘मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना’ की शुरूआत की। इसके तहत हमने वर्ष 2025 तक महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 1.25 लाख बहनों को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तरकाशी जनपद के सिल्क्यारा सुरंग में फँसे 41 श्रमिकों का सफल रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया। उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट – 2023 राज्य में भारी निवेश जुटाने में कामयाब रहा। 2.5 लाख करोड़ के लक्ष्य के सापेक्ष 3.5 लाख करोड़ रुपए के निवेश एमओयू किए गए हैं। जिसके सापेक्ष अब तक 81 हजार करोड से अधिक़ के करार की ग्राउण्डिंग हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि हमने चुनावों से पहले प्रदेश की जनता से समान नागरिक संहिता का वायदा किया था और जनता जनार्दन से हमें भरपूर आशीर्वाद भी मिला। समान नागरिक संहिता विधानसभा से पारित कर इसे राष्ट्रपति की भी स्वीकृति प्राप्त हो गयी है। उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य है जिसने इस कानून को लागू किया है। जबरन या प्रलोभन से धर्म परिवर्तन पर रोक लगाने के लिये हमारी सरकार ने उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता(संशोधन) विधेयक पारित किया है। इसके मायने यह हुए कि प्रदेश में अब मतांतरण कराने वालों पर रोक लगेगी।

Previous Post

तीर्थयात्रियों के काम की खबर…चार अप्रैल से बनेंगे वाहनों के ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड

Next Post

बीए हिंदी के पेपर में 104 में से 99 फेल

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

कीर्तिनगर में कांग्रेस का प्रदर्शन, निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
उत्तराखंड

कीर्तिनगर में कांग्रेस का प्रदर्शन, निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

September 28, 2026
यूरोप में डॉ. केके गुप्ता का सम्मान, डेंटल इंप्लांट में उत्कृष्ट कार्य को मिली वैश्विक पहचान
उत्तराखंड

यूरोप में डॉ. केके गुप्ता का सम्मान, डेंटल इंप्लांट में उत्कृष्ट कार्य को मिली वैश्विक पहचान

September 27, 2026
देवप्रयाग संस्कृत विश्वविद्यालय में छात्राओं से कथित छेड़खानी, शिक्षक पर पोक्सो समेत मुकदमा
उत्तराखंड

देवप्रयाग संस्कृत विश्वविद्यालय में छात्राओं से कथित छेड़खानी, शिक्षक पर पोक्सो समेत मुकदमा

September 27, 2026
गोमुख ट्रैक पर 130 मीटर गहरी खाई में गिरा महाराष्ट्र का पर्यटक लापता, बर्फबारी और खराब मौसम के बीच 18 सदस्यीय टीम का सर्च ऑपरेशन जारी
उत्तराखंड

गोमुख ट्रैक पर 130 मीटर गहरी खाई में गिरा महाराष्ट्र का पर्यटक लापता, बर्फबारी और खराब मौसम के बीच 18 सदस्यीय टीम का सर्च ऑपरेशन जारी

September 26, 2026
Next Post
बीए हिंदी के पेपर में 104 में से 99 फेल

बीए हिंदी के पेपर में 104 में से 99 फेल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (221)
  • उत्तराखंड (4,331)
  • कुमाऊं (102)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (403)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (118)
  • धार्मिक (123)
  • पर्यटन (232)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (103)
  • रुद्रप्रयाग (881)
  • शिक्षा (116)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (86)

Recent.

कीर्तिनगर में कांग्रेस का प्रदर्शन, निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

कीर्तिनगर में कांग्रेस का प्रदर्शन, निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

September 28, 2026
भारी बारिश :श्रीनगर में रोके गए बदरीनाथ-केदारनाथ यात्री

भारी बारिश :श्रीनगर में रोके गए बदरीनाथ-केदारनाथ यात्री

September 27, 2026
यूरोप में डॉ. केके गुप्ता का सम्मान, डेंटल इंप्लांट में उत्कृष्ट कार्य को मिली वैश्विक पहचान

यूरोप में डॉ. केके गुप्ता का सम्मान, डेंटल इंप्लांट में उत्कृष्ट कार्य को मिली वैश्विक पहचान

September 27, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page