• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home स्वास्थ्य

डेंगू के डंक की दहशत: स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, यहां मिले डेंगू के मरीज। रहें सतर्क

by पहाड़वासी
June 15, 2023
in स्वास्थ्य
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

देहरादून-बारिश के दौरान पानी से संबंधित बीमारी के अलावा डेंगू और चिकनगुनिया के फैलने की संभावना बढ़ जाती है। जिसके चलते प्रशासन लोगों को सावधानी बरतने की सलाह देता है। वहीं उत्तराखंड में डेंगू के मामले सामने आने लगे हैं। देहरादून में डेंगू के 2 मामले सामने आए हैं। जिसके चलते अब स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड पर आ गया है। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू से रोकथाम संबंधी गाइडलाइन जारी कर दी है। बता दें कि जुलाई से नवंबर महीने के बीच यानी मॉनसून सीजन में डेंगू संक्रमण के फैलने का खतरा काफी ज्यादा होता है। डेंगू के मामले बढ़े उससे पहले ही इसके रोग की रोकथाम को लेकर उत्तराखंड स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार ने एडवाइजरी जारी कर दी है।
डेंगू के रोकथाम के लिए जारी एडवाइजरी –
1- उत्तराखंड महामारी (मलेरिया एवं डेंगू ) विनियम 2018 के तहत जिलों में काम किए जाएंगे।
2- डेंगू और चिकनगुनिया की समुचित रोकथाम व नियंत्रण के लिए सभी विभागों की महत्वपूर्ण भागीदारी है।
3- डेंगू मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए की जाने वाले सभी काम विभाग लगातार करेंगे।
5- नगर निगमों की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया जाएंगे। ताकि डेंगू रोग के मच्छरों को पनपने से रोका जा सके।
6- डेंगू पर नियंत्रण के लिए लार्वा निरोधात्मक कार्यवाहियां (सोर्स रिडक्शन) एक कारगर और उपयुक्त उपाय है, जिसके लिए नगर निगम / नगर पालिका, आशा कार्यकर्ता व अन्य विभागों के सहयोग से टीमें बनाकर क्षेत्र में काम करेंगे।
7- डेंगू महामारी का रूप लेने से रोकने के लिए नगर निगम / नगर निकाय की ओर से आवश्यकतानुसार फॉगिंग किए जाएंगे।
8- जन जागरूकता व जन सहभागिता के लिए आईईसी संसाधनों का समुचित उपयोग किया जाएगा।
9- डेंगू रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ अन्य विभागों जैसे नगर निगम, शिक्षा विभाग, ग्राम्य एवं शहरी विकास, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, लोक निर्माण, जल संस्थान, जल निगम आदि के सहयोग से काम करेंगे।
10- डेंगू के उपचार एवं नियंत्रण के लिए सरकार की गाइडलाइन ‘National Guidelines for Clinical Management of Dengue fever’ का पालन करना होगा।
11- सभी अस्पतालों (जिला/बेस और मेडिकल कालेज) में सरकार की गाइडलाइन के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
12- अस्पतालों में अलग से डेंगू आइसोलेशन वार्ड तैयार कर मच्छरदानी युक्त पर्याप्त बेड की उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही डेंगू आइसोलेशन वार्ड के लिए नोडल अधिकारी नामित किया जाएगा।
13- डेंगू के मरीजों के समुचित प्रबंधन के लिए अपने जिलों में चिकित्सा केंद्रों को पूरी तरह से कार्यशील रखना होगा। उनमें पर्याप्त स्वास्थ्य मानव संसाधन जैसे डॉक्टर, नर्स आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करना होगा।
14- डेंगू पीड़ित गंभीर रोगियों (DHF/DSS) के लिए प्लेटलेट्स (Platelets) की उपलब्धता सुनिश्चित करना होगा।
15- डेंगू जांच केंद्रों में समय से आवश्यक सामग्री जैसे ELISA जांच किट और अन्य जांच सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित किया जाएगा।
16- डेंगू मरीजों की शुरुआती चरण में पहचान के लिए फीवर सर्वे किए जाएंगे। लक्षणों के आधार पर डेंगू की बीमारी संदिग्धता होने पर जांच किया जाएगा।
17- डेंगू मिलने पर मरीज के घर के आस-पास करीब 50 घरों की परिधि में आवश्यक रूप से Focal Spray करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही क्षेत्र में सघन फीवर सर्विलांस और लार्वा निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी।
डेंगू के लक्षणः बता दें कि डेंगू और मलेरिया दोनों ही मादा मच्छर के काटने से होते हैं। डेंगू एक तरह का वायरस है, जो एडीस नाम के मादा मच्छर के काटने से फैलता है। यदि किसी व्यक्ति को डेंगू हो जाए तो उसे तेज बुखार के साथ उल्टी, शरीर में दर्द और अकड़न की शिकायत होती है। इसके अलावा प्लेटलेट्स भी तेजी से घटने लगती है।
डेंगू को फैलने से ऐसे रोकेंः बरसात के दौरान अपने घरों में पानी जमा न होने दें। कूलर आदि से समय-समय पर पानी निकालते रहें। गमलों और टायर में पानी जमा न होने दें। इसके अलावा साफ सफाई का विशेष ध्यान देना चाहिए। पूरे बाजू वाले कपड़े पहनें और सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।

Previous Post

बदरीनाथ हाईवे पर हादसा, जाम में फंसी गाड़ी पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, चालक की मौत

Next Post

शिक्षा विभाग में इस भर्ती की चल रही तैयार,955 पदों पर नियुक्ति की मिली मंजूरी

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

न रोई, न चली धड़कन… फिर भी जिंदगी जीत गई  बेस अस्पताल की बड़ी सफलता,दो सप्ताह की जंग के बाद नन्हीं परी ने जीती जिंदगी की लड़ाई,आधुनिक इलाज और बाल रोग विभाग के डॉक्टरों के समर्पण ने बचाई नवजात की जिंदगी
उत्तराखंड

July 5, 2026
भालू से भिड़ गया सरोप सिंह: जबड़ों को पकड़ बचाई जान, कैबिनेट मंत्री ने अस्पताल पहुंच बढ़ाया हौसला
उत्तराखंड

भालू से भिड़ गया सरोप सिंह: जबड़ों को पकड़ बचाई जान, कैबिनेट मंत्री ने अस्पताल पहुंच बढ़ाया हौसला

June 5, 2026
देवप्रयाग सड़क हादसे में घायल बच्चे की हालत  स्थिर, हेली सेवा से ऋषिकेश किया गया रेफर
उत्तराखंड

देवप्रयाग सड़क हादसे में घायल बच्चे की हालत स्थिर, हेली सेवा से ऋषिकेश किया गया रेफर

June 4, 2026
श्री केदारनाथ यात्रा: एक माह में एक लाख से अधिक मरीजों को मिला ओपीडी एवं इमरजेंसी सेवाओं का लाभ
उत्तराखंड

श्री केदारनाथ यात्रा: एक माह में एक लाख से अधिक मरीजों को मिला ओपीडी एवं इमरजेंसी सेवाओं का लाभ

May 24, 2026
Next Post
शिक्षा विभाग में इस भर्ती की चल रही तैयार,955 पदों पर नियुक्ति की मिली मंजूरी

शिक्षा विभाग में इस भर्ती की चल रही तैयार,955 पदों पर नियुक्ति की मिली मंजूरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (205)
  • उत्तराखंड (4,123)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (330)
  • दुर्घटना (224)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (116)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (79)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (872)
  • शिक्षा (110)
  • सामाजिक (224)
  • स्वास्थ्य (83)

Recent.

श्रीनगर व्यापार सभा कोषाध्यक्ष एवं महासचिव जल्द लेंगे शपथ, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के बीच चल रहा विवाद समाप्त

श्रीनगर व्यापार सभा कोषाध्यक्ष एवं महासचिव जल्द लेंगे शपथ, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के बीच चल रहा विवाद समाप्त

July 11, 2026
दीवार गिरने से नारायणबगड़ अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी की मौत

दीवार गिरने से नारायणबगड़ अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी की मौत

July 11, 2026
चढ़ावा चोरी विवाद पर बीकेटीसी का बड़ा पलटवार, विजय कप्रवाण का दो टूक संदेश— दोषियों पर कार्रवाई तय, लेकिन सनातन को बदनाम करने की साजिश भी नहीं होगी बर्दाश्त,वीआईपी व्यवस्था पर भी दिया जवाब, बोले— श्रद्धालुओं को मिली राहत, ‘लूट’ की शिकायतों पर लगाया विराम, एक सदस्य ने टीए-डीए छोड़ भगवान बद्री-केदार को दिए 1.01 करोड़ रुपये

July 10, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page