• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

उत्तराखंड के युवाओं की आवाज अब संसद तक पहुंचाएंगे राहुल गांधी, दिल्ली में उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने की मुलाक़ात

by पहाड़वासी
August 16, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली, संवाददाता। उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर उत्तराखंड बेरोजगार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने देश के नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। राहुल गांधी के आमंत्रण पर संघ की टीम ने 10 जनपथ, नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर पहुंचकर प्रदेश में रोजगार, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं और भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता समेत विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

प्रतिनिधिमंडल ने राहुल गांधी को बताया कि उत्तराखंड बेरोजगार संघ लंबे समय से भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं और युवाओं के हितों से जुड़े सवालों को लेकर संघर्ष कर रहा है। संघ के आंदोलन के बाद प्रदेश में सख्त नकल विरोधी कानून अस्तित्व में आया। प्रतिनिधिमंडल ने दावा किया कि नकल के मामलों में कई आरोपियों को जेल भेजा गया, लेकिन कमजोर न्यायिक पैरवी के चलते इनमें से कई आरोपियों के जेल से बाहर आने का मुद्दा भी गंभीर चिंता का विषय है।

बैठक में भर्ती परीक्षाओं में सामने आई अनियमितताओं की सीबीआई जांच की संस्तुति के बावजूद अब तक उसके ठोस परिणाम सामने नहीं आने का मुद्दा भी उठाया गया। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के बेहतर भविष्य, भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और युवाओं से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों को भी राहुल गांधी के समक्ष रखा।

उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अनुसार, राहुल गांधी ने युवाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि रोजगार, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं तथा युवाओं से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को वह देश की संसद में मजबूती के साथ उठाएंगे।

इस दौरान उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष राम कंडवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सिंह, प्रदेश प्रवक्ता नितिन बुडाकोटी और प्रदेश मीडिया प्रभारी बिट्टू वर्मा मौजूद रहे।

संघ ने कहा कि इस मुलाकात के बाद उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के हक और सम्मान की लड़ाई को और मजबूती मिलेगी तथा प्रदेश के युवाओं की आवाज अब संसद तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

Previous Post

अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले—चार साल बाद भी न्याय का इंतजार

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले—चार साल बाद भी न्याय का इंतजार
उत्तराखंड

अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले—चार साल बाद भी न्याय का इंतजार

August 15, 2026
नदी का जलस्तर बढ़ा तो वसुधरा में फंसी पर्यटक की सांसें, युवाओं ने संभाला मोर्चा
उत्तराखंड

नदी का जलस्तर बढ़ा तो वसुधरा में फंसी पर्यटक की सांसें, युवाओं ने संभाला मोर्चा

August 15, 2026
मायापुर–पीपलकोटी टनल हादसा: एक और श्रमिक का शव बरामद, दो की तलाश जारी,युद्धस्तर पर जुटे जवान
उत्तराखंड

मायापुर–पीपलकोटी टनल हादसा: एक और श्रमिक का शव बरामद, दो की तलाश जारी,युद्धस्तर पर जुटे जवान

August 15, 2026
भालू के हमले से एक घायल, डंडी कंडी से पहुंचाया अस्पताल- सड़क बंद होने से घायल को अस्पताल पहुंचाने में उठानी पड़ी परेशानी
उत्तराखंड

भालू के हमले से एक घायल, डंडी कंडी से पहुंचाया अस्पताल- सड़क बंद होने से घायल को अस्पताल पहुंचाने में उठानी पड़ी परेशानी

August 14, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (216)
  • उत्तराखंड (4,224)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (354)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (121)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (81)
  • राजनीति (102)
  • रुद्रप्रयाग (877)
  • शिक्षा (114)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (85)

Recent.

उत्तराखंड के युवाओं की आवाज अब संसद तक पहुंचाएंगे राहुल गांधी, दिल्ली में उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने की मुलाक़ात

उत्तराखंड के युवाओं की आवाज अब संसद तक पहुंचाएंगे राहुल गांधी, दिल्ली में उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने की मुलाक़ात

August 16, 2026
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले—चार साल बाद भी न्याय का इंतजार

अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले—चार साल बाद भी न्याय का इंतजार

August 15, 2026
नदी का जलस्तर बढ़ा तो वसुधरा में फंसी पर्यटक की सांसें, युवाओं ने संभाला मोर्चा

नदी का जलस्तर बढ़ा तो वसुधरा में फंसी पर्यटक की सांसें, युवाओं ने संभाला मोर्चा

August 15, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page