• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

नारायणबगड़ मुख्य बाजार में राहत एवं सफाई कार्य युद्धस्तर पर जारी

by पहाड़वासी
June 26, 2026
in उत्तराखंड, गढ़वाल
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

चमोली -नारायणबगड़ क्षेत्र में बुधवार देर रात हुई अतिवृष्टि के कारण ग्राम देवकसल्ला से मलबा मुख्य बाजार में पहुंच गया। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी श्री गौरव कुमार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन, पुलिस एवं संबंधित विभागों की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और राहत, बचाव तथा सफाई कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया।बुधवार-गुरुवार की मध्यरात्रि लगभग 1:00 बजे हुई अतिवृष्टि के चलते आए मलबे से नारायणबगड़ मुख्य बाजार का एक हिस्सा प्रभावित हुआ। त्वरित बचाव व राहत कार्यों के चलते घटना में किसी प्रकार की जनहानि व पशुहानि नहीं हुई।अतिवृष्टि के कारण मुख्य बाजार में सड़क किनारे खड़े कुछ दोपहिया एवं चौपहिया वाहनों में मलबा भर गया तथा कुछ दुकानों में पानी और मलबा घुस गया। घटना के तुरंत बाद प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र को सुरक्षित करते हुए राहत एवं सफाई अभियान प्रारंभ कर दिया है।जिलाधिकारी श्री गौरव कुमार ने संबंधित विभागों को प्रभावित निजी एवं सार्वजनिक परिसंपत्तियों के नुकसान का विस्तृत आकलन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कृषि भूमि, फसलों एवं अन्य परिसंपत्तियों को हुई क्षति का सर्वेक्षण कर शीघ्र आख्या प्रस्तुत करने को कहा है, ताकि नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।जिलाधिकारी के निर्देशानुसार एसडीआरएफ, पुलिस, वन विभाग, लोक निर्माण विभाग, राजस्व विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों की संयुक्त टीमें मौके पर राहत एवं पुनर्स्थापन कार्य में जुटी हुई हैं। जेसीबी मशीनों की सहायता से मुख्य मार्गों से मलबा हटाने का कार्य लगातार जारी है, जिससे यातायात एवं जनजीवन को शीघ्र सामान्य किया जा सके।अतिवृष्टि के कारण पेयजल आपूर्ति अस्थायी रूप से प्रभावित हुई थी, जिसे बहाल करने के लिए संबंधित विभाग द्वारा तेजी से कार्य किया जा रहा है। विद्युत आपूर्ति पूरी तरह सुचारु बनी हुई है।जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्र की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक रूप से प्रभावित क्षेत्रों में आवाजाही से बचें, अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। प्रशासन द्वारा राहत एवं पुनर्स्थापन से जुड़े सभी आवश्यक कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जा रहे हैं।

Previous Post

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चेकिंग के दौरान बोलेरो पिकअप वाहन से 227 बोतल अवैध शराब बरामद!! दो लोग गिरफ्तार!!

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चेकिंग के दौरान बोलेरो पिकअप वाहन से 227 बोतल अवैध शराब बरामद!! दो लोग गिरफ्तार!!
अपराध

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चेकिंग के दौरान बोलेरो पिकअप वाहन से 227 बोतल अवैध शराब बरामद!! दो लोग गिरफ्तार!!

June 25, 2026
4.54ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार
अपराध

4.54ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

June 24, 2026
रुद्रप्रयाग…सतेराखाल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद
उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग…सतेराखाल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

June 24, 2026
नगरासू गुरुद्वारा प्रकरण में प्रशासन, पुलिस एवं सिख समुदाय के प्रबुद्ध जनों के समन्वित प्रयासों से शांतिपूर्ण समाधान,सभी निहंग सिख यात्री सुरक्षित एवं शांतिपूर्वक अपने गंतव्य के लिए रवाना,श्री हेमकुंड साहिब यात्रा एवं चारधाम यात्रा पूरी तरह सुचारू, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

June 23, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (203)
  • उत्तराखंड (4,088)
  • कुमाऊं (100)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (309)
  • दुर्घटना (222)
  • देश-विदेश (115)
  • धार्मिक (115)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (79)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (866)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (224)
  • स्वास्थ्य (82)

Recent.

नारायणबगड़ मुख्य बाजार में राहत एवं सफाई कार्य युद्धस्तर पर जारी

नारायणबगड़ मुख्य बाजार में राहत एवं सफाई कार्य युद्धस्तर पर जारी

June 26, 2026
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चेकिंग के दौरान बोलेरो पिकअप वाहन से 227 बोतल अवैध शराब बरामद!! दो लोग गिरफ्तार!!

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चेकिंग के दौरान बोलेरो पिकअप वाहन से 227 बोतल अवैध शराब बरामद!! दो लोग गिरफ्तार!!

June 25, 2026
4.54ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

4.54ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

June 24, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page