• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

सड़क हादसा- देर रात गहरी खाई में गिरा वाहन,8 लोगों की दर्दनाक मौत

by पहाड़वासी
April 9, 2024
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

ब्यूरो -देर रात जिले से दुखद खबर सामने आ रही है जहाँ देर रात नैनीताल जिले के बेतालघाट क्षेत्र के मल्लागांव से नेपाली मूल के मजदूरों को टनकपुर ले जा रही बोलेरो जीप गहरी खाई में गिर गई। सोमवार देर रात हुए हादसे में चालक सहित आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए। देर रात पुलिस ने रेस्क्यू कर सभी आठ शव बरामद कर लिए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार,बेतालघाट ब्लाक मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित ऊंचाकोट से सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे नेपाल के करीब दस मजदूर एक बोलेरो जीप बुक कराकर टनकपुर के लिए रवाना हुए थे। मल्लागांव के पास पहुंचने पर चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और वाहन करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। सूचना मिलते ही एंबुलेंस और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बेतालघाट एसओ अनीस अहमद ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। रात करीब 12 बजे तक बोलेरो चालक बेतालघाट निवासी 38 वर्षीय राजेंद्र कुमार समेत आठ शव खाई से निकाल लिए गए। नेपाली मूल के ये मजदूर टनकपुर के लिए निकले थे। ये सभी बेतालघाट में जल जीवन मिशन के तहत चल रहे निर्माण कार्य में मजदूरी करते थे।

बेतालघाट के थानाध्यक्ष अनीश अहमद ने बताया कि सड़क हादसे में बोलेरो चालक समेत आठ लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। नेपाली मूल के श्रमिकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।थानाध्यक्ष के अनुसार मृतकों में 50 वर्षीय विश राम चौधरी, 45 वर्षीय धीरज, 40 वर्षीय अनंत राम चौधरी, 38 साल का विनोद चौधरी, 55 वर्षीय उदय राम चौधरी, 45 वर्षीय तिलक चौधरी और 60 वर्षीय गोपाल हैं। जबकि शांति चौधरी और छोटू चौधरी उर्फ जनक घायल हैं। शवों को खाई से सड़क तक लाने में करीब दो घंटे लग गए।

ग्रामीणों के साथ बाद में एसडीआरएफ की टीम ने भी मोर्चा संभाला। गंभीर घायल दो श्रमिकों को सबसे पहले उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालघाट भिजवाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना की सूचना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष के अनुसार दुर्घटना के कारणों की जांच की जाएगी। बताया गया कि सभी श्रमिक ठेकेदार के अंडर कार्य कर रहे थे।

Previous Post

सैन्य सम्मान के साथ जवान को दी विदाई

Next Post

पीसीएस भर्ती परीक्षा के आवेदन में आज से कर सकेंगे संशोधन, लोक सेवा आयोग ने खोली ऑनलाइन एडिट विंडो

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

शहीद मोहन बाबा उत्तराखंडी को समाधि स्थल पर किया याद,राजधानी गैरसैंण जनजागृति यात्रा पहुंची बैनीताल
उत्तराखंड

शहीद मोहन बाबा उत्तराखंडी को समाधि स्थल पर किया याद,राजधानी गैरसैंण जनजागृति यात्रा पहुंची बैनीताल

August 10, 2026
विकसित उत्तराखंड की आधारशिला बनेगा विज्ञान और नवाचार : मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड

युवा विद्यार्थियों’ से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी

August 9, 2026
बड़ी खबर :श्री बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में एक और आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
अपराध

बड़ी खबर :श्री बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में एक और आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

August 7, 2026
पौड़ी,देवप्रयाग मोटरमार्ग पर दर्दनाक वाहन हादसा,पाँच की मौत..
उत्तराखंड

पौड़ी,देवप्रयाग मोटरमार्ग पर दर्दनाक वाहन हादसा,पाँच की मौत..

August 7, 2026
Next Post
पीसीएस भर्ती परीक्षा के आवेदन में आज से कर सकेंगे संशोधन, लोक सेवा आयोग ने खोली ऑनलाइन एडिट विंडो

पीसीएस भर्ती परीक्षा के आवेदन में आज से कर सकेंगे संशोधन, लोक सेवा आयोग ने खोली ऑनलाइन एडिट विंडो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (215)
  • उत्तराखंड (4,207)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (352)
  • दुर्घटना (226)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (120)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (81)
  • राजनीति (102)
  • रुद्रप्रयाग (877)
  • शिक्षा (114)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (85)

Recent.

शहीद मोहन बाबा उत्तराखंडी को समाधि स्थल पर किया याद,राजधानी गैरसैंण जनजागृति यात्रा पहुंची बैनीताल

शहीद मोहन बाबा उत्तराखंडी को समाधि स्थल पर किया याद,राजधानी गैरसैंण जनजागृति यात्रा पहुंची बैनीताल

August 10, 2026
विकसित उत्तराखंड की आधारशिला बनेगा विज्ञान और नवाचार : मुख्यमंत्री धामी

युवा विद्यार्थियों’ से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी

August 9, 2026
बड़ी खबर :श्री बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में एक और आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

बड़ी खबर :श्री बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में एक और आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

August 7, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page