श्रीनगर, गढ़वाल । ऑपरेशन प्रहार के तहत नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में श्रीनगर पुलिस ने 4.13 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के आपराधिक इतिहास में पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर कुलदीप सिंह ने बताया कि
चेकिंग के दौरान एनआईटी श्रीनगर के पास एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। युवक के पास से 4.13 ग्राम स्मैक बरामद की गई।पुलिस ने आरोपी लक्की भंडारी (26 वर्ष), निवासी भक्तियाना श्रीनगर को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 1.24 लाख रुपये आँकी गई है।पुलिस टीम में
उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार, हेड कांस्टेबल संजय कुमार और होमगार्ड भूपेंद्र शामिल रहे।






