• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home पर्यटन

धार्मिक मेलों के आयोजन से क्षेत्र में बनी रहती है खुशहाली:-शैलारानी रावत

by पहाड़वासी
November 19, 2022
in पर्यटन, रुद्रप्रयाग, सामाजिक
Reading Time: 4 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग– मदमहेश्वर डोली के ओंकारेश्वर मंदिर आगमन पर मनसूना में आयोजित तीन दिवसीय मद्महेश्वर मेले के दूसरे दिन केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत ने मेले में पहुंचकर सास्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रीय जनता को आश्वासन दिया कि आने वाले समय में केदारनाथ यात्रा की तर्ज पर मदमहेश्वर यात्रा को संचालित किया जायेगा।मेले का दूसरा दिन लोक गायिका पम्मी नवल के नाम रहा जिनके गीतों पर दर्शक देर सांय तक थिरकते रहे।

मेले के दूसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत ने कहा कि धार्मिक मेलो के आयोजन से क्षेत्र में खुशहाली बनी रहती है। भविष्य में मदमहेश्वर धाम की यात्रा को केदारनाथ यात्रा की तर्ज पर संचालित करने की सामूहिक पहल की जायेगी।
उन्होंने कहा कि ऊखीमठ-उनियाणा-रांसी मोटर मार्ग के रख-रखाव, डामरीकरण व विस्तारीकरण के लिए 15 करोड़ का प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भेजा गया है।
विशिष्ट अतिथि प्रधान संगठन के ब्लॉक संरक्षक सन्दीप पुष्वाण ने कहा कि संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के लिए सामूहिक पहल होनी चाहिए। जिला पंचायत सदस्य विनोद राणा ने कहा कि धार्मिक व सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने से ग्रामीणों में आपसी भाईचारा बढ़ने के साथ नौनिहालों को उचित मंच मिलता है। मेला समिति अध्यक्ष देवेन्द्र पंवार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

मदमहेश्वर मेले के दूसरे दिन लोक गायिका पम्मी नवल ने स्वागत है अतिथि तुम्हारा, जाग-जाग बाबा भोलेनाथ ऊंचा कैलाशो मां जाग, कैन लगाई बाडुली सहित अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर खूब तालियां बटोरी।साथ ही बुरूवा गांव के विनोद बुरियाल की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों को भावुक कर दिया। महिला मंगल दल कविल्ठा सहित विभिन्न महिला मंगल दलों व विभिन्न विद्यालयों के नौनिहालों की प्रस्तुतियों ने देर सांय तक समा बांधे रखा।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में अनूप नेगी, शान्ति भूषण, सुरेन्द्र, गोविन्द व कुन्दन बिष्ट संगीत पर साथ दे रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन दलवीर नेगी ने किया। इस मौके पर प्रधान बीर पंवार, महावीर पंवार, पूर्व प्रधान सरिता नेगी, राजेन्द्र सिंह नेगी, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कुवरी बर्त्वाल, अंजना रावत, रेखा रावत, लक्ष्मी देवी, देवेश भटट्, बलवीर राणा, राजेन्द्र धिरवाण, नर्मदा देवी, मदन भटट्, विशाम्बरी देवी, संजय मनवाल, सुरेशी देवी, रणवीर पंवार, राय सिंह रावत, मुकेश सेमवाल, राजवीर चौहान, धीरेन्द्र थपलियाल सहित मेला समिति पदाधिकारी, क्षेत्रीय जनता व जनप्रतिनिधि रहे। मेले के चलते कड़ाके की ठंड के बीच मद्महेश्वर घाटी में उत्साह का वातावरण बना हुआ है। जिला पंचायत सदस्य विनोद राणा ने समस्त जनपदवासियों से मेले में प्रतिभाग करने की अपील की।

Previous Post

पालिकाध्यक्ष पौड़ी सहित तीन दोषी करार

Next Post

एसएलपी वापस लेने की अर्जी से त्रिवेंद्र खेमा स्तब्ध,पढ़ें क्या है पूरा मामला

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

घने कोहरे में वासुकी ताल ट्रैक पर रास्ता भटके यात्री को SDRF ने सकुशल किया रेस्क्यू!!
उत्तराखंड

घने कोहरे में वासुकी ताल ट्रैक पर रास्ता भटके यात्री को SDRF ने सकुशल किया रेस्क्यू!!

July 6, 2026
अब अपने पैरों पर खड़ी हों महिलाएं, सरकार देगी आर्थिक सहयोग!!मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के तहत 14 अगस्त तक करें आवेदन, स्वरोजगार शुरू करने का सुनहरा मौका
उत्तराखंड

अब अपने पैरों पर खड़ी हों महिलाएं, सरकार देगी आर्थिक सहयोग!!मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के तहत 14 अगस्त तक करें आवेदन, स्वरोजगार शुरू करने का सुनहरा मौका

July 4, 2026
गर्भवती महिला ने एम्बुलेंस में दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड

गर्भवती महिला ने एम्बुलेंस में दिया बच्चे को जन्म

July 3, 2026
रुद्रप्रयाग में 16 वर्षीय नाबालिग की जबरन सगाई का मामला, टीम की कार्रवाई के बाद परिजनों ने दिया लिखित आश्वासन
उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग में 16 वर्षीय नाबालिग की जबरन सगाई का मामला, टीम की कार्रवाई के बाद परिजनों ने दिया लिखित आश्वासन

June 30, 2026
Next Post
एसएलपी वापस लेने की अर्जी से त्रिवेंद्र खेमा स्तब्ध,पढ़ें क्या है पूरा मामला

एसएलपी वापस लेने की अर्जी से त्रिवेंद्र खेमा स्तब्ध,पढ़ें क्या है पूरा मामला

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (205)
  • उत्तराखंड (4,112)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (325)
  • दुर्घटना (224)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (116)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (79)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (872)
  • शिक्षा (108)
  • सामाजिक (224)
  • स्वास्थ्य (83)

Recent.

डोडीताल बुग्याल में आसमानी आफत, बिजली गिरने से 225 से अधिक भेड़-बकरियों की मौत,दो दर्जन से अधिक पशुपालकों को भारी नुकसान, राजस्व टीम पैदल ट्रैक कर मौके के लिए रवाना!!

डोडीताल बुग्याल में आसमानी आफत, बिजली गिरने से 225 से अधिक भेड़-बकरियों की मौत,दो दर्जन से अधिक पशुपालकों को भारी नुकसान, राजस्व टीम पैदल ट्रैक कर मौके के लिए रवाना!!

July 7, 2026
बड़ी ख़बर :मणिपुर आतंकी हमला: अल्मोड़ा के वारंट ऑफिसर बलवंत सिंह और पौड़ी के हवलदार चंद्रमोहन सिंह शहीद

बड़ी ख़बर :मणिपुर आतंकी हमला: अल्मोड़ा के वारंट ऑफिसर बलवंत सिंह और पौड़ी के हवलदार चंद्रमोहन सिंह शहीद

July 7, 2026
बड़ी खबर: बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, बीकेटीसी ने आरोपित वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल को किया निलंबित!! प्रथम दृष्टया अनियमितता की पुष्टि के बाद तत्काल प्रभाव से कार्रवाई, ज्योतिर्मठ कार्यालय से किया संबद्ध!!

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page