• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

युवक ने रचाई तीन शादियां तो पत्नियों ने किया चौकी में हंगामा, शातिर की खुली पोल

by पहाड़वासी
December 9, 2022
in उत्तराखंड, सामाजिक
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter


कोटद्वार-कोतवाली में एक ऐसा दिलचस्प मामला सामने आया है जिसमें एक युवक ने बिना तलाक लिए दूसरी शादी कर ली। इसके बाद उसने दूसरी शादी से तलाक ले लिया तो बुधवार को तीसरी शादी कर ली। इसकी भनक लगते ही बृहस्पतिवार को पहली और दूसरी पत्नी बाजार चौकी पहुंची और जमकर हंगामा किया। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए दोनों महिलाओं को थाने भेज दिया।मामले में पहली पत्नी की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। आरोपी युवक की पूर्व की दो पत्नियों से तीन संतान भी हैं। बृहस्पतिवार को दो महिलाएं बाजार चौकी पहुंचीं। दोनों महिलाओं ने स्वयं को नजीबाबाद रोड निवासी एक युवक (32) की पत्नी बताया और हंगामा किया। इस पर पुलिस आरोपी युवक को उसके घर से दबोच कर बाजार चौकी ले आई।युवक की पहली पत्नी ने बताया कि उसका विवाह युवक के साथ वर्ष 2012 में हुआ था। उनका नौ साल का एक बेटा भी है। मगर ससुरालियों ने उसे तंग करना शुरू किया तो वह वर्ष 2016 में अपने मायके चली आई। अभी तक दोनों का तलाक नहीं हुआ है। वहीं दूसरी पत्नी का आरोप है कि युवक के साथ उसका प्रेम प्रसंग शुरू हुआ जिस पर युवक के परिजनों की रजामंदी के बाद गुरुद्वारे में शादी कर ली गई।
दोनों महिलाओं को थाने भेजा
उसकी दो बेटियां तीन और दो साल की हैं लेकिन युवक उसे दोनों बेटियों से बात नहीं करने देता और बच्चियों को उसके खिलाफ भड़काता है। इसके बाद आपसी सहमति से उनका तलाक हो गया और कोर्ट ने कस्टडी युवक को दे दी। बाजार पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए दोनों महिलाओं को थाने भेज दिया।
पहली पत्नी की ओर से तहरीर
पुलिस ने दूसरी पत्नी के साथ तलाक होने की बात का हवाला देते हुए उसे वापस भेज दिया। जबकि पहली पत्नी की ओर से मामले में थाने में तहरीर दी गई है। कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि मामले में पहली पत्नी की ओर से तहरीर मिली थी। अभी वे इसे खुद ही सुलझाने के प्रयास करने की बात कह रहे हैं। पुलिस की मदद मांगेंगे तो कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post

UKSSSC Paper Leak : तीन और आरोपितों पर लगाई गैंगस्टर, अब तक 24 के खिलाफ हो चुकी है कार्रवाई

Next Post

कबड्डी में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेगी अहिंसा रौतेला

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

श्रीनगर तहसील व नगर निगम क्षेत्र का डीएम पौड़ी ने लिया जायजा
उत्तराखंड

श्रीनगर तहसील व नगर निगम क्षेत्र का डीएम पौड़ी ने लिया जायजा

July 1, 2025
महेंद्र भट्ट दोबारा उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष निर्वाचित, निर्विरोध चुने गए
उत्तराखंड

महेंद्र भट्ट दोबारा उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष निर्वाचित, निर्विरोध चुने गए

July 1, 2025
मौसम अपडेट उत्तराखंड- पहाड़ से लेकर मैदान तक झमाझम बारिश,कई जिलों में अलर्ट
उत्तराखंड

मौसम अपडेट उत्तराखंड- उत्तराखंड में ऑरेंज-रेड अलर्ट, देहरादून समेत नौ जिलों के लिए भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

June 30, 2025
देहरादून में देह व्यापार का खुलासा,  गेस्ट हाउस से छह गिरफ्तार
उत्तराखंड

देहरादून में देह व्यापार का खुलासा, गेस्ट हाउस से छह गिरफ्तार

June 29, 2025
Next Post
कबड्डी में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेगी अहिंसा रौतेला

कबड्डी में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेगी अहिंसा रौतेला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (8)
  • अन्य (12)
  • अपराध (171)
  • उत्तराखंड (3,603)
  • कुमाऊं (81)
  • खेल (44)
  • गढ़वाल (145)
  • दुर्घटना (203)
  • देश-विदेश (108)
  • धार्मिक (90)
  • पर्यटन (219)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (98)
  • रुद्रप्रयाग (789)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (195)
  • स्वास्थ्य (72)

Recent.

श्रीनगर तहसील व नगर निगम क्षेत्र का डीएम पौड़ी ने लिया जायजा

श्रीनगर तहसील व नगर निगम क्षेत्र का डीएम पौड़ी ने लिया जायजा

July 1, 2025
महेंद्र भट्ट दोबारा उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष निर्वाचित, निर्विरोध चुने गए

महेंद्र भट्ट दोबारा उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष निर्वाचित, निर्विरोध चुने गए

July 1, 2025
मौसम अपडेट उत्तराखंड- पहाड़ से लेकर मैदान तक झमाझम बारिश,कई जिलों में अलर्ट

मौसम अपडेट उत्तराखंड- उत्तराखंड में ऑरेंज-रेड अलर्ट, देहरादून समेत नौ जिलों के लिए भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

June 30, 2025

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page