• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home अपराध

केदारनाथ यात्रा में हेली टिकटों के नाम पर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार

by पहाड़वासी
August 28, 2022
in अपराध, रुद्रप्रयाग
Reading Time: 4 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग-केदारघाटी में संचालित हेली सेवाओं में टिकट की कालाबजारी करने वालों पर पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। रुद्रप्रयाग पुलिस ने हेलीकॉप्टर टिकटों के नाम पर धोखाधड़ी कर ठगी करने वाले दो लोगों को दबोच लिया है। सोलन हिमाचल प्रदेश के परीक्षित शारदा ने पुलिस को 17 मई 2022 को थाना गुप्तकाशी पर आकर शिकायत की गई, कि उनके साथ किसी अनजान व्यक्ति के द्वारा केदारनाथ यात्रा के लिए पवनहंस कम्पनी का हेलीकॉप्टर टिकट उपलब्ध कराने के नाम से 1,12000/रुपयों की धोखाधड़ी की गई है।

जब वे यात्रा के लिए यहां पर पहुंचे तो उनको कोई टिकट प्राप्त नहीं हुए और न ही टिकट दिलाने वाले व्यक्ति से अब उनका सम्पर्क हो रहा है। शिकायत के आधार पर 17 मई को ही थाना गुप्तकाशी में पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और विवेचना शुरू की गई।

विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान इस ऑनलाइन ठगी में प्रयुक्त संदिग्ध खातों में हुए लेन-देन के आधार पर पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा समय-समय पर दिए गए निर्देशों एवं पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी व पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन्स के कुशल पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी गुप्तकाशी द्वारा थाना गुप्तकाशी पुलिस एवं जनपदीय एसओजी की एक संयुक्त टीम गठित कर अभियक्तों की तलाश के लिए गैर प्रान्त बिहार भेजी गई।सर्विलांस की मदद से अभियोग में प्रयुक्त हुए अलग-अलग खाताधारकों के सम्बन्ध में जानकारी हासिल करते हुए पुष्टि होने पर अभियुक्त गणों को पटना, बिहार से गिरफ्तार कर लाया गया। अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में जिला कारागार पुरसाड़ी चमोली भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि इन अभियुक्तों द्वारा पवनहंस हेलीकॉप्टर कम्पनी के नाम से फर्जी वेबसाइट तैयार कर इन्टरनेट पोर्टल पर सार्वजनिक कर दी गई, जिससे कि किसी भी व्यक्ति द्वारा हेलीकॉप्टर टिकटों के सम्बन्ध में गूगल पर सर्च करने पर इनकी वेबसाइट पर क्लिक करने पर इनके झांसे मे आ जाते थे।पुलिस ने बतया कि अभियुक्तों में कौशल कुमार पुत्र रामपुकार निवासी ग्राम नदवा थाना बाड़, जिला पटना, बिहार उम्र करीब 28 वर्ष एवं राहुल कुमार पुत्र वरुण सिंह निवासी नदवा थाना बाड़, जिला पटना, बिहार उम्र करीब 30 वर्ष शामिल हैं। जबकि पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजबर सिंह राणा, चौकी प्रभारी फाटा आदि शामिल रहे। 

Previous Post

अवैध रूप से उगाई भांग की खेती को पुलिस ने किया नष्ट

Next Post

शिव-पार्वती विवाह स्थली त्रियुगीनारायण मंदिर में वामन द्वादशी मेले को लेकर मेला समिति तैयारियां में जुटा

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

केदारनाथ यात्रा पड़ाव के सोनप्रयाग पार्किंग में जलभराव!! वाहन चालकों को हो रही परेशानियां!!
उत्तराखंड

केदारनाथ यात्रा पड़ाव के सोनप्रयाग पार्किंग में जलभराव!! वाहन चालकों को हो रही परेशानियां!!

September 1, 2026
एनआईटी सुमाड़ी में हुड़दंग करने पर 15 मजदूरों के खिलाफ कार्रवाई
अपराध

एनआईटी सुमाड़ी में हुड़दंग करने पर 15 मजदूरों के खिलाफ कार्रवाई

August 29, 2026
अवैध शराब की तस्करी करते दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार,ऊखीमठ पुलिस ने 31 बोतल अवैध शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम में दर्ज किया मुकदमा!!
अपराध

अवैध शराब की तस्करी करते दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार,ऊखीमठ पुलिस ने 31 बोतल अवैध शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम में दर्ज किया मुकदमा!!

August 29, 2026
रूद्रप्रयाग जिले में 14 साल की  मासूम ने दी ऐसी खबर कि दो गाँवों में पसर गया मातम, ननिहाल में कक्षा नौ में पढ़ रही थी छात्रा
अपराध

रूद्रप्रयाग जिले में 14 साल की मासूम ने दी ऐसी खबर कि दो गाँवों में पसर गया मातम, ननिहाल में कक्षा नौ में पढ़ रही थी छात्रा

August 17, 2026
Next Post
शिव-पार्वती विवाह स्थली त्रियुगीनारायण मंदिर में वामन द्वादशी मेले को लेकर मेला समिति तैयारियां में जुटा

शिव-पार्वती विवाह स्थली त्रियुगीनारायण मंदिर में वामन द्वादशी मेले को लेकर मेला समिति तैयारियां में जुटा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (219)
  • उत्तराखंड (4,287)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (369)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (122)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (103)
  • रुद्रप्रयाग (879)
  • शिक्षा (115)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (86)

Recent.

गंभीर बीमार महिला को हेली एंबुलेंस से दून अस्पताल भेजा

गंभीर बीमार महिला को हेली एंबुलेंस से दून अस्पताल भेजा

September 11, 2026
बदरीनाथ तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

बदरीनाथ तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

September 11, 2026
स्टाइपेंड बढ़ोतरी की मांग पर श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर सांकेतिक हड़ताल पर

स्टाइपेंड बढ़ोतरी की मांग पर श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर सांकेतिक हड़ताल पर

September 10, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page