श्रीनगर । राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी पर देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने आपत्ति जताई। उन्होंने इसे उत्तराखंड के वीर सपूत का अपमान बताते हुए कांग्रेस से आत्ममंथन करने की अपील की।
मंगलवार को पत्रकारों वार्ता में विधायक कंडारी ने कहा कि अजीत डोभाल देश की सुरक्षा के लिए समर्पित हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे गंभीर विषयों पर राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन देशसेवा में योगदान देने वाले व्यक्तित्वों के प्रति भाषा की मर्यादा बनाए रखनी चाहिए।
उन्होंने पूर्व थल सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत को लेकर विवादित बयानबाजी का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तराखंड के वीर सपूतों ने देश की सुरक्षा और सम्मान के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। राजनीतिक विरोध के नाम पर ऐसे व्यक्तित्वों के सम्मान को ठेस पहुंचाना उचित नहीं है।







